CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pesticides in Clouds : सावधान! मानव जीवन पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, बादलों तक पहुंच गए कीटनाशक

Pesticides in Clouds : सावधान! मानव जीवन पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, बादलों तक पहुंच गए कीटनाशक

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
Pesticides in Clouds
Pesticides in Clouds

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। प्लास्टिक और माइक्रोप्लास्टिक की तरह कीटनाशक मानव सभ्यता के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। हमारे वायुमंडल और खानपान में कीटनाशकों की मौजूदगी के सुबूत तो पहले ही मिल चुके हैं, लेकिन नए अध्ययन में बादलों में भी इनकी मौजूदगी (Pesticides in Clouds) ने खतरनाक संकेत देने शुरू कर दिए हैं। विज्ञानी अध्ययन में पाया गया कि बादलों में मौजूद ये कीटनाशक बारिश की बूंदों के साथ हर चीज पर बरस रहे हैं और उसे प्रदूषित कर रहे हैं।

फ्रांस के क्लेरमोंट औवर्गे विश्वविद्यालय की रसायनशास्त्री एंजेलिका बियान्को के नेतृत्व में फ्रांस और इटली के विज्ञानी दलों ने 2023 से 2024 के बीच विभिन्न मौसमों में बादलों और बारिश के पानी के नमूनों का अध्ययन किया। बारिश के पानी में 32 तरह के कीटनाशक पाए गए। खास बात यह है कि इन कीटनाशकों का प्रयोग यूरोप में पिछले एक दशक से प्रतिबंधित है। यह खुलासा अब वायुमंडलीय प्रदूषण (Pesticides in Clouds) पर नए सवाल खड़े कर रहा है।

बियान्को ने बताया कि एक तिहाई नमूनों में कीटनाशकों की मात्रा पीने के पानी के लिए तय मानक से भी अधिक पाई गई। अध्ययन के आधार पर अनुमान है कि निचले और मध्यम ऊंचाई वाले बादलों में कीटनाशकों की मात्रा छह से लेकर 139 टन तक हो सकती है। यानी ये समस्या केवल धरती पर ही नहीं, बल्कि ऊपरी वायुमंडल (Pesticides in Clouds) तक फैल चुकी है।

आसान नहीं बादलों को पकड़ना

उन्होंने बताया कि दो मौसमों में विभिन्न जगहों से बारिश के पानी के नमूने इकट्ठे किए गए। फ्रांस में पुए डे डोम वेधशाला में बादलों के नमूने एकत्र किए गए। ये बादल 10 से 50 माइक्रोमीटर आकार की बूंदों से बनते हैं। इन बादलों को बूगी नाम की मशीन के जरिये एकत्र किया गया। अध्ययन से अनुमान लगाया गया कि फ्रांस के ऊपर मंडराने वाले बादलों में 6.4 से लेकर 139 टन तक कीटनाशक (Pesticides in Clouds) हो सकते हैं।

बियान्को ने बताया कि कीटनाशक हर जगह पाए जाते हैं, चाहे वो नदी हो, झील हो, भूमिगत पानी हो या बारिश। लेकिन अब यह साफ हुआ कि बादलों में भी कीटनाशकों का ठिकाना है। वायुमंडल की गतिशीलता के कारण ध्रुवीय क्षेत्रों तक यह पहुंच रहे हैं। यानी प्रदूषण से सीधे संपर्क में न रहने वाली जगहें भी इस खतरे से अछूती नहीं हैं। यह अध्ययन वैश्विक पर्यावरणीय प्रदूषण (Pesticides in Clouds) के नए स्तर को दर्शाता है।

बादलों में बदल जाता है कीटनाशकों का स्वरूप

बियान्को ने बताया कि बादल केमिकल रिएक्टर की तरह काम करते हैं। सूर्य की किरणों से मिलकर बादलों में फोटोकेमिकल प्रतिक्रिया होती है, जिससे कीटनाशकों का स्वरूप बदल जाता है। यानी मूल रूप से अलग तरह का यौगिक बनता है। यह तथ्य भी वायुमंडलीय रसायन (Pesticides in Clouds) पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

पहले भी हो चुके हैं प्रयोग

हाल में शोधकर्ता लुडोविक मेयर और उनकी टीम ने यूरोप के 29 स्थानों पर वायुमंडलीय एरोसोल में कीटनाशकों की मौजूदगी पाई। कई नमूनों में ये क्षोभमंडल यानी ट्रोपोस्फेयर तक दर्ज किए गए। 1990 के दशक में भी बारिश में कीटनाशकों की मौजूदगी पर अध्ययन हुआ था, लेकिन मात्राओं का पता नहीं चल सका। 1991 में जर्मन शोधकर्ता फ्रांस ट्राटनर की टीम ने बादलों में मौजूद अट्राजाइन हर्बीसाइड (Pesticides in Clouds) का पता लगाया था, जिसे बाद में प्रतिबंधित कर दिया गया।

सरगुजा में महिला टीचर से 25 लाख की ठगी, फर्जी जमीन सौदे में पैसे लिए, रजिस्ट्री नहीं की..
अस्पताल में गोलियों की बौछार: इलाज के लिए आए कैदी की सरेआम हत्या
उज्जैन में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, MP जल्द बनेगा विकसित राज्य- CM मोहन यादव
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, तीनों आरोपी रायपुर में 5 साल से रह रहे थे, इराक जाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का करते थे इस्तेमाल
“अभी भद्रा है” ✅ कह कर बिना राखी बंधाए चला गया, बहन को लगा Ignore कर रहा भाई तो कर लिया Suicide 🛑 लौटने पर नहीं रूक रहे आंसू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg : निरमा पैकिंग के नाम पर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg

Bilaspur POCSO court verdict : रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपी को उम्रकैद

Bilaspur POCSO court verdict

Christian families expelled from village : नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया

Christian families expelled from village

Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार

Juveniles Escape from Observation Home

Bhilai tantrik fraud case : अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, तांत्रिक ने 85 लाख रुपये ठगे

Bhilai tantrik fraud case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?