CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tomato Crop Damage : मोंथा चक्रवात ने तबाह की 20 हजार एकड़ टमाटर की फसल, करोड़ों का नुकसान

Tomato Crop Damage : मोंथा चक्रवात ने तबाह की 20 हजार एकड़ टमाटर की फसल, करोड़ों का नुकसान

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share
Tomato Crop Damage
Tomato Crop Damage

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। समुद्री चक्रवात मोंथा के असर से प्रदेश में आई अनियमित बारिश और बढ़ी उमस ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस बदलते मौसम ने (Tomato Crop Damage) टमाटर उत्पादक किसानों के लिए भारी संकट खड़ा कर दिया है। बारिश और नमी से उपजे उकठा रोग (बैक्टीरियल ब्लाइट) ने राज्य के कई इलाकों में करीब 20 हजार एकड़ में खड़ी टमाटर की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। यह रोग टमाटर की फसल के लिए सबसे घातक माना जाता है और कृषि विज्ञानियों के अनुसार इसका कोई प्रभावी उपचार अब तक उपलब्ध नहीं है।

राज्य के प्रमुख उत्पादक जिले दुर्ग और जशपुर में हर साल खरीफ सीजन में लगभग छह लाख टन टमाटर का उत्पादन होता है। इन जिलों से झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार की मंडियों में टमाटर की आपूर्ति होती है। फसल के चौपट होने से आगामी सर्दी में देश के पूर्वी राज्यों में टमाटर के दामों में तेज बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

कृषि विज्ञानियों की राय

कृषि विज्ञानी डा. विजय जैन ने बताया कि उकठा रोग नमी और उच्च तापमान में तेजी से फैलता है। पौधों की जड़ों और तनों में संक्रमण फैलने से पूरी फसल कुछ ही दिनों में सूख जाती है। उन्होंने कहा कि इस रोग का स्थायी इलाज अभी तक विकसित नहीं हो सका है, इसलिए रोकथाम ही इसका एकमात्र उपाय है। (Tomato Crop Damage) की स्थिति को देखते हुए किसानों को सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

फल नहीं लग रहे, दवाई भी बेअसर

नागपुरा और आसपास के टमाटर उत्पादक किसानों ने बताया कि लगातार बारिश से पौधों में लगे फूल झड़ गए हैं, जिससे फल बन ही नहीं पा रहे हैं। जो फसलें पहले से लगी थीं, उनमें फलों पर दाग पड़ रहे हैं और पत्ते सूख रहे हैं। किसानों ने बताया कि बारिश रुक-रुककर जारी रहने के कारण दवा का छिड़काव संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे बीमारी लगातार बढ़ रही है।

प्रति एकड़ डेढ़ लाख रुपये का खर्च, अब बढ़ा कर्ज

किसानों ने बताया कि टमाटर की खेती में प्रति एकड़ लगभग 1.5 लाख रुपये का खर्च आता है। अच्छे उत्पादन की उम्मीद में किसानों ने कर्ज लेकर खेतों में टमाटर लगाया था, लेकिन फसल नष्ट हो जाने से अब कई किसान कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। (Tomato Crop Damage) के चलते ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ने लगा है।

मुआवजे की मांग के साथ सौंपा ज्ञापन

दुर्ग जिले के ग्राम परसुली (तहसील धमधा) के टमाटर उत्पादक किसान भागीरथी पटेल ने गुरुवार को कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि उन्होंने 4.85 एकड़ में टमाटर की फसल लगाई थी, लेकिन लगातार बारिश और बीमारी के कारण पूरी फसल खराब हो गई।

उन्होंने कहा कि दवा का छिड़काव करने के बावजूद कोई असर नहीं हुआ और उन्हें करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, ननकठ्ठी शाखा से टमाटर खेती के लिए ऋण लिया था। अब प्रशासन से सर्वे कराकर फसल बीमा की राशि दिलाने की मांग की है।

मुकेश-अनंत अंबानी के लिए क्यों अहम होने वाला है 18 जुलाई, ये है खास वजह
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी…
62 हजार करोड़ का बोझ… MP Civil Supplies Debt Crisis गहराया, हर दिन 14 करोड़ ब्याज में झोंक रहा निगम
Signature Bridge Delhi : महिला ने लगाई यमुना नदी में छलांग, डाइवर्स कर रहे तलाश
National Herald Case : सोनिया-राहुल को बड़ी राहत, कोर्ट ने ईडी को लगाई जमकर फटकार, चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?