CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Durg News : बोरसी हत्याकांड में 5 नाबालिग सहित 13 आरोपी गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए

Bhilai Durg News : बोरसी हत्याकांड में 5 नाबालिग सहित 13 आरोपी गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए

By Newsdesk Admin
16/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। पद्मनाभपुर दुर्ग थाना अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते बोरसी में तीन दिन पूर्व एक युवक की आधी रात डंडे से पिटाई बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के तीसरे दिन हत्या में शामिल 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें पांच नाबालिग और 8 युवक शामिल है। पुलिस ने सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि बोरसी भाठा वार्ड 50 निवासी शुभम बंदे (20 वर्ष) की 12 अगस्त रात करीब 11 से 12 के बीच उसकी कुछ युवकों से पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने उस पर चाकू व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शुभम के पेट व पीठ पर चाकू मारकर सभी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। शुभम बंदे टाइल्स लगाने का काम करता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रविश यादव को पहले हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर 12 अन्य आरोपियों को पकड़ा है। उनमें 5 नाबालिग भी शामिल हैं। पकड़े गए अन्य आरोपियों में आजाद चौक निवासी साहिल यादव, वृंदानगर बोरसी निवासी मुरली यादव, अमन भट्ट, ओम ठाकुर, सुभाष चौक बोरसी निवासी दिनेश यादव, गैलेक्सी हाइट्स अटल आवास पद्मानभपुर निवासी हरीश मुगरी समेत 5 नाबालिग शामिल हैं।

कांकेर में मामा के घर आई छात्रा से रेप:गांव के युवक ने घर घुसकर जबरदस्ती की; नानी की आवाज सुनकर भागा
Bhilai Sunday Market Action : सुपेला संडे बाजार में निगम-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्यापारियों पर जुर्माना और सामान जब्त
20 रुपये ज्यादा वसूले, पड़ गए लाखों के चक्कर में: कोर्ट ने ठोका ₹10 लाख का जुर्माना
Shahjahanpur BSP Leader Murder : बसपा नेता को छत से फेंककर मार डाला, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने और हिंदूओं को जगाने के लिए पदयात्रा करेंगे बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, कहा – “मुख्यमंत्री विष्णुदेव बड़े ही सरल और सज्जन हैं उनसे शराबबंदी के लिए करूंगा बात”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Number Plate
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर…

Country-Made Pistol
Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती स्थित लक्ष्मी…

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

Jeevamrit Model Farm : जीपीएम की 160 पंचायतों में तैयार हुए जीवामृत मॉडल फार्म, जैविक खेती को बढ़ावा

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले…

Teacher Protest : TET अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में टीईटी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?