CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Auto Sales Growth : सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री 4% बढ़ी, दोपहिया वाहनों ने भी रफ्तार पकड़ी

Auto Sales Growth : सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री 4% बढ़ी, दोपहिया वाहनों ने भी रफ्तार पकड़ी

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Auto Sales Growth
Auto Sales Growth

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। सितंबर में देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर (Auto Sales Growth) ने बिक्री के मोर्चे पर अच्छी रफ्तार दिखाई है। उद्योग संगठन सियाम (SIAM) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यात्री वाहनों की थोक बिक्री (Auto Sales) 4.4 प्रतिशत बढ़कर 3,72,458 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष सितंबर 2024 में यह आंकड़ा 3,56,752 यूनिट था।

Contents
  • जीएसटी सुधारों के बावजूद रिकॉर्ड बिक्री
  • तिमाही रिपोर्ट भी सकारात्मक
  • उद्योग की नजर भू-राजनीतिक हालात पर

सियाम ने बताया कि इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री (Auto Sales) सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ 21,60,889 यूनिट रही, जो पिछले साल की 20,25,993 इकाई के मुकाबले उल्लेखनीय सुधार है। वहीं, तिपहिया वाहनों की बिक्री (Auto Sales) भी बढ़कर 84,077 इकाई पहुंच गई, जो सालाना आधार पर करीब 5.5 प्रतिशत अधिक है।

जीएसटी सुधारों के बावजूद रिकॉर्ड बिक्री

सियाम के प्रेसिडेंट शैलेश चंद्रा ने कहा कि “22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू होने के बावजूद, यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों ने अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है।”
उन्होंने आगे कहा कि अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए इस क्षेत्र का परिदृश्य आने वाले महीनों में भी उत्साहजनक बना रहेगा। “जीएसटी सुधार सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला है, जो भारतीय ऑटो उद्योग को नए स्तर पर पहुंचाने के अलावा पूरी अर्थव्यवस्था में जीवंतता लाएगा।”

तिमाही रिपोर्ट भी सकारात्मक

जुलाई–सितंबर 2025 की तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री (Auto Sales) 10,39,200 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 10,55,137 यूनिट से लगभग 1.5 प्रतिशत कम है। हालांकि, दोपहिया वाहनों की बिक्री में सात प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई और यह 55,62,077 इकाई तक पहुंच गई। सियाम के अनुसार, सितंबर में डीलरों को तिपहिया वाहनों की आपूर्ति में 10 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि देखी गई, जो 2,29,239 इकाई रही।

उद्योग की नजर भू-राजनीतिक हालात पर

सियाम ने कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग 2025–26 की दूसरी छमाही में मजबूत त्योहारी सीजन, स्थिर अर्थव्यवस्था और जीएसटी सुधारों के बल पर नई गति के साथ प्रवेश कर रहा है। हालांकि, भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर उद्योग की करीबी नजर बनी हुई है, लेकिन चालू वित्त वर्ष के शेष समय के लिए दृष्टिकोण उत्साहजनक है।

DDA की जमीन पर कब्जे को लेकर दिल्ली के LG सख्त, एई-जेई पर गिरी गाज, अफसरों को दी ये चेतावनी 
पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर पलटवार
5 महीने का अफेयर, फिर राजा के लिए राज कुशवाह के प्रपोजल को ठुकराया… सोनम रघुवंशी की ये थी फुलप्रूफ प्लानिंग
ये न्यायपालिका को नियंत्रित करने का इनडायरेक्ट तरीका… जस्टिस यशंवत वर्मा को लेकर क्या बोले कपिल सिब्बल
QR Code Ransom Case : ट्यूशन पढ़ने निकली छात्रा का अपहरण, क्यूआर कोड भेज मांगी फिरौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?