CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली जा रही फ्लाइट में महिला ने सह यात्रियों पर किया हमला 🛑 CISF कांस्टेबल को दांत काटा, उड़ान रोक एयरपोर्ट पुलिस के हवाले की गई

दिल्ली जा रही फ्लाइट में महिला ने सह यात्रियों पर किया हमला 🛑 CISF कांस्टेबल को दांत काटा, उड़ान रोक एयरपोर्ट पुलिस के हवाले की गई

By Newsdesk Admin
19/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। पुणे की महिला ने फ्लाइट में हिंसक तरीके से सह-यात्रियों पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। महिला को फ्लाइट से उतार उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

आपको बता दें कि पुणे से नई दिल्ली जा रही फ्लाइट में एक महिला ने CISF कांस्टेबल और दो सहयात्रियों पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह की है। म​हिला की पहचान 44 वर्षीय सुरेखा सिंह के रूप में हुई है।

प्रतिकात्मक फोटो

बताया जा रहा है कि उसका सह-यात्री अन्वितिका बोरसे और दित्य बोरसे के साथ बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया था। महिला को बाद में फ्लाइट से उतार पुलिस के हवाले कर दिया गया है।सह यात्रियों ने बताया कि सुरेखा सिंह ने बैठक की व्यवस्था को लेकर सबसे पहले बोरसे भाई-बहन पर अटैक कर दिया। भाई-बहन की जोड़ी एक निजी एयरलाइन में अपनी आबंटित सीटों पर बैठी थी। इस लड़ाई में चालक दल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की मगर मामला बिगड़ता देख केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को अनियंत्रित यात्री की जानकारी दी गई। सीआईएसएफ कांस्टेबल प्रियंका रेड्डी और सोनिका पाल ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया मगर सिंह ने उन पर भी हमला बोला दिया। उसने रेड्डी के हाथ पर दांत काट दिया जिससे वह घायल हो गया। मामला बिगड़ता देख कांस्टेबलों को सिंह को रोकना पड़ा, उसे और उनके पति को उड़ान से उतारना पड़ गया। महिला को एयरपोर्ट पुलिस को सौंपा ​गया। 44 वर्षीय सुरेखा सिंह एक गृहिणी हैं, वहीं उनके पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। 26 वर्षीय प्रियंका रेड्डी ने इस हमले को लेकर हवाईअड्डा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि लड़ाई के दौरान उसे थप्पड़ मारा गया और दांत से काट लिया गया। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।

गौरतलब हो कि महिला व्यक्तिगत आपात स्थिति के कारण अत्यधिक संकट की स्थिति में थी। सह-यात्रियों के साथ उसका विवाद हो गया, पायलट ने इसके बाद उड़ान भरने से इनकार कर दिया। इस कारण वह ज्यादा हिंसक हो गई। वरिष्ठ निरीक्षक अजय संकेश्वरी के अनुसार उसे एक नोटिस जारी करने के बाद जाने दिया गया है। महिला ने जांच अधिकारी द्वारा बुलाए जाने पर जांच में शामिल होने को लेकर लिखित स्वीकृति दी है।

Charoda Bastia clash: दो गुटों में हुई मारपीट, देर रात थाने में तनावपूर्ण माहौल
कानपुर बिकरू कांड: ‘लाइफ सेविंग फंड’ और ‘मेडिकल रीइंबर्समेंट’ के दोहरे लाभ पर गिरी गाज, पुलिसकर्मियों से होगी वसूली
Anjaw Road Accident :  21 मजदूरों से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, 17 लोगों के मरने की आशंका
Truck Hit And Run : मदद नहीं मिली, तो पत्नी का शव मोटर साइकिल पर बांधकर 80 KM चला पति, सड़क पर खड़ी रही संवेदनहीनता
Kawasaki Z900RS 2026: नए फीचर्स के साथ लौटी क्लासिक बाइक, अब मिलेगा क्रूज कंट्रोल और हाईवे का नया मजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?