CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur E-Bus Project : धुआं छोड़ने वाली बसों को मिलेगी छुट्टी, रायपुर में अब चलेगी ग्रीन एनर्जी ई-बस सेवा

Raipur E-Bus Project : धुआं छोड़ने वाली बसों को मिलेगी छुट्टी, रायपुर में अब चलेगी ग्रीन एनर्जी ई-बस सेवा

By Newsdesk Admin
12/10/2025
Share
Raipur E-Bus Project
Raipur E-Bus Project

सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में अब सड़कों पर धुआं छोड़ने वाली डीजल सिटी बसें धीरे-धीरे बंद होंगी। नगर निगम ने इसके लिए ई-बस सेवा (Raipur E-Bus Project) शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। यह योजना प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत लागू की जा रही है। अगले एक साल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस मॉडल (Electric Bus Infrastructure) में बदला जाएगा, जिससे शहर के सभी प्रमुख मार्गों और आसपास के इलाकों में सफर आसान और पर्यावरण के अनुकूल होगा।

इन नई बसों का किराया भी सस्ता होगा। नगर निगम को प्रारंभिक चरण में 10 ई-बसें मिलने वाली हैं। इसके लिए हीरापुर जरवाय में नया ई-बस डिपो बनाया जाएगा। अगले महीने से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डिपो निर्माण और चार्जिंग स्टेशन (Charging Point Setup) तैयार करने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निगम प्रशासन ने 8 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि सीएसपीडीसीएल को हस्तांतरित की है, जो चार्जिंग पॉइंट और सब स्टेशन का निर्माण करेगी।

राजधानी बनने के बाद नगर निगम क्षेत्र की जनता को सस्ती सिटी बस सेवा (Affordable Public Transport) मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया था। जेएनएनयूआरएम फेज-1 के तहत 100 बसें खरीदी गई थीं, ताकि लोग बाजारों और दफ्तरों तक सिटी बस से ही जाएं। इससे वायु प्रदूषण कम हो और पर्यावरण में सुधार आए। हालांकि वर्तमान में 98 बसें मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए पुराने रायपुर से नवा रायपुर तक चलाई जा रही हैं।

फेज-2 में 67 नई बसें खरीदी गईं, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान दो साल तक आमानाका डिपो में खड़ी रहने से इनमें से अधिकांश सिटी बसें खराब (Old Fleet Replacement) हो गईं। 2022 में दुर्ग की मनीष ट्रेवल्स से अनुबंध के बावजूद अब सिर्फ 37 बसें ही सड़कों पर चल रही हैं। इनसे रोज़ करीब 12 हजार यात्री सफर करते हैं। निगम ने इसके लिए ऑनलाइन ई-टिकटिंग सिस्टम भी शुरू किया है।

हीरापुर जरवाय में बनने वाला नया ई-बस डिपो 5 एकड़ भूमि पर तैयार होगा, यहीं से सभी ई-बसे संचालित होंगी। इसके निर्माण का ठेका बिलासपुर की श्रद्धा कंस्ट्रक्शन कंपनी को 11 करोड़ 17 लाख रुपए में दिया गया है। यह कंपनी डिपो का कार्यालय और बाउंड्रीवाल तैयार करेगी।

वहीं बिजली कंपनी (CSPDCL Project Execution) चार्जिंग प्वाइंट और सब स्टेशन की व्यवस्था करेगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री ई-बस सेवा फंड से संचालित की जा रही है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि नई ई-बसें आने से न केवल लोगों को सस्ती और स्वच्छ परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि रायपुर के पर्यावरण को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Ayushman Bharat Pending Payment : लंबित भुगतान से आयुष्मान योजना पर संकट, एएचपीआई छत्तीसगढ़ ने उठाया मुद्दा
Durg District Court : दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन के लिए 4 हेक्टेयर जमीन को मंजूरी, आधुनिक परिसर का रास्ता साफ
Rural Tourism Awards : छत्तीसगढ़ में शुरू होगा “चेन्दरू” राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार
Su-Shasan Tihar Chhattisgarh : रायपुर से सीएम का हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, कहां लैंड करेगा सबकी नजरें टिकीं
Chhattisgarh School Admission Festival 2025 : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Livelihood
AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता

बलरामपुर जिले में महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को…

Bilaspur Education Department
Bilaspur Education Department : युक्तियुक्तकरण और पदोन्नति में अनियमितता का मामला, बिलासपुर में जूनियर अकाउंटेंट निलंबित

युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता…

Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून

कमजोर मानसून (Monsoon 2026) का असर अब खेतों…

Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए
Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440)…

Employee Protest
Employee Protest : डीए-डीआर और एरियर्स समेत 8 मांगों को लेकर बिलासपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिलासपुर में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?