CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » B.Tech in Hindi Chhattisgarh Education : अब छत्तीसगढ़ में हिंदी में होगी B.Tech की पढ़ाई, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की घोषणा…

B.Tech in Hindi Chhattisgarh Education : अब छत्तीसगढ़ में हिंदी में होगी B.Tech की पढ़ाई, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की घोषणा…

By Newsdesk Admin
28/09/2025
Share
B.Tech in Hindi Chhattisgarh Education
B.Tech in Hindi Chhattisgarh Education

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। छत्तीसगढ़ के भिलाई (B.Tech in Hindi Chhattisgarh Education) जिले में भोपाल के अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) (Technical University Chhattisgarh) के इंजीनियरिंग छात्र भी हिंदी में बीटेक कर सकेंगे। इसके लिए सीएसवीटीयू ने कार्यपरिषद की बैठक में निर्णय ले लिया है। इसकी शुरुआत इसी वर्ष से होगी। सिलेबस (Engineering syllabus in Hindi) डिजाइन कर लिया गया है।

बीटेक छात्रों की कक्षाएं हिंदी में लगाई जाएंगी, वहीं विद्यार्थियों को हिंदी में ही उत्तर लिखने का विकल्प भी मिलेगा। कंप्यूटर साइंस से लेकर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व सिविल सरीखे तमाम ब्रांच की पढ़ाई हिंदी भाषा (Engineering in Hindi) में होगी। इस हफ्ते सीएसवीटीयू की ओर से प्रदेश के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों को इसका सर्कुलर जारी होगा, जिसमें हिंदी में बीटेक की पढ़ाई को लेकर निर्देश दिए जाएंगे।

इस तरह सीएसवीटीयू देश का दूसरा संस्थान होगा, जो अपने विद्यार्थियों को हिंदी में इंजीनियरिंग करने का विकल्प देगा। इसका सबसे बड़ा फायदा छत्तीसगढ़ के उन विद्यार्थियों को होगा, जो अंग्रेजी भाषा में कच्चे हैं। उनको हिंदी में पढ़ाई और परीक्षा (B.Tech in Hindi Chhattisgarh Education) का विकल्प मिलने से रिजल्ट भी सुधरेगा।

बीटेक हिंदी में इसी साल से

तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सीएसवीटीयू प्रशासन ने बताया कि हिंदी बीटेक (B.Tech Hindi course) के लिए किताबों की व्यवस्था करने के लिए 20 ऑथर से संपर्क किया गया है। ये ऑथर बीटेक की अंग्रेजी में लिखी हुई किताबों को सरल हिंदी में अनुवाद करके देंगे। इसके अलावा ऐसे तकनीकी शब्द जो सामान्य जेनरिक हैं, उनको अंग्रेजी में ही रखा जाएगा। कुछ विषयों के लिए हिंदी की किताबों की व्यवस्था कर ली गई है, जिसके बारे में कॉलेजों को सूचित किया जा रहा है।

अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेटर्स को किताबों के चयन के लिए आमंत्रित किया गया है। जब तक हिंदी की किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं होतीं, तब तक के लिए सीएसवीटीयू पहले से तैयार किताबों का ई-लिंक विद्यार्थियों के साथ साझा करेगा। यही लिंक कॉलेजों को भी दिए जाएंगे। इस साल से सीएसवीटीयू में हिंदी में बीटेक कर सकेंगे। क्षेत्रीय भाषा होने से विद्यार्थियों पर पढ़ाई का बोझ (Study burden reduce) नहीं पड़ेगा।

चुन सकेंगे हिंदी या अंग्रेजी

सीएसवीटीयू संबद्ध कॉलेजों में बीटेक इन हिंदी की पढ़ाई कराने के साथ छात्रों को हिंदी या अंग्रेजी का विकल्प भी देगा। यानी, जिन छात्रों को हिंदी में इंजीनियरिंग पढ़नी है, वे हिंदी विकल्प चुनेंगे, वहीं जिनको अंग्रेजी में बीटेक करना है, वे अंग्रेजी विकल्प का चुनाव करेंगे। यदि कक्षा में हिंदी भाषा में पढ़ाई और परीक्षा चुनने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक (B.Tech in Hindi Chhattisgarh Education) होती है, तो इस स्थिति में उक्त कॉलेज को हिंदी चुनने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग से सेक्शन बनाने होंगे।

विधायक रिकेश का यह छोटा सा प्रयास वैशाली नगर विधानसभा के स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को देगा बड़ी राहत, जानिए MLA की गणतंत्र दिवस पर एक और अनूठी सौगात….
DU UG एडमिशन 2025 : CUET स्कोर से मिलेगा दाखिला, 14 जुलाई तक करें अप्लाई
Admission Without Entrance : BA-B.Ed और BSc-B.Ed में अब बिना एंट्रेंस होगा एडमिशन, 12वीं मार्क्स पर मिलेगा दाखिला
Bhilai News : सेंट जॉन हायर सेकेण्डरी स्कूल में मेधावी बच्चे प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित, विधायक की पहल से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार-दिनेश पाठक
Nalanda Campus Chhattisgarh : युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, 237.58 करोड़ की लागत से बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

Diesel Theft
Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

रायगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों से डीजल…

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?