CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP Bhilai जिला कार्यकारिणी : 62 दावेदारों में से चुने गए थे अध्यक्ष, डेढ़ हजार में से 32 कार्यकारिणी में

BJP Bhilai जिला कार्यकारिणी : 62 दावेदारों में से चुने गए थे अध्यक्ष, डेढ़ हजार में से 32 कार्यकारिणी में

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी संगठन अंतर्गत सभी जिलों में बेहतर भूमिका निभाने वाले भिलाई जिला की कार्यकारिणी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आस पास के सभी जिलों में कार्यकारिणी लगभग घोषित हो चुकी है और अब भिलाई जिला कार्यकारिणी घोषित करने का समय भी आ चुका है। (BJP Bhilai जिला कार्यकारिणी)

Contents
  • सर्वाधिक 62 दावेदारों के बीच चुने गए थे पुरूषोत्तम देवांगन : BJP Bhilai जिला कार्यकारिणी
  • अलग-अलग दायित्व के लिए डेढ़ हजार नामों पर चर्चा : BJP Bhilai जिला कार्यकारिणी
  • बहुत से अच्छे में जब बेहतर चुनना हो तो कई अच्छे छूट जाते हैं मगर वो…
  • जिला कार्यकारिणी में 5-6 महिलाओं को भी मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
  • 6-6 उपाध्यक्ष और मंत्री होंगे, क्या दो महामंत्री में हो सकती हैं महिलाएं
  • वरिष्ठ से लेकर हर जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो, दो प्रवक्ता भी होंगे
भाजपा संगठन सूत्रों के मुताबिक 30 अक्टूबर को भिलाई जिला कार्यकारिणी पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और महामंत्री पवन साय की सहमति मुहर भी लग चुकी है। एक-दो दिन के भीतर ही भिलाई भाजपा के 32 लोगों को दायित्व मिलने वाला है।

सर्वाधिक 62 दावेदारों के बीच चुने गए थे पुरूषोत्तम देवांगन : BJP Bhilai जिला कार्यकारिणी

दिसंबर 2024 से भिलाई भाजपाध्यक्ष के चयन की जद्दोजेहद शुरू हुई तो संगठन में इस जिले के लिए 62 पुख्ता दावेदारों की सूची बनी। अनेक समुदाय और वर्ग का तारतम्य बिठाते हुए प्रदेश संगठन को उस समय भी अध्यक्ष चयन में काफी कसौटियों के बीच सभी दावेदारों के लिए नाम पर विचार और चर्चा करनी पड़ी थी।

पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और नगर निगम भिलाई के चुनाव को देखते हुए खुफिया रिपोर्ट भी बनी और 5 जनवरी 2025 को पुरूषोत्तम देवांगन की जिलाध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हुई।

पुरूषोत्तम देवांगन, जिलाध्यक्ष भाजपा भिलाई

अलग-अलग दायित्व के लिए डेढ़ हजार नामों पर चर्चा : BJP Bhilai जिला कार्यकारिणी

भिलाई जिला भाजपा को जिलाध्यक्ष मिलने के बाद ही सभी मंडलों की कार्यकारिणी भी एक के बाद एक घोषित की गई। लेकिन लगभग 9 महीने बाद भी जिला कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो सकी।

संगठन सूत्रों के मुताबिक भिलाई जिला कार्यकारिणी के लिए 1500 से अधिक नाम विभिन्न पैनल के माध्यम से प्रदेश संगठन तक पहुंचे। हर नाम पर पूर्व दायित्व, संगठन में सक्रियता और सामाजिक पैठ के आधार पर बैठकें कर विचार किया गया।

बहुत से अच्छे में जब बेहतर चुनना हो तो कई अच्छे छूट जाते हैं मगर वो…

भाजपा प्रदेश संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने CG Bhaskar से चर्चा में कहा कि बहुत से अच्छे लोगों में भी जब एक दायित्व के लिए बेहतर का चयन करना होता है तो कई अच्छे भी छूट जाते हैं।

