CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chaitanya Baghel News : मनी लांड्रिंग केस में फंसे चैतन्य बघेल की जेल में मनेगी दिवाली, फिर बढ़ी न्यायिक रिमांड

Chaitanya Baghel News : मनी लांड्रिंग केस में फंसे चैतन्य बघेल की जेल में मनेगी दिवाली, फिर बढ़ी न्यायिक रिमांड

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Chaitanya Baghel News
Chaitanya Baghel News

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले (Liquor Scam Case) से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें अभी खत्म होती नहीं दिख रहीं। स्पेशल एसीबी-ईओडब्ल्यू कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन और बढ़ाते हुए 29 अक्टूबर तक बढ़ाने का आदेश दिया है।
इसका अर्थ है कि चैतन्य बघेल इस बार दिवाली जेल में ही मनाएंगे।

Contents
  • मनी लांड्रिंग केस में फंसे चैतन्य बघेल
  • 16.70 करोड़ की रकम को दिखाया वैध
  • अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को

मनी लांड्रिंग केस में फंसे चैतन्य बघेल

ईडी (Enforcement Directorate) और ईओडब्ल्यू (Economic Offences Wing) के वकीलों ने अदालत में बताया कि चैतन्य बघेल शराब घोटाले से जुड़ी मनी लांड्रिंग गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। ईओडब्ल्यू का दावा है कि पूछताछ के दौरान चैतन्य से महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी और कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं।

बता दें कि ईओडब्ल्यू ने 13 अक्टूबर को चार्जशीट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था, लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बावजूद चार्जशीट प्रस्तुत नहीं की जा सकी।
इसके बाद कोर्ट ने 15 अक्टूबर तक का समय दिया था, पर अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।

16.70 करोड़ की रकम को दिखाया वैध

ईडी के अनुसार, चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले से प्राप्त 16.70 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को वैध दिखाने के लिए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया। एजेंसी का दावा है कि इस घोटाले में करीब 1000 करोड़ रुपये के सिंडिकेट के जरिए हेराफेरी की गई थी। चैतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था और तभी से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को

अब कोर्ट ने अगली सुनवाई 29 अक्टूबर 2025 को तय की है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि चार्जशीट दाखिल न होने से जांच एजेंसियों पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं, बचाव पक्ष के वकील का तर्क है कि ईडी और ईओडब्ल्यू के पास अब तक चैतन्य बघेल के खिलाफ ठोस सबूत नहीं हैं।

60 म्यूल खातों से 3 करोड़ का हेरफेर: अकाउंट और सिम कार्ड की खरीद-फरोख्त, बिलासपुर में 97 लाख जब्त..
Durg Bilaspur Commissioner System : रायपुर के बाद इन दो शहरों में भी कमिश्नर राज की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खाका किया तैयार
Hanumant Katha Korba: कथा मंच से धर्मांतरण पर कड़ा संदेश, श्रद्धालुओं की भारी भीड़
PM Narendra Modi Chhattisgarh Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – ‘प्रधानमंत्री का आगमन राज्य के आत्मगौरव का प्रतीक’
किडनी का इलाज कराने लगाई याचिका, हाईकोर्ट बोला- मेडिकल रिपोर्ट का कराएं सत्यापन..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?