CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती: मसीही समाज ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती: मसीही समाज ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल

Contents
  • छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका
  • जबरन धर्मांतरण पर आजीवन कारावास तक की सजा
  • कुछ न कुछ गड़बड़ है – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ में जबरन धर्मांतरण को रोकने लिए ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक 2026’ लागू हो गया है. वहीं इसे लेकर विवाद भी चल रहा था, जो अब हाई कोर्ट पहुंच गया है. मसीही समाज के प्रतिनिधि क्रिस्टोफर पॉल ने इस विधेयक के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इसमें कानून के कई कड़े प्रावधानों को असंवैधानिक बताते हुए निरस्त करने की मांग की गई है.

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट में मसीही समाज के क्रिस्टोफर पॉल ने याचिका दाखिल की है. जिसमें ‘धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026’ के कई प्रावधानों को चुनौती दी गई है. खासतौर पर जबरन धर्मांतरण पर आजीवन सजा के प्रावधान पर सवाल उठाए गए हैं. याचिकाकर्ता का कहना है कि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन करता है. जो प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार देता है…ऐसे में इस कानून को असंवैधानिक बताया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर सरकार का साफ कहना है कि इस विधेयक का मकसद किसी की धार्मिक स्वतंत्रता को रोकना नहीं, बल्कि जबरन और प्रलोभन देकर कराए जा रहे धर्मांतरण पर रोक लगाना है.

जबरन धर्मांतरण पर आजीवन कारावास तक की सजा

दरअसल, राज्य सरकार के इस विधेयक में जबरन, प्रलोभन या धोखाधड़ी से धर्मांतरण पर कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है. नए कानून के अनुसार अवैध धर्मांतरण पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान किया गया है.

कुछ न कुछ गड़बड़ है – गजेन्द्र यादव

इस मामले पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का कहना है…“लोग न्यायालय जा रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं. इससे साफ है कि कुछ न कुछ गड़बड़ है. जबरदस्ती धर्मांतरण करने वालों पर कार्रवाई होगी. सरकार इस मामले में अडिग है…”इस विधेयक को लेकर प्रदेश में सियासी और सामाजिक बहस तेज हो गई है. एक ओर विरोध और आंदोलन हो रहे हैं, तो दूसरी ओर सरकार इसे जनहित में जरूरी कदम बता रही है. अब इस पूरे मामले पर सबकी नजर हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी है, जो तय करेगा कि यह विधेयक संविधान की कसौटी पर कितना खरा उतरता है.

Kambal Bank Bhilai: विधायक रिकेश की पहल, घासीदास जयंती पर विधायक कार्यालय से शुरू होगी ठंड से जंग
एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर अमन साव:कल झारखंड पुलिस रायपुर से रांची लेकर निकली थी; 148 दिन से सेंट्रल जेल में था
Child Care : अस्पताल में रहस्यमयी हालात में मिला नवजात… आखिरकार हुआ बड़ा फैसला
Agristack Portal : धान खरीदी के लिए जरूरी कदम, छूटे हुए खसरों को एग्रीस्टैक पोर्टल में जोड़ना अनिवार्य
प्लांट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम इलाके में अफरा-तफरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर

सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने…

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?