CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gold Smuggling Case : सराफा कारोबारियों के यहां ईडी की छापेमारी, सोना तस्कर सिंडिकेट की 3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Gold Smuggling Case : सराफा कारोबारियों के यहां ईडी की छापेमारी, सोना तस्कर सिंडिकेट की 3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क

By Newsdesk Admin
11/10/2025
Share
Gold Smuggling Case
Gold Smuggling Case

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोना तस्करी (Gold Smuggling Case) के एक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 3.76 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। इस संपत्ति में बैंक खातों में जमा रकम के साथ-साथ अचल संपत्तियां भी शामिल हैं। यह कार्रवाई सोना तस्कर सिंडिकेट के प्रमुख सदस्यों सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवाले के खिलाफ की गई है।

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने पहले विजय बैद उर्फ विक्की को अवैध सोने के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि सचिन केदार ने विजय बैद के निर्देश पर कोलकाता से लेकर राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, नागपुर और मुंबई तक सोने की खरीद-फरोख्त और आपूर्ति (Gold Smuggling Case) का नेटवर्क फैला रखा था। तस्करी किए गए इस सोने को देशभर के कई ज्वैलर्स को बेचा गया।

ईडी के मुताबिक, अब तक 64.14 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त या कुर्क की जा चुकी हैं, जबकि तस्करी किए गए सोने और चांदी से जुड़ी अपराध की कुल आय करीब 260.97 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसी क्रम में राजनांदगांव में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने सराफा कारोबारी विजय बैद के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई नंदई चौक स्थित उनके आवास और गुडाखु लाइन पर स्थित मोहिनी ज्वेलर्स की दुकान में की गई। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच ईडी और ईओडब्ल्यू की टीमें संयुक्त रूप से कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। जांच एजेंसियां अब इस बात की तहकीकात कर रही हैं कि विदेशों से अवैध सोने की सप्लाई किन चैनलों के जरिए की जा रही थी। ईडी ने इस कार्रवाई को अवैध सोना तस्करी नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

Echo of dowry death in Gaurela : कुएं में मिली लाश, पति पर केस दर्ज
Korba Road Accident : एक ही रात में उजड़े तीन घर: कोरबा में दो सड़क हादसों ने ली 3 जानें, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया लंबा जाम
NDPS Act Raipur Verdict : NDPS के दो मामलों में कड़ा फैसला: नशीले कैप्सूल बेचते पकड़े गए दो दोषियों को 10-10 साल कैद, गांजा तस्करी में सात साल की सजा
हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए रची गहरी साजिश, पुलिस ने किया बेनकाब, छह गिरफ्तार..
Road Construction : नई बनी सड़क इतनी जल्दी कैसे खराब हुई, मुख्यमंत्री ने क्यों लिया सख्त रुख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Raipur Dairy Murder Case: राजधानी में शराबी विवाद बना खूनी वारदात, डेयरी कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

24/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीतिराज्य

CM साय दिल्ली में PM मोदी से मिलेंगे, केंद्र की योजनाओं का रिव्यू और विकास के लिए फंड की मांग

06/06/2025
Chhattisgarh Investment Invitation
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Investment Invitation : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित

27/08/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

खबर भिलाई की : महिला अधिवक्ता से facebook फ्रेंड ने की 37 लाख रुपए की ठगी, बैंक मैनेजर से चर्चा एवं RBI का letter दिखा लिया विश्वास में, भिलाई नगर थाने में FIR दर्ज

23/08/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?