CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mob Lynching Case : पुलिस ने माना, चोर समझकर भीड़ की पिटाई से हुई युवक की मौत

Mob Lynching Case : पुलिस ने माना, चोर समझकर भीड़ की पिटाई से हुई युवक की मौत

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Mob Lynching Case
Mob Lynching Case

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। ग्रामीणों ने एक अक्टूबर की रात एक युवक को चोर समझकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। अब पुलिस अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। ऊंचाहार क्षेत्र में बीते करीब 20 दिनों में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके चलते ग्रामीण रतजगा कर पहरा देते रहते हैं। इसी दौरान यह (Mob Lynching case) घटना हो गई। मृतक हरिओम फतेहपुर का रहने वाला था। वह ऊंचाहार के नई बस्ती स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। उसकी पत्नी पिंकी व बेटी अनन्या यहीं रहते हैं।

पिंकी एनटीपीसी स्थित एसबीआइ में दैनिक कर्मचारी है। हरिओम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात पर मुकदमा लिखा था। अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही ऊंचाहार कोतवाल को हटाया गया और पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी से मृतक के पिता से फोन पर बात की है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना में अब तक पांच आरोपितों वैभव सिंह, विपिन मौर्य उर्फ अनुज मौर्य, विजय कुमार, सहदेव व सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रसारित वीडियो व जांच के आधार पर अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

ऊंचाहार कोतवाल संजय कुमार को हटाने के साथ ही दारोगा कमल सिंह यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार व अभिषेक कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। सोमवार को दारोगा प्रेम कुमार सिंह व पीआरवी आरक्षी जय सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह का कहना है कि यह (Mob Lynching case) घटना दुखद है। पुलिस आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। घटना में शामिल किसी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर मामले में कई वीडियो प्रसारित हुए थे। एक वीडियो में दिख रहा है कि अंडरवियर छोड़ युवक के सभी कपड़े उतरवाकर कुछ लोग उसका हाथ-पैर बांध बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में बदहवास युवक एक बार अपनी मां तो दूसरी बार राहुल गांधी को आवाज लगाते हुए जान बचाने की गुहार कर रहा है। इस (Mob Lynching case) वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव और बढ़ गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाओं के चलते लोग गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शक के आधार पर हरिओम को पकड़ा गया और ग्रामीणों ने उसे बेरहमी से मारा। जबकि परिवार का कहना है कि वह अपनी ससुराल जा रहा था और उसका किसी चोरी से कोई संबंध नहीं था। अब पुलिस (Mob Lynching case) की जांच और वीडियो एविडेंस से आरोप तय करने की प्रक्रिया में जुटी है।

‘करणी सैनिक तैयार रहें, हनुमान बेनीवाल को…’, राज शेखावत की चेतावनी, नागौर सांसद ने मुगलों का जिक्र कर दिया था विवादत बयान
ईरान के तीन परमाणु केंद्र तबाह! राष्ट्रपति बोले- ‘अभी भी नहीं कर पा रहे नुकसान का आकलन
Tax Officer Suspended : यौन शोषण के प्रयास के आरोप में उपायुक्त निलंबित, विशाखा समिति के 6 सदस्य भी कार्रवाई की जद में
Yogi Birthday Celebration in Bulandshahar : CM योगी के जन्मदिवस पर जिला पंचायत ने किया वृक्षारोपण, 2027 में बड़ी जीत का लिया संकल्प, Video
GBU Students Accident : पानी के टैंकर से भिड़ी बाइक, जीबीयू के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?