CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Jewellery Theft Case : मंगलसूत्र गलाकर बिस्किट बनाकर बेचने की कर रहे थे साजिश, दो गिरफ्तार

Bhilai Jewellery Theft Case : मंगलसूत्र गलाकर बिस्किट बनाकर बेचने की कर रहे थे साजिश, दो गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share
Bhilai Jewellery Theft Case
Bhilai Jewellery Theft Case

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। चोरी के एक बड़े मामले में स्मृतिनगर पुलिस (Bhilai Jewellery Theft Case) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से चोरी किए गए 29 नग सोने के मंगलसूत्र और दो सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। चोरी का मुख्य आरोपित ज्वेलरी शॉप में सेल्समैन के रूप में काम करता था, जिसने साथी के साथ मिलकर 35 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए थे।

मामला इस प्रकार है

प्रार्थी रवि सोनी, पिता जवाहर सोनी, निवासी कोहका चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला, ने 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी, जो पिछले नौ माह से कांति ज्वेलर्स, कोहका में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था, ने 13 अक्टूबर की शाम को भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए दुकान के लाकर में रखे 40 नग सोने के मंगलसूत्र (Bhilai Jewellery Theft Case) चोरी कर लिए।

चोरी गए गहनों की कुल कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है। थाना सुपेला ने प्रकरण में धारा 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसीसीयू यूनिट और स्मृतिनगर चौकी टीम को जांच में लगाया गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में राजकुमार सोनी रायपुर की ओर जाते हुए दिखाई दिया। जांच आगे बढ़ाने पर पता चला कि राजकुमार अपने फुफेरे भाई सुरेंद्र सोनी के साथ था, जो रायपुर में ज्वेलरी गलाने का काम करता है। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने दुर्ग के ब्राह्मणपारा स्थित किराए के मकान में दबिश दी।

यहां से पुलिस ने चोरी के 29 मंगलसूत्र, 11 मंगलसूत्र गलाकर बने दो सोने के बिस्किट, और ₹2 लाख नकद बरामद किए। आरोपी इन गहनों को बेचने की योजना बना रहे थे। दोनों आरोपितों राजकुमार सोनी और सुरेंद्र सोनी (Bhilai Jewellery Theft Case) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सराहनीय रही पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रमोद रूसिया, उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, प्रआर जितेंद्र कुशवाहा, अशीष सिंह, प्रेम सिंह, आरक्षक अनिकेत चंद्राकर, हर्षित शुक्ला, कमल नारायण, और जुगनु सिंह की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और यह भी जांचा जा रहा है कि उन्होंने पहले कहीं और भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।

Chhattisgarh IPS Promotion : छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS
PWD Infrastructure Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्लूडी सचिव, सुस्त अफसरों और लापरवाह ठेकेदारों को अल्टीमेटम
दोनों हाथों में बंदूक, IT ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों को बनाया ‘मुर्गा’…
Kesra Lift Irrigation Scheme : केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 14.61 करोड़ रुपए मंजूर, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ
High Court divorce judgment : हाईकोर्ट ने कहा—बिना प्रमाण लगाया गया अफेयर का आरोप ही तलाक की ठोस वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Murder
Bilaspur Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Ganesh Pandal Murder : पुलिस ने आरोपी…

रायपुर में प्रेमी ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत; आरोपी फरार

रायपुर में एक महिला को उसके प्रेमी ने…

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक कई इलाकों…

Vaibhav Suryavanshi Team India
Vaibhav Suryavanshi Team India : वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भड़के श्रीकांत, बोले- ऐसे खिलाड़ी पर भरोसा जरूरी

Vaibhav Suryavanshi Team India : युवा वैभव सूर्यवंशी…

iOS 27 अपडेट में बड़े बदलाव, Siri AI से लेकर फोटो एडिटिंग तक मिलेंगे कई नए फीचर्स

एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 27…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?