लेकिन संगठन हमेशा पिछड़ी पंक्ति तक के कार्यकर्ताओं पर भी नजर‌ रखता है। जो अच्छे छूट जाते हैं उन्हें निराशा नहीं होती वो समझते हैं कि उनके अनुरूप दायित्व‌ उन्हें मिलेगा ही। भारतीय जनता पार्टी संगठन में यह अंडरस्टैंडिंग हमेशा से रही है।

जिला कार्यकारिणी में 5-6 महिलाओं को भी मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

भाजपा भिलाई जिला कार्यकारिणी में अलग-अलग दायित्वों के लिए बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों का नाम भी शामिल हैं। लगभग हर दायित्व के लिए उपयुक्त 4 से 5 नामों को लेकर संगठन में चर्चा की गई।

साथ ही क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी के बाद फायनल सूची तैयार की गई है जिसकी जल्द घोषणा होगी। संगठन सूत्रों के मुताबिक जिला भिलाई से 5 से 6 महिला नेत्रियों को बड़ा दायित्व मिलने के संकेत हैं।

6-6 उपाध्यक्ष और मंत्री होंगे, क्या दो महामंत्री में हो सकती हैं महिलाएं

भिलाई जिला कार्यकारिणी में दो महामंत्री बनाए जाने की खबर भी मिली है। ये दोनों दायित्व पुरूषों को मिलेंगे या महिला नेत्रियों को भी महामंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी दी जाएगी?

इस सवाल का माकूल जवाब तो फायनल सूची आने के बाद ही मिल सकेगा लेकिन संगठन सूत्रों के मुताबिक जिस तरह भिलाई में महिला नेत्रियों की संगठन‌ के हर कार्यक्रमों में भागीदारी रही है उसके मुताबिक महामंत्री जैसे दायित्व भी भाजपा की महिला नेत्रियां बखूबी सम्हाल सकती हैं।

वरिष्ठ से लेकर हर जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो, दो प्रवक्ता भी होंगे

जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन भाजपा भिलाई ने बताया कि जिले में संगठन को दिन ब दिन और भी मजबूत बनाने प्रदेश संगठन समय समय पर अनेक कार्यक्रम और दायित्व देता रहा है जिससे भाजपा का हर सिपाही क्षेत्र में आमजनों से लगातार सम्पर्क में रहे। जनहित की समस्याओं से लेकर राज्य व केन्द्र सरकार की सभी बहुआयामी योजनाओं का लाभ लोगों‌ को दिलाया जा सके। इसका हरसंभव‌ प्रयास प्रत्येक कार्यकर्ता करता है।

जिला कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों के लिए उपयुक्त नाम भेजे जा चुके हैं। उन्हीं नाम पर चर्चा कर प्रदेश संगठन अंतिम सूची जारी करेगा जो जल्द सार्वजनिक होगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रवक्ता के लिए दो लोगों को दायित्व दिया जाना है, इसके लिए 5-5 नाम के पैनल भेजे गए थे जिनमें से दो लोगों को प्रवक्ता का दायित्व मिल सकता है।

BJP Bhilai Breaking : भिलाई जिला कार्यकारिणी की सूची पर प्रदेश संगठन की मुहर, 32 लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी
मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत की उम्मीद पर विराम, रॉबर्ट वाड्रा बोले – “सच के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी”
Bhilai Breaking : डबरा पारा में खड़ी कार पर बरसाए पत्थर, चाकू दिखा युवक से मारपीट, जुर्म दर्ज
National Herald Case : नेशनल हेराल्ड मामला में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को झटका, कोर्ट ने जारी किया नोटिस
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर शिकंजा तेज, खाद्य विभाग की जांच में कई जगह मिली खामियां
नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, होटल में ले जाकर बार-बार बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो जान से मारने की दी धमकी, मामला भिलाई का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?