CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CISF जवानों को शिव अर्पण समिति तो लायंस क्लब भिलाई पिनाकल ने BSF के भाईयों को बांधा रक्षा सूत्र 🟠 तिलक लगा उतारी आरती, मिठाई खिला बांधी राखी 🟢 धूमधाम से मना असीम स्नेह और कर्तव्यबोध का त्यौहार “रक्षाबंधन”

CISF जवानों को शिव अर्पण समिति तो लायंस क्लब भिलाई पिनाकल ने BSF के भाईयों को बांधा रक्षा सूत्र 🟠 तिलक लगा उतारी आरती, मिठाई खिला बांधी राखी 🟢 धूमधाम से मना असीम स्नेह और कर्तव्यबोध का त्यौहार “रक्षाबंधन”

By Newsdesk Admin
18/08/2024
Share

सीजी न्यूज आनलाईन, 18 अगस्त। भिलाई में इन दिनों पवित्र पर्व रक्षाबंधन की शुरुआत 17 अगस्त से ही हो चुकी है। इस बार रक्षाबंधन के बीच भद्रा का आगमन होने के कारण लोग 19 अगस्त के पूर्व ही अच्छे मुहुर्त को ध्यान रख यह त्यौहार सेलिब्रेट कर रहे हैं।

विगत दिनों सैकड़ों मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को रक्षा सूत्र बांधा वहीं समाजसेवी संगठन लायंस क्लब भिलाई पिनाकल ने सीआईएसएफ सेक्टर-3 में जाकर राखी का महा उत्सव मनाते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधा तो शिवजी अर्पण सेवा समिति की सदस्याओं ने विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रीना चौहान के मुख्य आतिथ्य में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान गीत संगीत के मनमोहक कार्यक्रम भी हुए जिसमें भाई-बहनों ने बढ़ चढ़ कर शिरकत की।

आपको बता दें कि भारत में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रिश्तों में मिठास विश्वास और प्रेम बढ़ाने वाला पर्व माना गया है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

इसी कड़ी में भिलाई सेक्टर 7 में स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल कार्यालय में भी रक्षाबंधन का त्यौहार बहनों ने धूमधाम से मनाया।शिवजी अर्पण सेवा समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र की विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रीना चौहान के मुख्य आतिथ्य में सैकड़ों बहनों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों रक्षा सूत्र बांधा। श्रीमती चौहान के सभी सदस्याओं ने सीमा सुरक्षा बल के भाईयों की आरती उतारी, तिलक किया और मिठाई खिलाकर कलाई पर राखी बांधी।

विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रीना चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति इतनी लचीली है कि इसमें हर संस्कृति समाहित होती चली जाती है। रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र में भाई के प्रति बहन के असीम स्नेह और बहन के प्रति भाई के कर्तव्यबोध को पिरोया गया है।

कार्यक्रम के दौरान शिवजी अर्पण सेवा समिति की अंजली राजनल, पूजा राजनल, सीमा चौहान, मोनिका ठाकुर, गरिमा, मोनिका सिंह, विभा मिश्रा, मुस्कान, अवंती सिंह, ललिता, संगीता साहू, ऋतु मानिकपुरी,सविता, ए आंचल, प्रीति, प्रियंका, समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, सचिव कृष्णा चौहान, सुधांशु कोसे, रामा, उज्ज्वल, कैलाश, विनय, राहुल आदि समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी जवानों को लायंस क्लब भिलाई पिनाकल की पदाधिकारी और सदस्याओं ने तिलक लगाया, आरती उतार रक्षा सूत्र बांधा। क्लब की अध्यक्षा उर्मिला टावरी, सचिव रश्मि गेडाम, कोषाध्यक्ष नंदिनी हिवसे, पूर्व अध्यक्ष रेविका बेदी, मीना सिंह, सरिता राठौर, मीरा शर्मा, सुब्रत नागपाल, शालिनी सोनी, ममता मुंदड़ा, ममता टमोटिया, सुषमा दुबे सहित बड़ी संख्या में अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर 7 परिवारों की हुई पहचान ,जानिए उनके नाम, हरुन इंडिया रिच की सूची में पहली बार छत्तीसगढ़ को मिली जगह
दुर्ग संभाग Breaking : कोरगुड़ा गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों के ऊपर गिरा प्लास्टर, 4 स्टूडेंट्स घायल, पूर्व मंत्री पहुंची जिला अस्पताल
लव स्टोरी : नाबालिग प्रेमी संग भागी 28 साल की महिला, बालिग होते ही घर लौटा – मां बोली “बहू तो बनेगी मगर…”
मां बनी दर्द की कैदी…! फ्रीजर में रखा नवजात, किस्मत से बची जिंदगी
जंगल सफारी में सांप ने काटा, गुजरात से लाया गया जेब्रा जोड़ा टूटा — नर की मौत..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Eklavya Residential School Protest : भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश, प्राचार्य हटाने की मांग

Eklavya Residential School Protest : SDM तुलाराम भारद्वाज…

Agriculture Center Sealed
Agriculture Center Sealed : एक्सपायरी कीटनाशक बेचते पकड़ा गया कृषि केंद्र

Agriculture Center Sealed :कृषि विभाग ने किसानों से…

Bhilai Girl Beats Stalker : छेड़छाड़ से परेशान लड़की का पलटवार, पीछा करने वाले युवक की चप्पल से पिटाई; VIDEO वायरल

Bhilai Girl Beats Stalker : युवती द्वारा इंस्टाग्राम…

Korba Bank Robbery Attempt
Korba Bank Robbery Attempt : बैंक सेंधमारी का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार

Korba Bank Robbery Attempt :पुलिस आरोपियों के पुराने…

Commonwealth Games 2026
Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में प्रीति-जैस्मिन ने जीता गोल्ड, मेडल टैली 30 के पार

 Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?