CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Toxic Water Incident : जहरीला पानी पीने से दो मवेशियों की मौत, आधा दर्जन गंभीर

Toxic Water Incident : जहरीला पानी पीने से दो मवेशियों की मौत, आधा दर्जन गंभीर

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Toxic Water Incident
Toxic Water Incident

सुकुलकारी गांव में जहरीला पानी (Toxic Water Incident) पीने से दो मवेशियों की मौत

पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया इलाज

खेतों में उपयोग हुए कीटनाशक से पानी दूषित होने की आशंका

गोठान की बदहाल हालत पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। पचपेड़ी क्षेत्र के सुकुलकारी गांव में जहरीला पानी (Toxic Water Incident) पीने से दो गायों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से ज्यादा मवेशी गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मवेशियों का इलाज कराया। मरे हुए मवेशियों का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।

थाना प्रभारी श्रवण टंडन ने बताया कि ग्राम सुकुलकारी में गोठान के पास कई मवेशियों के बीमार होने की सूचना मिली थी। घटना (Toxic Water Incident) की जानकारी मिलते ही पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची। डॉक्टरों ने बीमार मवेशियों का उपचार किया और मृत मवेशियों के शवों का पीएम कराया गया।

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि खेतों में कीटनाशक उपयोग किया गया था, जिससे खेत के पास बने गड्ढों का पानी दूषित (Toxic Water Incident) हो गया। इसी जहरीले पानी को पीने से मवेशियों की मौत हुई और कुछ मवेशी गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

गोठान की स्थिति बेहद खराब

गांव के लोगों ने बताया कि बेसहारा मवेशियों को गांव के गोठान में रखा गया है, लेकिन वहां की स्थिति काफी दयनीय है। मवेशियों को कीचड़ में रखा गया है और उनके लिए न तो चारे की व्यवस्था है, न ही स्वच्छ पानी की।

ग्रामीणों ने बताया कि मवेशियों की मौत गोठान के पास ही हुई है और उन्होंने आशंका जताई है कि उन्हें किसी ने जहर दिया हो सकता है। पशु चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी बी.पी. सोनी ने घटना की पुष्टि तो की है, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले पर विस्तृत बयान दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गोठान की व्यवस्था में सुधार किया जाए और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए। यह घटना (Toxic Water Incident) एक बार फिर पशुधन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Sakri River Embankment Construction : सकरी नदी पर 4 करोड़ के तटबंध का भूमिपूजन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी बाढ़ से राहत की सौगात
Census 2027: आपकी भागीदारी से बनेगा सशक्त डेटा, कलेक्टर ने की जागरूकता की अपील
13 अगस्त से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की वापसी: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम तैयार, सरगुजा-बस्तर में आज से बौछारें
बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका हाईकोर्ट से हुई रद्द
Bhoramdev Tiger Safari : भोरमदेव के जंगल में बाघों की दस्तक, कैमरों में कैद हुए बाघ-बाघिन, सफारी की राह हुई आसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Cow Meat Seizure
Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक भी बरामद

Jashpur Cow Meat Seizure :एसएसपी डॉ. लाल उमेद…

Gurugram Double Death Case
Gurugram Double Death Case : पिता बोले- बेटा हत्यारा नहीं, कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Gurugram Double Death Case : परिवार का कहना…

Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा
Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : भिलाई नगर के…

Bilaspur Assault Case
Bilaspur Assault Case : ऑटो सवार पर हमला, दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा; VIDEO वायरल

Bilaspur Assault Case ; पुलिस के अनुसार, चारों…

CBI Loan Scam FIR
CBI Loan Scam FIR : 11.38 करोड़ के लोन घोटाले में CBI की FIR

CBI Loan Scam FIR :CBI का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?