CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Waste To Best Art Exhibition : स्टूडेंट्स ने वेस्ट को बनाया बेस्ट, क्रिएट कर दिया इनोवेटिव और क्रिएटिव आर्ट

Waste To Best Art Exhibition : स्टूडेंट्स ने वेस्ट को बनाया बेस्ट, क्रिएट कर दिया इनोवेटिव और क्रिएटिव आर्ट

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Waste To Best Art Exhibition
Waste To Best Art Exhibition

कल्याण कालेज के छात्रों ने ‘वेस्ट टू बेस्ट’ थीम पर शानदार प्रदर्शन किया

Contents
  • प्रिंसिपल ने दी छात्रों को प्रेरणा
  • फूड स्टॉल में लगी भीड़

आइसक्रीम कप, बोतल, पेपर और जूट से बनाए सजावटी आइटम्स

कार्यक्रम से पहले छात्रों को एक्सपर्ट्स ने दी थी विशेष ट्रेनिंग

छात्रों ने आर्टवर्क के साथ फूड स्टॉल लगाकर की कमाई भी की

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। एजुकेशन हब भिलाई के कल्याण कॉलेज में छात्रों ने (Waste To Best Art Exhibition) के माध्यम से वेस्ट मटेरियल से क्रिएटिव और इनोवेटिव आर्टवर्क बनाकर सबको प्रभावित किया। बॉटनी विभाग के विद्यार्थियों ने “क्रिएटिव आर्ट वर्क्स” का आयोजन किया, जिसमें अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी सामग्री में बदलकर प्रदर्शनी लगाई गई। छात्रों की प्रतिभा की जमकर सराहना हुई और कई छात्रों ने अपनी बनाई वस्तुओं की बिक्री भी की।

Waste To Best Art Exhibition
Waste To Best Art Exhibition

कॉलेज के साइंस फैकल्टी हेड और बॉटनी विभाग के एचओडी डॉ. गुणवंत चन्द्रौल ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। एग्जीबिशन से पहले छात्रों को एक्सपर्ट्स की देखरेख में प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि वे अधिक रचनात्मक (Waste To Best Art Exhibition) आइटम बना सकें।

बॉटनी विंग की गैलरी में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी में छात्रों ने वेस्ट आइसक्रीम कप से पेपर वेट, प्रीमियम वाइन के एमटी बॉक्स से फ्लावर पॉट, फिनायल की बोतल से मनी प्लांट पॉट, और पेपर से झूमर व लैंप बनाए। इसके अलावा जूट से पेन स्टैंड, पुराने कपड़ों से ट्री पॉट और आइसक्रीम कप से अगरबत्ती स्टैंड तैयार किए गए।

Waste To Best Art Exhibition
Waste To Best Art Exhibition

छात्रों ने सीमेंट, थर्माकोल, वॉल पुट्टी, ऊन, कांच और प्लास्टिक बोतलों जैसे अनुपयोगी वस्तुओं को आकर्षक आकार में ढालकर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। यह आयोजन छात्रों की कल्पनाशीलता और (Waste To Best Art Exhibition) नवाचार का बेहतरीन उदाहरण बना।

प्रिंसिपल ने दी छात्रों को प्रेरणा

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विनय शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों की क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास को निखारते हैं। उन्होंने अन्य विभागों को भी ऐसे इनोवेटिव इवेंट आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि छात्र पढ़ाई के साथ नई प्रतिभाओं में भी पारंगत हो सकें।

कार्यक्रम में बॉटनी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका साहू, पंकज कुमार जैन, मनमीता सिंह राजपूत, राकेश साहू, गुलेश्वरी साहू और ललिता का विशेष योगदान रहा।

Waste To Best Art Exhibition
Waste To Best Art Exhibition

साथ ही सीनियर प्रोफेसर डॉ. सलीम अकील, डॉ. लखन चौधरी, डॉ. ईश्वर सिंह बरगाह, डॉ. बनीता सिन्हा सहित अन्य फैकल्टी सदस्य और छात्र उपस्थित थे।

फूड स्टॉल में लगी भीड़

‘क्रिएटिव आर्ट वर्क्स’ में लगे फूड स्टॉल्स में छात्रों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, आलू गुंडा के साथ-साथ चाइनीज डिश भी तैयार कीं। इन स्टॉल्स पर छात्रों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।

CG News : स्कूल के हेड एकाउंटेंट ने किया 40 लाख का गबन
रायपुर में गांजा तस्करी करते राजस्थान और MP के युवक गिरफ्तार, स्कूल के पास पकड़ाए…
Coal Workers Bonus SECL: आधी रात का बड़ा फैसला, कोल कर्मियों को मिलेगा एक लाख तीन हजार का बोनस
Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई
Bird Flu Alert Bilaspur 2026: कोनी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

Noida Flat Ceiling Collapse 
Noida Flat Ceiling Collapse : 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा; VIDEO वायरल

Noida Flat Ceiling Collapse : वीडियो सामने आने…

Raipur Ganja Smuggling Case
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी

Raipur Ganja Smuggling Case : पुलिस का मुख्य…

Raipur Garage Fraud Case
Raipur Garage Fraud Case : गैराज में इनोवा का इंजन बदलने का आरोप, दो लोगों पर दर्ज हुई FIR

Raipur Garage Fraud Case : आरोपी न्यायालय के…

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?