CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Short Video Death : चलती ट्रेन के सामने वीडियो बनाने की कोशिश में किशोर की दर्दनाक मौत, मोबाइल में कैद हुई पूरी घटना

Short Video Death : चलती ट्रेन के सामने वीडियो बनाने की कोशिश में किशोर की दर्दनाक मौत, मोबाइल में कैद हुई पूरी घटना

By Newsdesk Admin
24/10/2025
Share
Short Video Death
Short Video Death

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौक ने एक किशोर (Short Video Death) की जान ले ली। ओडिशा के पुरी जिले के जनकदेई रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को 15 वर्षीय किशोर चलती ट्रेन के सामने शॉर्ट वीडियो शूट करते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना चंदनपुर ओवरब्रिज के नीचे की बताई जा रही है, जहाँ ट्रेन के झोंके से असंतुलित होकर वह ट्रैक पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृत किशोर की पहचान बासेलीसाही थाना क्षेत्र निवासी विश्वजीत के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त संतोष साहू के साथ रील वीडियो बनाने गया था। दोनों ने तय किया था कि जैसे ही ट्रेन पास आएगी, विश्वजीत ट्रैक किनारे खड़ा होकर पोज देगा और संतोष उसका वीडियो शूट करेगा। लेकिन जैसे ही पुरी की ओर जा रही अनुगुल मेमू ट्रेन पास पहुंची, तेज झोंके से विश्वजीत संतुलन खो बैठा और ट्रैक पर गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के वक्त संतोष मोबाइल से शूटिंग कर रहा था, जिससे पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। बाद में घबराए संतोष ने परिजनों को सूचना दी और घायल विश्वजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि किशोर सोशल मीडिया (Short Video Death) पर एक्टिव था और इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर लगातार रील्स पोस्ट करता था। उसके मोबाइल में कई वीडियो मिले हैं, जिनमें वह खतरनाक लोकेशनों पर वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस अब उस मोबाइल और वीडियो कंटेंट की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या किसी ट्रेंड या चैलेंज के प्रभाव में उसने यह कदम उठाया था।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ की होड़ में अपनी जान जोखिम में न डालें। रेलवे पुलिस के मुताबिक, इस तरह की घटनाएं हाल के दिनों में बढ़ी हैं, जिन पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

GST Collection October 2025 : जीएसटी कटौती का असर, कर संग्रह और आटोमोबाइल की बिक्री बढ़ी
Raipur Murder Case : चादर से बंधा मिला शव, पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में छिपाकर ले जा रहे थे
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महू में हाईटेक सुविधाओं से युक्त कामधेनु गौ-शाला का किया भूमि-पूजन
कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने की CM भजनलाल शर्मा की तारीफ, बताया ‘कलयुग का देवता’, जानें पूरा मामला
क्रिकेटर Yuzvendra Chahal तलाक के बाद Dhanashree Verma को देंगे इतने करोड़, कोर्ट से एलिमनी की डिटेल्स आईं सामने

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?