CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Recruitment Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का आदेश जारी, 4708 पदों पर होगी नियुक्ति,

Teacher Recruitment Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का आदेश जारी, 4708 पदों पर होगी नियुक्ति,

By Newsdesk Admin
29/10/2025
Share
Teacher Recruitment Chhattisgarh
Teacher Recruitment Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने लंबे इंतजार के बाद (Teacher Recruitment Chhattisgarh) शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 4708 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह भर्ती मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उस घोषणा का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 30 हजार शिक्षकों की चरणबद्ध भर्ती का वादा किया था।

Contents
  • पहले चरण में 4708 पदों पर नियुक्ति
  • तीन श्रेणियों में होगी नियुक्ति
  • तीन साल बाद शिक्षकों की बहाली

पहले चरण में 4708 पदों पर नियुक्ति

शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने भर्ती आदेश जारी करते हुए बताया कि वित्त विभाग से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पहले चरण में 4708 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। शेष पदों पर आगामी चरणों में भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ माह पहले धमतरी में सुशासन तिहार के दौरान शिक्षक भर्ती का ऐलान किया था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस भर्ती के माध्यम से राज्य के ग्रामीण और अति पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर किया जाएगा।

तीन श्रेणियों में होगी नियुक्ति

जारी आदेश के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में तीन स्तरों व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के पद शामिल होंगे। विभाग ने भर्ती का प्रारूप तैयार कर लिया है और परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को सौंपी गई है। व्यापमं जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम और ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और विवाद-मुक्त बनाया जाएगा। पिछले भर्ती अभियानों में आई दिक्कतों को देखते हुए चयन प्रक्रिया में कई सुधार किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार का कानूनी विवाद उत्पन्न न हो।

तीन साल बाद शिक्षकों की बहाली

राज्य में करीब तीन साल बाद शिक्षक भर्ती होने जा रही है। पिछली सरकार ने 14,000 पदों की घोषणा की थी, लेकिन केवल 10,000 शिक्षकों की नियुक्ति ही पूरी हो पाई थी। नई भर्ती से हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है और इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

सरकार का उद्देश्य शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना और ग्रामीण अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री साय ने कहा था, छत्तीसगढ़ का भविष्य हमारे बच्चों के ज्ञान और शिक्षकों की प्रतिबद्धता पर निर्भर है। हम हर बच्चे को योग्य शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध हैं।”

मरहीमाता दर्शनार्थियों से मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में
Airport Recruitment CG : माँ महामाया एयरपोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 26 फरवरी को, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी
Kanker Bear Attack : कांकेर में भालू का खूनी हमला: भाई-बहन समेत 3 की मौत, 2 घायल
Nakti Bulldozer Action : कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विधायक कॉलोनी के लिए वैकल्पिक स्थान चुनने का किया आग्रह
IIM Raipur Convocation 2026 : IIM के दीक्षांत समारोह में पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर; मैनेजमेंट के छात्रों को दिया ‘ग्लोबल लीडरशिप’ का मंत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था
Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

विधायक रिकेश सेन (Teeja Free Food Service) ने…

Photo Harassment Case : युवती की निजी तस्वीर परिजनों को भेजकर किया परेशान, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

Photo Harassment Case : पुलिस अब यह पता…

Chhattisgarh Municipal Elections
Chhattisgarh Municipal Elections : चार नगर निगम चुनाव में महिला उम्मीदवारों पर फोकस, सक्रिय चेहरों को टिकट देने की तैयारी

Chhattisgarh Municipal Elections : पार्टियों के लिए अब…

Ram Mandir Priest Rules
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

Ram Mandir Priest Rules : बैठक में मंदिर…

Train Ganja Smuggling
Train Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा लाकर बेचने की तैयारी, 13 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Bilaspur Train Ganja Smuggling : पुलिस अब गांजा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?