CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CNAP Feature India : मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, मार्च 2026 तक देशभर में होगी शुरुआत

CNAP Feature India : मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, मार्च 2026 तक देशभर में होगी शुरुआत

By Newsdesk Admin
30/10/2025
Share
CNAP Feature India
CNAP Feature India

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। मोबाइल पर आने वाली कॉल में कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाने की सुविधा (CNAP Feature India) का परीक्षण शुरू हो गया है। दूरसंचार कंपनियों ने इस फीचर की जांच शुरू कर दी है, और उम्मीद है कि मार्च 2026 तक यह सुविधा पूरे देश में लागू कर दी जाएगी। दूरसंचार विभाग के सूत्रों के अनुसार, वोडाफोन-आइडिया ने हरियाणा सर्किल में सीएनएपी सेवा का पायलट परीक्षण आरंभ कर दिया है, जबकि जियो भी जल्द ही इसी सर्किल से परीक्षण शुरू करने जा रही है।

इस सुविधा के तहत जब कोई कॉल करता है, तो (CNAP Feature India) कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति के मोबाइल स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम प्रदर्शित होगा। इससे यूजर को कॉल उठाने से पहले ही यह पता चल जाएगा कि उसे कौन कॉल कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि परीक्षण सफल रहने के बाद दूरसंचार विभाग देशभर में इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा। विभाग का लक्ष्य है कि 31 मार्च, 2026 तक यह सुविधा देश के सभी नेटवर्क पर उपलब्ध हो जाए।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने एक दिन पहले ही दूरसंचार विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके तहत यह सेवा सभी मोबाइल यूजर्स के लिए डिफॉल्ट रूप से सक्रिय रहेगी। हालांकि, जो उपभोक्ता इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, उन्हें इसे निष्क्रिय कराने का विकल्प भी दिया जाएगा।

केवल 4G और 5G तकनीक वाले यूजर्स को ही मिलेगी यह सेवा

ट्राई ने फरवरी 2024 में सौंपी गई सिफारिशों में कहा था कि (CNAP Feature India) सेवा केवल इच्छुक उपभोक्ताओं को ही दी जाए, लेकिन दूरसंचार विभाग का मानना था कि इसे सभी के लिए स्वचालित रूप से सक्रिय करना आवश्यक है, ताकि कॉल-आधारित धोखाधड़ी और साइबर अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। अब ट्राई ने भी इसी विचार पर सहमति दे दी है। हालांकि, यह सेवा केवल 4जी और 5जी नेटवर्क पर काम करेगी। 2जी और 3जी नेटवर्क में तकनीकी सीमाओं के कारण इस फीचर को लागू करना संभव नहीं होगा।

Now talk secrets with Meta AI : WhatsApp लाया Incognito Chat, चैट खत्म होते ही मैसेज गायब
22-minute race for life : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस के प्रयास से बुजुर्ग मरीज को पहुंचाया रायपुर
Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास
Instamart Food Delivery : अगले पांच साल का बड़ा दांव, मुनाफे को लेकर स्विगी ने बनाया नया रोडमैप
ColorOS 17 : OnePlus यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, इन स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा ColorOS 17, देखें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?