CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Liquor Smuggling : एम्बुलेंस की आड़ में शराब तस्करी, छत्तीसगढ़ में बड़ा खुलासा

Liquor Smuggling : एम्बुलेंस की आड़ में शराब तस्करी, छत्तीसगढ़ में बड़ा खुलासा

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Liquor Smuggling
Liquor Smuggling

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद छुरिया ब्लाक के पड़रामटोला के पास महतारी एक्सप्रेस से (Liquor Smuggling) 16 पेटी शराब बरामद की गई है। आरोपित इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू (25) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महतारी एक्सप्रेस का चालक है। पुलिस ने रविवार – सोमवार की दरम्यानी रात दो बजे यह कार्रवाई की है।

Contents
  • जीपीएस की मॉनिटरिंग, बावजूद दूर राज्य जा रही गाड़ी Liquor Smuggling
  • पूर्व विधायक पहुंची थाने, कहा – डंडा पड़ेगा तो सब बताओगे..

आरोपित महाराष्ट्र के खेड़ेपार से यह अवैध (Liquor Smuggling) शराब लेकर कल्लूटोला जा रहा था। आरोपित ने बताया है कि वह यह शराब किसी नागेश कतलाम को डिलीवर करने वाला था। इस एवज में उसे दो हजार रूपये मिलते थे। उसने पुलिस को जानकारी दी कि यह दूसरी बार है जब वह (Liquor Smuggling) तस्करी कर रहा था। आरोपित के खिलाफ धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जीपीएस की मॉनिटरिंग, बावजूद दूर राज्य जा रही गाड़ी Liquor Smuggling

महतारी एक्सप्रेस की मॉनिटरिंग के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए गये हैं। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर महाराष्ट्र पहुंचा और (Liquor Smuggling) शराब लेकर वापस लौटा। चालक एक बार पहले भी यह काम कर चुका है। बताया जा रहा है कि इस मामले में महतारी एक्सप्रेस के पोर्टल में इवेंट अपलोड किये जाने में भी फर्जीवाड़ा किया गया। आरोपित ने इसमें अपने साथी की मदद ली। पुलिस इसकी भी जानकारी जुटाने की बात कह रही है।

पूर्व विधायक पहुंची थाने, कहा – डंडा पड़ेगा तो सब बताओगे..

महतारी एक्सप्रेस से (Liquor Smuggling) शराब पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक छन्नी साहू, कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी के साथ थाने पहुंची। उन्होंने आरोपित से कई सवाल किये। जब इसपर आरोपित ने जवाब नहीं दिया तो पूर्व विधायक ने कहा, सीधे बता दो अभी पुलिस का डंडा पड़ेगा तो सब बताने लगोगे। उन्होंने कहा ये चिंताजनक है कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में लगे वाहनों से शराब तस्करी जैसे अपराध हो रहे हैं।

eco tourism Chhattisgarh 2025 : रीना बाबा साहेब कंगाले ने अधिकारियों की लगाई क्लास, ईको-टूरिज्म को लेकर दिए ये निर्देश
जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद की थाली से गायब हो गए मोदक, मचा हड़कंप, प्रशासन ने….
Charoda Bastia clash: दो गुटों में हुई मारपीट, देर रात थाने में तनावपूर्ण माहौल
Bribery Video : एक वीडियो ने बदल दी पूरी कहानी, तहसील कार्यालय की कर्मचारी पर गिरी बड़ी कार्रवाई
Man-Eater Tiger Attack CG: महाराष्ट्र सीमा से सटे मोहला-मानपुर में दहशत, ग्रामीणों को अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UPI Fraud Alert
UPI Fraud Alert : UPI फ्रॉड पर सख्ती की तैयारी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से पहले दिखेगा ‘YES/NO’ अलर्ट

UPI Fraud Alert :आंकड़ों के अनुसार हाल के…

देश की अदालतों में लंबित मामलों का बढ़ता बोझ, सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट तक हजारों पुराने केस अटके

देश की न्यायिक व्यवस्था में लंबित मामलों का…

SIMS Hospital Traffic
SIMS Hospital Traffic : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ट्रैफिक सुधार की तैयारी, प्रशासन ने बनाई नई कार्ययोजना

SIMS Hospital Traffic :प्रशासन का उद्देश्य अस्पताल परिसर…

Congress Smart Meter Protest
Congress Smart Meter Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान

Congress Smart Meter Protest :कांग्रेस ने यह भी…

Raipur Pathway Grill Theft
Raipur Pathway Grill Theft : नगर निगम के पाथवे से लोहे की ग्रिल चोरी, सरकारी संपत्ति पर उठे सुरक्षा के सवाल

Raipur Pathway Grill Theft :रायपुर नगर निगम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?