CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Olympic 2025 : बस्तर की धरती पर खेलों का महासंग्राम, 3.91 लाख खिलाड़ियों की नई उड़ान

Bastar Olympic 2025 : बस्तर की धरती पर खेलों का महासंग्राम, 3.91 लाख खिलाड़ियों की नई उड़ान

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
Bastar Olympic 2025
Bastar Olympic 2025

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग (Bastar Olympic 2025) में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) के मार्गदर्शन में गृह (पुलिस) विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह आयोजन प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनने जा रहा है।

बस्तर ओलंपिक के प्रति जनउत्साह का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 1 लाख 63 हजार 668 पुरुष और 2 लाख 27 हजार 621 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह अभूतपूर्व भागीदारी न केवल बस्तर के युवाओं के खेल प्रेम को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि बस्तर की धरती पर खेल अब नई सामाजिक चेतना और समान भागीदारी का प्रतीक बन चुके हैं।

खेलों के ज़रिए शांति, विकास और विश्वास का सेतु

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी नैसर्गिक खेल प्रतिभा को पहचानना है। यह पहल केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद का सेतु भी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल आयोजन नहीं है, यह ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का संगम हो रहा है, जहां हमारे युवा अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं और नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। यह मॉडल पूरे देश में “स्पोर्ट्स फॉर पीस” (Sports for Peace) के रूप में उभर रहा है खेलों के ज़रिए शांति और विश्वास की नई पहल के रूप में।

परंपरा और आधुनिकता का संगम

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, कराते, वेटलिफ्टिंग और हॉकी जैसे खेल शामिल हैं। साथ ही बस्तर की पारंपरिक खेलों और स्थानीय खिलाड़ियों को भी मंच दिया जा रहा है। यह आयोजन बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को पुनर्जीवित करते हुए युवाओं को अवसर और आत्मविश्वास दोनों प्रदान करेगा।

‘बस्तर ओलंपिक 2025’ की एक खास पहल यह है कि इसमें जूनियर (14-17 वर्ष), सीनियर वर्ग के साथ-साथ विशेष श्रेणी के प्रतिभागियों — नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए व्यक्ति और आत्मसमर्पित नक्सलियों — को भी शामिल किया गया है। यह पहल खेलों के माध्यम से पुनर्वास और सामाजिक एकीकरण (Rehabilitation through Sports) की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

तीन स्तरों पर होंगी प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिताएं तीन चरणों में आयोजित की जा रही हैं — विकासखंड स्तर पर 25 अक्टूबर से, जिला स्तर पर 5 नवंबर से और संभाग स्तर पर 24 नवंबर से।
विजेताओं को जिला और संभाग स्तर पर नकद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी और शील्ड प्रदान की जाएगी। पुरस्कार राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से खिलाड़ियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। संभागीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को “बस्तर यूथ आइकॉन (Bastar Youth Icon)” के रूप में प्रचारित किया जाएगा। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं का सम्मान होगा, बल्कि युवाओं को प्रेरणा भी मिलेगी।

शुभंकर में बस्तर की पहचान

‘बस्तर ओलंपिक 2025’ के लिए वन भैंसा (Wild Buffalo) और पहाड़ी मैना (Hill Myna) को शुभंकर (Mascot) बनाया गया है — जो बस्तर की जीवंतता, सामुदायिक एकता और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक हैं। यह आयोजन न केवल खेलों का, बल्कि बस्तर की संस्कृति, सौहार्द और विकास के नए युग का उत्सव बनेगा — जहां खेल मैदानों से गूंजेगी शांति, विश्वास और समरसता की आवाज़।

Dholkal Trekking Route Dantewada : पहाड़ों और घने जंगलों के बीच साहसिक पर्यटन का अनूठा केंद्र बनेगा ढोलकल
Bribery Allegation : ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश में बढ़ा विवाद, किसान ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया हड़कंप
UGC Bill Protest : यूजीसी बिल के खिलाफ मुंगेली में सवर्ण समाज का ऐलान, 30 जनवरी को रैली के बाद सौंपेंगे ज्ञापन
Teak Illegal Logging : सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक, 500 से अधिक अवैध बल्लियां जब्त
T20 World Cup Final India vs New Zealand: खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी दो मजबूत टीमें, इतिहास रचने उतरेगा भारत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?