CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ghar Wapsi Movement : बस्तर में फिर जगी सनातन चेतना, 18 साल बाद मां-बेटे ने की मूल धर्म में घर वापसी,

Ghar Wapsi Movement : बस्तर में फिर जगी सनातन चेतना, 18 साल बाद मां-बेटे ने की मूल धर्म में घर वापसी,

By Newsdesk Admin
09/10/2025
Share
Ghar Wapsi Movement
Ghar Wapsi Movement

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। बस्तर में लंबे समय से चल रही मतांतरण की प्रवृत्ति अब धीरे-धीरे थमती दिखाई दे रही है। इसी के बीच एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है — जगदलपुर विकासखंड के चितापदर गांव में 45 वर्षीय महिला सुबाय बघेल और उनके 20 वर्षीय बेटे वीरेंद्र बघेल ने लगभग 18 वर्ष बाद अपने मूल धर्म (Ghar Wapsi Movement) में पुनः वापसी की है।

कचरा पाठी परगना संगठन की प्रेरणा से मां-बेटे ने ईसाई धर्म का त्याग कर अपने सनातन धर्म (Ghar Wapsi Movement) को दोबारा अपनाया। गांव के मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद समाजजनों ने पूरे विधि-विधान से दोनों को पुनः अपने समुदाय में स्वीकार किया। बताया गया कि वीरेंद्र के पिता की कुछ महीने पहले मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने आत्ममंथन करते हुए अपने पुरखों की आस्था की ओर लौटने का निर्णय लिया।

कचरा पाठी परगना के अध्यक्ष धनुर्जय बघेल ने कहा, “यह केवल एक परिवार की घर वापसी (Ghar Wapsi Movement) नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान की पुनर्स्थापना है। जब पश्चिमी प्रभाव और मतांतरण की प्रवृत्ति बढ़ रही है, तब समाज का अपनी जड़ों की ओर लौटना एक शुभ संकेत है।”

उन्होंने कहा कि संगठन अब ऐसे परिवारों की पहचान करेगा, जो किसी कारणवश अपने धर्म से दूर हो गए हैं, ताकि उन्हें संवाद के माध्यम से दोबारा समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। संरक्षक प्रेम चालकी ने कहा, “हमारे पूर्वजों ने सत्य, अहिंसा और सनातन धर्म के सिद्धांतों पर जीवन जिया है। जो लोग अब अपने धर्म में लौट रहे हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।”

जिला उपाध्यक्ष आकाश कश्यप ने कहा कि मतांतरण से हमारी परंपराएं और देवी-देवताओं की उपासना पद्धति खतरे में पड़ जाती है। इसलिए समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करनी होगी। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में बस्तर के विभिन्न गांवों में घर वापसी (Ghar Wapsi Movement) के कई उदाहरण सामने आए हैं, जो यह दर्शाता है कि अब समाज आत्म-चिंतन और पुनर्जागरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Cabinet Decisions Chhattisgarh : कैबिनेट बैठक में बिजली छूट और सौर ऊर्जा योजना के साथ उद्योग सुधार का ऐलान
Gariyaband BRC Harish Devangan Transfer Case : बीआरसी हरीश कुमार देवांगन हटाए गए, शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित
Dhamtari Robbery Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार
Nandini Nagar Police Action : नंदिनी नगर में शराब कोचियों पर पुलिस का ‘हंटर’, नहर किनारे बेच रहे थे देशी शराब; घेराबंदी कर 2 आरोपी गिरफ्तार
Oh….My….God…छत्तीसगढ़ के इस जिले में महिला से गैंगरेप 🛑 मेले से लौट रही थी 🛑 वारदात में दोस्त सहित 10 से ज्यादा शामिल, घटना बाद जैसे तैसे पहुंची थाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?