CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Guru Nanak Jayanti 2025 : 4 या 5 नवंबर, कब है गुरु नानक जयंती? जानिए गुरुपर्व की सही तारीख और महत्व

Guru Nanak Jayanti 2025 : 4 या 5 नवंबर, कब है गुरु नानक जयंती? जानिए गुरुपर्व की सही तारीख और महत्व

By Newsdesk Admin
02/11/2025
Share
Guru Nanak Jayanti 2025
Guru Nanak Jayanti 2025

सीजी भास्कर, 2 नवंबर। सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस (Guru Nanak Jayanti 2025) देशभर में बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। इस पर्व को गुरुपरब, प्रकाश पर्व या गुरु नानक गुरुपरब के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष गुरु नानक जयंती को लेकर लोगों में तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Contents
  • दो दिन पहले शुरू होते हैं अखंड पाठ और नगर कीर्तन
  • (Guru Nanak Jayanti 2025) लंगर की परंपरा का विशेष महत्व
  • गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

पंचांग के अनुसार, गुरु नानक जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष यह पवित्र पर्व 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। यह गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती होगी। गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को चलवंडी गांव (वर्तमान में ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था। आज यह स्थान सिख धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहीं से गुरु नानक देव जी ने अपने आध्यात्मिक और सामाजिक सुधारों की शुरुआत की थी।

दो दिन पहले शुरू होते हैं अखंड पाठ और नगर कीर्तन

गुरुपरब के दो दिन पहले ही गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ (48 घंटे का निरंतर पाठ) आरंभ हो जाता है। इसके अगले दिन नगर कीर्तन निकाला जाता है, जिसमें ‘पंज प्यारे’ सबसे आगे चलते हैं। उनके पीछे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हैं और निशान साहिब (सिख ध्वज) लेकर चलते हैं।गुरुपरब के दिन गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन दरबार, प्रवचन और संगत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और उनके उपदेशों को इस अवसर पर याद किया जाता है।

(Guru Nanak Jayanti 2025) लंगर की परंपरा का विशेष महत्व

गुरु नानक जयंती के अवसर पर लंगर का आयोजन हर गुरुद्वारे में किया जाता है। यह परंपरा गुरु नानक देव जी की “सच्चा सौदा” की सीख से जुड़ी है। कहा जाता है कि बचपन में जब गुरु नानक जी को उनके पिता ने कुछ पैसे देकर व्यापार करने भेजा, तो उन्होंने उन पैसों से भूखे संतों के लिए भोजन खरीदा और कहा “यही सच्चा व्यापार है।” तभी से लंगर सेवा सिख धर्म का अभिन्न हिस्सा बन गई, जिसमें जाति, धर्म या वर्ग का कोई भेदभाव नहीं होता।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

गुरु नानक देव जी ने समाज में समानता, भाईचारा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा था “एक ओंकार सतनाम, करता पुरख, निरभउ, निरवैर।” अर्थात —ईश्वर एक है, वह सर्वशक्तिमान है, निर्भय है और किसी से वैर नहीं रखता। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, शांति और सेवा भाव की प्रेरणा देती हैं।

निकली भगवान राम की शोभायात्रा, मंदिरों में विशेष सजावट, दिन भर हुई पूजा-अर्चना
जन्मदिन पर विधायक रिकेश ने पूजा अर्चना कर लुधियाना से मंगाई मशीन मंदिर समिति को करी समर्पित
भोपाल की ईदगाह में लगे फिलिस्तीन के नारे, मंत्री विश्वास सारंग बोले- ये कांग्रेस की सोच
Gajlakshmi Rajyog 2026 : साल का सबसे बड़ा राजयोग, 4 राशियों की लग सकती है लॉटरी!
मन और मंदिर दोनों साफ होना चाहिए, तभी शिव मिलेंगे – पंडित प्रदीप मिश्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband News
Gariaband News : गरियाबंद में प्रभारी मंत्री की सख्त चेतावनी, पीएम आवास में वसूली और अवैध रेत कारोबार पर कड़ा एक्शन

गरियाबंद में सोमवार को हुई जिला स्तरीय समीक्षा…

Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार
Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती  (Sant…

Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार
Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार (Raipur Ganja…

Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी
Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी

डोंगरगढ़ भाजपा में इस्तीफों (Dongargarh BJP) का दौर…

Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (Kiran Dev…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?