CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India vs Australia T20 2025 : हेजलवुड की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजों को मिलेगी राहत, आज भारत-आस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला

India vs Australia T20 2025 : हेजलवुड की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजों को मिलेगी राहत, आज भारत-आस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला

By Newsdesk Admin
02/11/2025
Share
India vs Australia T20 2025
India vs Australia T20 2025

India vs Australia T20 2025 : रविवार को होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच (India vs Australia T20 2025) में भारत को आस्ट्रेलिया के विरुद्ध थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि दूसरे मैच में घातक गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। हेजलवुड की अनुपस्थिति से भारतीय बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो सकता है। हालांकि, टीम अब भी बेहतर प्रदर्शन की तलाश में है। सबसे बड़ी उत्सुकता इस बात को लेकर है कि क्या अर्शदीप सिंह को आखिरकार एकादश में मौका मिलेगा या उन्हें एक बार फिर बाहर बैठना पड़ेगा। लगातार बाहर रखे जाने पर अब टीम प्रबंधन के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं।

Contents
  • अतिरिक्त उछाल और सीम वाली गेंदों से हो रही दिक्कत
  • टी20 में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं अर्शदीप
  • हर्षित की गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव
  • इस प्रकार हैं दोनों टीमें
  • भारत बनाम आस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड

हेजलवुड की सटीक लाइन-लेंथ और गेंद में मिलने वाली अतिरिक्त उछाल ने पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। उन्होंने जिस तरह से पिच का फायदा उठाया, वह भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। आस्ट्रेलियाई टीम इस महीने के अंत में इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, इसी को ध्यान में रखते हुए हेजलवुड को आराम दिया गया है। उनकी जगह आस्ट्रेलिया जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस या सीन एबाट जैसे गेंदबाजों को मौका दे सकती है। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 (India vs Australia T20 2025) के बाद कहा था कि हेजलवुड की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर बल्लेबाजों के लिए राहत की बात होगी।

अतिरिक्त उछाल और सीम वाली गेंदों से हो रही दिक्कत

कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल दोनों को अतिरिक्त उछाल और अच्छी सीम मूवमेंट वाली गेंदों से निपटने में दिक्कत हो रही है। सूर्यकुमार और गिल ने कैनबरा में बारिश से प्रभावित मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी और वह उसको दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। यह मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था।

होबार्ट स्थित बेलेरिव ओवल एक ऐसा मैदान है, जहां दोनों तरफ की सीमा रेखा छोटी है और ऐसे में शार्ट पिच गेंद पर कवर, प्वाइंट, स्क्वायर लेग या मिड-विकेट पर लंबे शॉट लगाए जा सकते हैं। बेलेरिव ओवल वह मैदान है जहां विराट कोहली ने 2012 में श्रीलंका के विरुद्ध 321 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 86 गेंदों में नाबाद 133 रन की शानदार पारी खेली थी। बेलेरिव ओवल की पिच पारंपरिक रूप से सफेद गेंद से होने वाले मैचों (India vs Australia T20 2025) के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यह तेज गेंदबाज नाथन एलिस का बीबीएल में घरेलू मैदान भी है, जो स्थानीय फ्रेंचाइजी होबार्ट हरिकेंस के कप्तान हैं।

टी20 में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं अर्शदीप

अतिरिक्त उछाल वाली पिच पर भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा और एक बार फिर अर्शदीप को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली, जबकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (India vs Australia T20 2025) में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अर्शदीप सिंह को बाहर रखने के फैसले पर हैरानी व्यक्त करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि अगर जसप्रीत बुमराह खेल रहे हैं तो अर्शदीप सिंह का नाम सूची में दूसरे स्थान पर होना चाहिए। अगर बुमराह नहीं खेल रहे हैं तो अर्शदीप सिंह का नाम सूची में पहले स्थान पर होगा।

हर्षित की गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव

भारतीय टीम प्रबंधन अर्शदीप के बजाय हर्षित राणा को प्राथमिकता दे रहा है जिन्होंने पिछले मैच में 33 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। यदि चार गेंदों पर बाउंड्री से बनाए गए 18 रन को हटा दिया जाए, तो दिल्ली के इस आलराउंडर ने 29 गेंदों पर 17 रन बनाए। उन्होंने ऐसे समय में गेंद बर्बाद की जबकि दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा खड़े थे और उन्हें स्ट्राइक लेने का मौका नहीं मिल रहा था।

जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो हर्षित की गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है। अब यहां देखना दिलचस्प होगा कि अर्शदीप को उनकी जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है या नहीं। अगर टीम प्रबंधन हर्षित को टीम में बनाए रखने की रणनीति पर कायम रहता है तब भी अर्शदीप को किसी एक स्पिनर के स्थान पर अंतिम एकादश में रखना चाहिए क्योंकि यहां के विकेट से स्विंग मिलने की संभावना है और यह मुकाबला India vs Australia T20 2025 सीरीज का निर्णायक साबित हो सकता है।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

आस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबाट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैथ्यू शार्ट और मार्कस स्टोइनिस।

भारत बनाम आस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड

कुल मैच: 34
भारत जीता: 20
आस्ट्रेलिया जीता: 12
नो रिजल्ट: 2

Afghanistan Victory : पहले मैच में ही अफगानिस्तान ने उड़ाया गर्दा, हांगकांग को 94 रनों से चटाई धूल
Doug Bracewell Retirement : न्यूजीलैंड को लगा झटका, भारत सीरीज से पहले इस स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन: यूथोपिया की वटोटा चैंपियन, अक्षय कुमार ने 21 किमी रेस जीती; 10,000 धावकों ने लिया हिस्सा..
IND vs AUS ODI Series : खास अंदाज में ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई भारतीय टीम, रोहित के पीछे दिखे गिल, कोहली…!
PBKS vs GT Match Preview: मुल्लांपुर में आज भिड़ंत, कप्तानों की टक्कर में कौन पड़ेगा भारी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kulgam Terror Attack : कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या
Kulgam Terror Attack : कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़…

School Headmaster Misconduct : बच्चों के सामने हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत, छात्राओं से अश्लील व्यवहार का आरोप
School Headmaster Misconduct : बच्चों के सामने हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत, छात्राओं से अश्लील व्यवहार का आरोप

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल…

Health Alert Group : हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप
Health Alert Group : हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप

बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाओं (Health Alert Group )…

CG Quarterly Half-Yearly Exam 2026 : पहली से 12वीं तक तिमाही और छमाही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानिए कब से होंगी परीक्षाएं
CG Quarterly Half-Yearly Exam 2026 : पहली से 12वीं तक तिमाही और छमाही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानिए कब से होंगी परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ में कक्षा पहली से 12वीं तक के…

Smart Prepaid Meter : सरकारी बिजली कनेक्शनों पर आज से लागू होगी प्री-पेड व्यवस्था
Smart Prepaid Meter : सरकारी बिजली कनेक्शनों पर आज से लागू होगी प्री-पेड व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के बिजली बिलों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?