CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Diwali 2025 : 20 या 21 अक्टूबर? जानिए दिवाली की स​ही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Diwali 2025 : 20 या 21 अक्टूबर? जानिए दिवाली की स​ही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share
Diwali 2025
Diwali 2025

सीजी भास्कर, 18 अक्टूबर। सनातन धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दीपावली (Diwali 2025) हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को धूम- धाम से मनाया जाता है। लेकिन, इस वर्ष तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। कुछ लोगों का मानना है कि इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, वहीं कुछ लोग 21 अक्टूबर को दिवाली मान रहे हैं।

Contents
  • कब मनाई जाएगा दिवाली का पर्व
  • लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
  • पूजा की तैयारी इस प्रकार करें
  • पूजा विधि

आपको बता दें कि, दीपावली (Diwali 2025) पर माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। इस त्योहार को खुशहाली, समृद्धि, शांति और सकारात्‍मक ऊर्जा का द्योतक माना गया है।आइए जानते हैं इसकी इस पावन पर्व की स​ही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

कब मनाई जाएगा दिवाली का पर्व

विद्वानों के अनुसार, इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर 2025, सोमवार की दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। पंडित और विद्वानों की मानें तो 21 अक्टूबर को कोई भी लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। ऐसे में 20 अक्टूबर को ही दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।

लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

पहला मुहूर्त: शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात्रि 08 बजकर 18 मिनट के बीच

दूसरा मुहूर्त: शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 03 मिनट तक

तीसरा और खास मुहूर्त: शाम 07 बजकर 08 मिनट से शाम 08 बजकर 18 मिनट के बीच

पूजा की तैयारी इस प्रकार करें

  • दिवाली पर पूजा के लिए सबसे पहले चौकी पर लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां रखें। ध्यान रहे लक्ष्मीजी, गणेशजी के दाहिनी ओर रहें।
  • इसके बाद कलश को लक्ष्मीजी के पास चावलों पर रखें।
  • नारियल को लाल वस्त्र में लपेटें और कलश पर रखें।
  • अब दो बड़े दीपक लें और इसमें एक में घी व दूसरे में तेल भरें।
  • एक दीपक चौकी के दाईं ओर रखें व दूसरा मूर्तियों के चरणों में।
  • इसके अलावा एक दीपक गणेशजी के पास रखें।
  • मूर्तियों वाली चौकी के सामने छोटी चौकी रखकर उस पर लाल वस्त्र बिछाएं।
  • कलश की ओर एक मुट्ठी चावल से लाल वस्त्र पर नवग्रह की प्रतीक नौ ढेरियां बनाएं।
  • गणेशजी की ओर चावल की सोलह ढेरियां बनाएं।
  • नवग्रह व षोडश मातृका के बीच स्वस्तिक का चिह्न बनाएं।
  • इसके बीच में सुपारी रखें व चारों कोनों पर चावल की ढेरी। सबसे ऊपर बीचों बीच ॐ लिखें।
  • छोटी चौकी के सामने तीन थाली व जल भरकर कलश रखें।

पूजा विधि

  • संकल्प लेकर पूजा आरम्भ करें।
  • मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को फूल और मिठाइयां अर्पित करें।
  • देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
  • इसके बाद आरती करें और शंख ध्वनि करें
  • अब घर में थाल में पांच दीपक रखकर फूल आदि अर्पित करें।
  • इसके बाद घर के अलग-अलग हिस्सों में दीपक रखें।
  • अब प्रसाद वितरित करें।

Homecoming in Bastar: कांकेर के पीढ़ापाल में 200 लोगों की सामूहिक घर वापसी
14 मार्च पर लगेगा चंद्र ग्रहण, करीब साढ़े तीन घंटे तक चलेगा..
हार्मोनल इंजेक्शन, सर्जरी से बने किन्नर, घर वालों से IMO ऐप से बात…पहचान छिपा दिल्ली में कैसे रह रहे थे 4 बांग्लादेशी?
CM Vishnudev Sai Hindu Sammelan Visit: राजधानी में व्यस्त रहेगा मुख्यमंत्री का दिन
अयोध्या में धूमधाम से मनाई जाएगी राम नवमी, वैज्ञानिक पद्धति से होगा रामलला का सूर्य अभिषेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

Bhilai Steel Plant Worker Death
Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

Bhilai Steel Plant Worker Death : मंगलवार की…

Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol…

CGPSC Case
CGPSC Case : सीजीपीएससी मामले में आज अहम कदम, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की राज्य सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?