CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Special Intensive Revision SIR 2.0 : 4 नवंबर से शुरू होगी मतदाता सत्यापन प्रक्रिया, इस तारीख को जारी होगी अंतिम सूची

Special Intensive Revision SIR 2.0 : 4 नवंबर से शुरू होगी मतदाता सत्यापन प्रक्रिया, इस तारीख को जारी होगी अंतिम सूची

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
SIR Negligence
SIR Negligence

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision SIR 2.0) के दूसरे फेज की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस प्रक्रिया में लगभग 51 करोड़ मतदाताओं के नाम, पते और व्यक्तिगत विवरणों का सत्यापन किया जाएगा।

इस चरण में कुल 12 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं — उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप। निर्वाचन आयोग ने बताया कि यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होकर 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) इसी दिन प्रकाशित की जाएगी।

चार महीने तक चलेगा बड़ा अभियान

निर्वाचन आयोग के अनुसार, 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक प्रिंटिंग और प्रशिक्षण का काम होगा। इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर गणना (House-to-House Enumeration) का चरण चलेगा। 9 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों का चरण रहेगा, जबकि 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक सुनवाई और सत्यापन किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस अभियान (Special Intensive Revision SIR 2.0) में देशभर के 5.33 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLOs) और 7.64 लाख राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट (BLAs) शामिल होंगे। BLO हर घर तीन बार जाएंगे ताकि नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा जा सके और त्रुटियां सुधारी जा सकें। वे घर-घर जाकर Form-6 और Declaration Form एकत्र करेंगे, नए वोटरों को फॉर्म भरने में सहायता करेंगे और फिर दस्तावेज़ ERO या AERO को सौंपेंगे।

पारदर्शिता के लिए नई व्यवस्था

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग ने यह निर्देश दिया है कि किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEOs) और जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs) को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर मतदाता सूची सत्यापन (Special Intensive Revision SIR 2.0) प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार मतदाताओं के लिए वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे ताकि उन्हें फॉर्म भरने और सत्यापन में कोई परेशानी न हो। आयोग का कहना है कि इस बार ऑफलाइन के साथ-साथ डिजिटल सत्यापन की भी सुविधा दी जाएगी, जिससे प्रक्रिया तेज़ और अधिक सटीक बनेगी।

New Criminal Laws : नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी में जुटी सरकार
नवरात्रि के पहले दिन मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, Railway Employee’s Bonus 12 लाख रेल्वे कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा
दुर्ग भिलाई में अवैध बांग्लादेशियों पर एक्शन, दो लोगों की हुई गिरफ्तारी
संसद ही सर्वोच्च, नागरिक में बसती है लोकतंत्र की आत्मा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
बस्ती: बेटे की लाश के लिए तड़प रही मां, दुबई में संदिग्ध मौत के बाद सरकार से लगाई न्याय की गुहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?