CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Terror Bastar : शाह की डेडलाइन से पहले ही खत्म हुआ ‘लाल आतंक’, 218 माओवादियों ने डाले हथियार, संविधान की किताब और गुलाब से हुआ स्वागत

Naxal Terror Bastar : शाह की डेडलाइन से पहले ही खत्म हुआ ‘लाल आतंक’, 218 माओवादियों ने डाले हथियार, संविधान की किताब और गुलाब से हुआ स्वागत

By Newsdesk Admin
17/10/2025
Share
Naxal Terror Bastar
Naxal Terror Bastar

🔹 माओवाद के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, बस्तर में दिखा बदलाव का असर

🔹 एक करोड़ इनामी रूपेश समेत 218 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

🔹 सरकार देगी मकान, जमीन और तीन साल तक आर्थिक सहायता : सीएम साय

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में दो दशकों से (Naxal Terror Bastar) फैले लाल आतंक के अंत की दिशा में आज एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक माओवाद खत्म करने की तय (Naxal Eradication Deadline) से पहले ही प्रदेश में माओवादी हिंसा का अध्याय लगभग समाप्त होता दिखाई दे रहा है।

शुक्रवार को जगदलपुर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 218 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष आत्मसमर्पण (Naxal Terror Bastar) किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत संविधान की प्रति और एक गुलाब भेंटकर किया गया। यह बस्तर की नई सुबह का प्रतीक बन गया। सरेंडर कार्यक्रम स्थल तक नक्सलियों को 3 बसों से लाया गया, जिनमें महिला नक्सलियों की संख्या पुरुषों से अधिक रही।

अब बस्तर में विकास की ज्योति जल चुकी है

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को (Rehabilitation Policy Chhattisgarh) के तहत तीन साल तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रत्येक को मकान और आजीविका के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे सम्मानजनक जीवन की ओर लौट सकें।

उन्होंने कहा “हमारे ये भाई-बहन अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। उन्हें संविधान की प्रति दी गई है ताकि वे लोकतंत्र की भावना को समझें और अपनाएं। बस्तर अब बदल रहा है सड़कें बन रही हैं, बिजली हर घर तक पहुंच रही है, और राज्य सरकार हर गांव को विकास की राह पर ले जा रही है।”

एक करोड़ इनामी रूपेश भी हुआ सरेंडर

आत्मसमर्पण करने वालों में सेंट्रल कमेटी मेंबर सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश (Most Wanted Maoist Rupees 1 Crore Reward) भी शामिल था। रूपेश माड़ डिवीजन में सक्रिय था और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। अन्य नक्सलियों पर 5 लाख से 25 लाख रुपये तक के इनाम थे। कार्यक्रम में सीएम के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आत्मसमर्पण केवल हथियारों का नहीं, बल्कि विचारों का परिवर्तन है — “अब बस्तर में बंदूक नहीं, विश्वास की शक्ति जीत रही है।”

पुनर्वास नीति से जीवन को नई दिशा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तय लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद की समाप्ति (End of Naxalism Target 2026) अब लगभग सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को मेडिकल, शिक्षा और स्वरोजगार सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा “जो नक्सली अपने परिवार या माता-पिता से वर्षों तक दूर रहे, सरकार उन्हें न केवल पुनर्वास देगी बल्कि चिकित्सा सुविधा तक उपलब्ध कराएगी।

अब हर हथियार डालने वाला, विकास का सहयोगी बनेगा।” शर्मा ने यह भी बताया कि इस आत्मसमर्पण में माड़ डिवीजन की पूरी कमेटी शामिल थी, जबकि गढ़चिरौली यूनिट अपने क्षेत्र में लौट चुकी है। केवल केशकाल यूनिट अब शेष है।

सरेंडर स्थल पर जब नक्सलियों को संविधान की प्रति और गुलाब दिया गया तो माहौल भावनात्मक हो उठा। एक-एक चेहरे पर सुकून और नई शुरुआत की झलक थी। यह आयोजन (Naxal Rehabilitation Success Bastar) का ऐसा क्षण बना जिसे बस्तर हमेशा याद रखेगा।

Raipur Veteran Leader Tribute: वरिष्ठ भाजपा नेत्री कमला तिवारी का निधन….
Sukma IED Blast : सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट, महिला आरक्षक घायल
भिलाई इस्पात संयंत्र का गौरव, पहली बार 30,000 टन एसएई-1006 ग्रेड स्टील स्लैब इंडोनेशिया को निर्यात
पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को जान से मारने की धमकी, 20 लाख की फिरौती मांगी…
Marwahi Wildlife Update : गर्मी का ‘खूनी’ टॉर्चर! हीट स्ट्रोक से 5 साल की मादा भालू की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल

India Petrol Export to Russia :भारत रूस को…

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?