CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Adani Enterprises Rights Issue : इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए 25 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी अदाणी एंटरप्राइजेज

Adani Enterprises Rights Issue : इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए 25 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी अदाणी एंटरप्राइजेज

By Newsdesk Admin
04/11/2025
Share
Adani Enterprises Rights Issue
Adani Enterprises Rights Issue

सीजी भास्कर, 4 नवंबर। गौतम अदाणी के नेतृत्व वाली अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Rights Issue) ने अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबार को और मजबूत करने के लिए राइट्स इश्यू के माध्यम से 25 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना की घोषणा की है। कंपनी के निदेशक मंडल ने पात्र शेयरधारकों को इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Contents
  • 2023 में रद्द किया गया था पिछला फॉलो-ऑन ऑफर (FPO)
  • दूसरी तिमाही में 84% बढ़ा मुनाफा
  • कोयला कारोबार में गिरावट का असर

यह कदम कंपनी के पूंजी ढांचे को मजबूत करने और नए प्रोजेक्ट्स में निवेश के उद्देश्य से उठाया गया है। अदाणी समूह के अनुसार, जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर (Adani Enterprises Rights Issue) जैसे क्षेत्रों में विस्तार के लिए किया जाएगा।

2023 में रद्द किया गया था पिछला फॉलो-ऑन ऑफर (FPO)

कंपनी ने 2023 में 20 हजार करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) की योजना बनाई थी, जो पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। हालांकि, अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी ने उस FPO को वापस ले लिया था। अब दो साल बाद यह समूह का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू होगा।

दूसरी तिमाही में 84% बढ़ा मुनाफा

जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Rights Issue) का शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर ₹3,199 करोड़ पर पहुंच गया है। लाभ में वृद्धि का मुख्य कारण कंपनी द्वारा अपनी सहायक इकाई एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड (पूर्व में अदाणी विल्मर) में से 13.51 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री है।
इस सौदे से कंपनी को ₹3,583 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय हुई। हालांकि, इस राशि को हटाने के बाद समायोजित शुद्ध लाभ एक साल पहले के ₹2,408.89 करोड़ की तुलना में घटकर ₹814.35 करोड़ रह गया है।

कोयला कारोबार में गिरावट का असर

कंपनी ने बताया कि उसका प्रमुख कोयला व्यापार सेक्टर इस तिमाही में कमजोर रहा, जिससे राजस्व वृद्धि पर असर पड़ा है। फिर भी, अन्य क्षेत्रों में मजबूती ने कंपनी के समग्र प्रदर्शन को संभाले रखा। अदाणी समूह की एक और इकाई अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन का भी शुद्ध लाभ इस तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर ₹3,120 करोड़ रुपये रहा। समूह के अनुसार, लॉजिस्टिक्स और पोर्ट सेक्टर में बढ़ती मांग और परिचालन दक्षता में सुधार से मुनाफा बढ़ा है।

वित्तीय विश्लेषकों का कहना है कि राइट्स इश्यू से कंपनी की बैलेंस शीट और मजबूत होगी और यह अदाणी समूह के पुनरुद्धार चरण में अहम मील का पत्थर साबित हो सकता है। निवेशकों के लिए यह पूंजी जुटाने का कदम कंपनी के प्रति भरोसा बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

‘….तो 6 महीने में PoK भारत का होगा’, सीजफायर पर सौरभ भारद्वाज को क्यों आई योगी आदित्यानाथ की याद?
Pesticides in Clouds : सावधान! मानव जीवन पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, बादलों तक पहुंच गए कीटनाशक
खंडवा में मुस्लिम युवक चला रहा था ‘राजवीर ढाबे’, भक्तों के खाने में हड्डी निकलने के बाद बवाल
नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख खान को शशि थरूर ने दी बधाई…
Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?