CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Good News यहां बन रहा देश का पहला धार्मिक एक्सप्रेस वे, 802 किलोमीटर लंबी होगी सड़क, रास्ते में होंगे तीन शक्तिपीठों के दर्शन, 2028-29 तक बनकर होगा तैयार

Good News यहां बन रहा देश का पहला धार्मिक एक्सप्रेस वे, 802 किलोमीटर लंबी होगी सड़क, रास्ते में होंगे तीन शक्तिपीठों के दर्शन, 2028-29 तक बनकर होगा तैयार

By Newsdesk Admin
14/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 14 अगस्त। नागपुर-गोवा एक्‍सप्रेस वे 802 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है। यह एक्‍सप्रेसवे रास्‍ते में आपको 3 शक्तिपीठों के दर्शन कराएगा।

आपको बता दें कि इस एक्‍सप्रेस वे के निर्माण में 83 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा खर्च होगा। वैसे तो देश में 100 से ज्‍यादा एक्‍सप्रेस वे बन रहे हैं या बन चुके हैं, लेकिन पहली बार एक धार्मिक एक्‍सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। इस एक्‍सप्रेस वे पर सफर करते हुए आप 3 शक्तिपीठों के दर्शन भी कर सकेंगे। यही कारण है कि सरकार ने इसका नाम ही शक्तिपीठ एक्‍सप्रेस वे रख दिया है। यह एक्‍सप्रेस वे आपको गोवा की भी सैर कराएगा और अभी जिस दूरी को पूरा करने में 21 घंटे का समय लगता है, वह दूरी सिर्फ 8 घंटे में पूरी हो जाएगी और आपके 13 घंटे बच भी जाएंगे।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं नागपुर से गोवा (Nagpur-Goa Expressway) के बीच बनने वाले एक्‍सप्रेसवे की, जिसे शक्तिपीठ एक्‍सप्रेसवे भी नाम दिया गया है। इसका निर्माण महाराष्‍ट्र स्‍टेट डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन कर रहा है। 802 किलोमीटर के इस एक्‍सप्रेस वे का निर्माण जल्‍द शुरू हो जाएगा, क्‍योंकि जमीन अधिग्रहण का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। इसे मंजूरी तो मार्च 2023 में ही मिल गई थी लेकिन जमीन अधिग्रहण का कार्य अब जाकर पूरा हुआ है। सिक्स लेन की यह सड़क 2028-29 तक तैयार हो जाएगी। इसकी लागत करीब 83,600 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

3 शक्तिपीठों के होंगे दर्शन
आप नागपुर से चलकर गोवा जा रहे घूमने और रास्‍ते में आपको 3 शक्तिपीठों के दर्शन भी हो जाएं तो क्‍या ही बात है। यह एक्‍सप्रेस वे इसी बात को ध्‍यान में रखकर बनाया जा रहा है। नागपुर से चलने के बाद सबसे पहले आता है महालक्ष्‍मी शक्तिपीठ, जिसे स्‍कंद पुराण के हिसाब से 18 महाशक्तिपीठों में शामिल किया गया है। आगे बढ़ने पर तुलजा भवानी देवी का शक्तिपीठ आता है, जहां भगवती के बाएं शरीर का हिस्‍सा गिरा था। तीसरा और अंतिम शक्तिपीठ पत्रा देवी का आता है जो कि वर्धा जिले में पड़ता है।

गुस्सा हो रहे हो आप… Suryakumar Yadav Press Conference में पाकिस्तानी रिपोर्टर को मिला करारा जवाब
Bilaspur Scrap Mafia Crackdown : 14.25 लाख का कबाड़ जब्त, रेलवे के पार्ट्स समेत 7 तस्कर गिरफ्तार
Raghuwanshi Family Scandal : राजा रघुवंशी के भाई पर दुष्कर्म का आरोप, युवती बोली- बच्चा सचिन का है, डीएनए रिपोर्ट भी है सबूत
Steel Price Crash : पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट, इस्पात की कीमतें पहुंचीं निचले स्तर पर
CG खबर : मोबाइल की लत ने ली 6वीं के छात्र की जान, 12 साल के बच्चे ने लगाई फांसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill : चाकू लहराकर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी धमकी

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill

Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी

Central government achievements exhibition

CG police transfer news : बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 61 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर

CG police transfer news

Jashpur mobile tower incident : प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

Jashpur mobile tower incident

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case : स्क्रैप चोरी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?