CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PV App Farmer Verification : धान खरीदी से पहले किसानों को राहत, अब 30 नवंबर तक PV App से कर सकेंगे सत्यापन

PV App Farmer Verification : धान खरीदी से पहले किसानों को राहत, अब 30 नवंबर तक PV App से कर सकेंगे सत्यापन

By Newsdesk Admin
02/11/2025
Share
PV App Farmer Verification
PV App Farmer Verification

PV App Farmer Verification : धान खरीदी से पहले किसानों के लिए राहत की खबर आई है। प्रशासन ने एग्री स्टेक पोर्टल और मोबाइल PV App में लगातार आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है (PV App Farmer Verification)। पहले यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी की जानी थी, लेकिन अब किसान 30 नवंबर तक डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी सत्यापन करा सकेंगे।

खाद्य विभाग के नए आदेश के अनुसार, फील्ड सत्यापन के बाद प्रविष्टियों में संशोधन की प्रक्रिया भी इसी अवधि तक की जा सकेगी। यानी अब किसानों को सत्यापन के लिए एक महीना अतिरिक्त समय मिलेगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी राजस्व निरीक्षक और पटवारी निर्धारित समयसीमा के भीतर गिरदावरी व डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान की प्रविष्टि तकनीकी कारणों से लंबित नहीं रहनी चाहिए, ताकि धान खरीदी के समय कोई भी किसान वंचित न हो।

अधिकारियों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही, पोर्टल की तकनीकी त्रुटियों के समाधान के लिए जिला स्तर पर तकनीकी सहायता दल गठित किया गया है, जो किसानों को मौके पर सहायता उपलब्ध कराएगा।

इस निर्णय से लाखों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो तकनीकी कारणों से अब तक सत्यापन नहीं करा पाए थे। प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित अवधि के बाद समय नहीं बढ़ाया जाएगा, इसलिए किसान समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Chhattisgarh School Rationalization : सरकार का दावा…! युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त, शिक्षकों का कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है
Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
अवैध कारोबार में संलिप्तता की शिकायत पर SP ने प्रधान आरक्षक को किया Suspend
चाकू लहराता मोहल्ले को ललकार रहा था युवक, बोला – “एक एक कर आओ, सबको मारूंगा” फिर पहुंची पुलिस, जमकर निकाली दबंगई, कंधों के सहारे लड़खड़ाता पहुंचा थाना, देखिए विडियो
Raigarh 10 Lakh Cash Theft : सूने घर से 10 लाख रुपए कैश चोरी, महंगी शराब की बोतल भी ले गया चोर; CCTV में कैद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार
Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार

भिलाई में पुलिस ने कत्लखाने ले जाए जा…

Gariaband Bridge Collapse : 18 साल पुराना रपटा बारिश में धंसा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटां, मरीजों को खाट पर ले जाने की नौबत
Gariaband Bridge Collapse : 18 साल पुराना रपटा बारिश में धंसा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटां, मरीजों को खाट पर ले जाने की नौबत

रपटा पुल (Gariaband Bridge Collapse) के क्षतिग्रस्त होने…

Durg Irrigation Projects : दुर्ग में सिंचाई योजनाओं के लिए 40.85 करोड़ स्वीकृत, 883 हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी
Durg Irrigation Projects : दुर्ग में सिंचाई योजनाओं के लिए 40.85 करोड़ स्वीकृत, 883 हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी

सिंचाई योजनाओं के लिए राशि (Durg Irrigation Projects)…

Bilaspur Fire
Bilaspur Fire : स्विमिंग पूल कैंपस के जूस सेंटर में भड़की आग, सामान जलकर खाक

मुंगेली नाका स्थित स्विमिंग पूल कैंपस के जूस…

Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल
Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल

पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में खेती की चुनौती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?