CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Spa Loot Case : स्पा सेंटर में 20–25 बदमाशों का तांडव, संचालक से सवा लाख की लूट, खुद को बताया राजनीतिक संगठन का सदस्य

Raipur Spa Loot Case : स्पा सेंटर में 20–25 बदमाशों का तांडव, संचालक से सवा लाख की लूट, खुद को बताया राजनीतिक संगठन का सदस्य

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
Raipur Spa Loot Case
Raipur Spa Loot Case

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब करीब 20 से 25 की संख्या में बदमाश (Raipur Spa Loot Case) प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक वेलनेस स्पा सेंटर में घुस आए और खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुद को एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा बताते हुए स्पा संचालक से “प्रोटेक्शन मनी” की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने तोड़फोड़ की और करीब सवा लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों ने की मारपीट और तोड़फोड़

स्पा सेंटर के संचालक सन्नी मनमानी ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे 20-25 युवक अचानक स्पा में घुस आए (Raipur Spa Loot Case)। सभी बदमाशों ने खुद को एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा बताया और धमकी दी कि “अगर इलाके में व्यवसाय चलाना है, तो हर महीने सुरक्षा राशि देनी होगी।”

जब संचालक ने इसका विरोध किया, तो एक बदमाश ने दराज से करीब 20 हजार रुपये नकद निकाल लिए, जबकि बाकी बदमाशों ने स्पा सेंटर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर धमकाया कि पुलिस में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा।

कार में बिठाकर शहरभर में घुमाया, ATM से जबरन पैसे निकलवाए

सन्नी ने बताया कि छह से सात बदमाश जबरन उसे कार में बैठाकर ले गए और अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे। पहले वे शैलेंद्र नगर स्थित एक एटीएम ले गए, जहां से उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये जबरन निकलवाए (Raipur Spa Loot Case)। इसके बाद बदमाश उसे कचना इलाके के एक पेट्रोल पंप पर ले गए, जहां डेबिट कार्ड से और 50 हजार रुपये निकाले। इस तरह कुल 1.25 लाख रुपये की लूट की गई। इसके बाद बदमाशों ने संचालक को सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने की जांच शुरू, CCTV फुटेज जब्त

घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्पा सेंटर और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज जब्त (Raipur Spa Loot Case) किए हैं। वीडियो में कुछ संदिग्ध युवकों की गतिविधियां दर्ज हुई हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। एएसपी सिटी पश्चिम दौलतराम पोर्ते ने बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है और बदमाशों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

एटीएम लिमिट से ज्यादा निकासी पर भी सवाल

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाशों ने एक ही दिन में एटीएम से 50 हजार रुपए कैसे निकाले, जबकि सामान्यतः 20 हजार रुपये की निकासी सीमा होती है। संभावना है कि बदमाशों ने तकनीकी हेरफेर या बैंकिंग ऐप के जरिए ट्रांजैक्शन कराया हो। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ बदमाश स्थानीय राजनीतिक संगठन से जुड़े होने का दावा करते हैं और इस संगठन के नाम का उपयोग कर व्यापारियों से वसूली करते हैं। राजेंद्र नगर और तेलीबांधा क्षेत्र में ऐसे समूहों की निगरानी बढ़ाई गई है (Raipur Spa Loot Case)। पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत थाने या हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी तरह की “प्रोटेक्शन मनी” या धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रायपुर की ‘लुटेरी दुल्हन’: प्यार में फंसाकर रचाईं 4 शादियां, फिर दहेज केस से वसूलती थी पैसे, मां-बेटी की ठगी का खुलासा!
CG Sand Mining Protest : आधी रात को खदान में विधायक की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! सील हुई चैन माउंटेन मशीन
Fuel Price : खाद और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता, बाजार में हलचल के बीच सरकार की बड़ी अपील
Instagram Rape Case : इंस्टाग्राम वाली दोस्ती पड़ी महंगी, शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत से खिलवाड़, मुलमुला पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Ration Card e-KYC Pending: दुर्ग में दो लाख के करीब राशन कार्डधारकों का सत्यापन अधूरा, 28 फरवरी आख़िरी तारीख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून…

Administrative reshuffle in the Municipal Corporation : बिलासपुर के सभी 8 जोनों में बदले गए कमिश्नर

सीजी भास्कर, 13 जून।बिलासपुर नगर निगम प्रशासन ने…

Kondagaon Police Arohan Campaign : युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग

कोंडागांव पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर…

Bastar Shines on the International Track : चार पदकों के साथ लौटे खिलाड़ी

सीजी भास्कर, 13 जून। बस्तर के खिलाड़ी धरम…

Vaishali Nagar News: जनसेवार्थ वैशाली नगर विधानसभा निवासियों के लिए MLA रिकेश सेन की एक और बड़ी पहल
Vaishali Nagar News: विधायक रिकेश सेन की नई जनसुविधा, अब विधायक कार्यालय से मिलेगा रेलवे टिकट

Vaishali Nagar News : वैशाली नगर विधानसभा निवासियों…

You Might Also Like

Illicit Liquor Sale
छत्तीसगढ़

Illicit Liquor Sale : महिलाओं का फूटा गुस्सा… अवैध कारोबारियों पर टूटा कहर

15/09/2025
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Illegal liquor sale under the guise of tasting centre : वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

07/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Rape Case: महिला से 4 महीने तक दरिंदगी, विरोध करने पर काटा शरीर – अब सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

16/07/2025
अपराधदेश-दुनिया

बदला पूरा हुआ…’ अंधेरी गली में 8 बदमाशों ने मारे 14 चाकू….

21/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?