CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Abujhmad Development Story : अबूझमाड़ के जंगलों से निकला सुशासन का उजाला, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं कच्चापाल की महिलाएँ

Abujhmad Development Story : अबूझमाड़ के जंगलों से निकला सुशासन का उजाला, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं कच्चापाल की महिलाएँ

By Newsdesk Admin
04/11/2025
Share
Abujhmad Development Story
Abujhmad Development Story

सीजी भास्कर, 4 नवंबर। नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ (Abujhmad Development Story) के जंगलों में अब बंदूकों की आवाज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और विकास की गूंज सुनाई दे रही है। नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के कच्चापाल गांव ने एक नई कहानी लिखी है भय से विश्वास तक की कहानी, गरीबी से समृद्धि तक की यात्रा। कभी जहाँ शासन की योजनाएँ पहुँचने से डरती थीं, वहीं आज महिलाएँ जैविक खेती, बचत समूह और हुनरमंद उत्पादों के जरिए पूरे क्षेत्र की पहचान बन चुकी हैं।

राज्योत्सव के भव्य मंच पर जब कच्चापाल की आश्रित ग्राम ईरकभट्टी की दो महिलाएं मांगती गोटा और रेनी पोटाई अपने हाथों से उगाई गई जैविक बासमती चावल (Abujhmad Development Story) लेकर पहुंचीं, तो यह केवल एक उत्पाद की प्रदर्शनी नहीं थी, बल्कि आत्मनिर्भरता की सशक्त झलक थी। दोनों महिलाएं ‘बिहान’ योजना के लालकुंवर स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। कभी गाँव से बाहर न निकलने वाली ये महिलाएँ अब राज्योत्सव में अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बूते पर सम्मान पा रही हैं।

एरिया कोऑर्डिनेटर सोधरा धुर्वे बताती हैं कि पहले यहाँ सरकारी योजनाएँ पहुँच पाना मुश्किल था। बिचौलियों के कारण किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल पाता था। लेकिन शासन की नियद नेल्ला नार योजना और सशस्त्र बलों की सुरक्षा से ग्रामीणों में विश्वास लौटा। अब महिलाएँ बचत कर रही हैं, सामूहिक खेती कर रही हैं और अपने उत्पाद सीधे बाजार में बेच रही हैं।

मांगती गोटा ने मुस्कराते हुए कहा हम पहले बिना रासायनिक खाद के खेती करते थे, लेकिन दाम बहुत कम मिलता था। अब प्रशिक्षण और बिहान समूह के जरिए हमारे जैविक बासमती की कीमत 120 रुपये किलो तक पहुँच गई है। लोग इसे शुद्धता के कारण बहुत पसंद कर रहे हैं।

रेनी पोटाई बताती हैं अब हम सिर्फ चावल ही नहीं बेच रहे, बल्कि बांस की टोकनी और झाड़ू भी बना रहे हैं। इस साल हमारे समूह ने 40 क्विंटल से अधिक जैविक बासमती का उत्पादन किया है। अबूझमाड़ के इस छोटे से गाँव में आज सुशासन और स्वावलंबन का नया सूरज उग चुका है (Abujhmad Development Story)। जहां कभी हिंसा का डर था, वहाँ अब महिलाओं के आत्मविश्वास की आवाज है। यह कहानी सिर्फ कच्चापाल की नहीं, बल्कि उस ‘नए छत्तीसगढ़’ की है जो भय से विश्वास और पिछड़ेपन से प्रगति की ओर अग्रसर है।

तेंदूपत्ता घोटाला, 5.13 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी उजागर, माओवादियों तक फंडिंग पहुंचने का आरोप
दंतेवाड़ा में बच्चों संग खेले सचिन तेंदुलकर, खेल सुविधाएं बढ़ाने का किया ऐलान
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार
Sitapur Naib Tehsildar controversy : सीतापुर विवाद पर सरकार-तहसीलदार संघ आमने-सामने, राजस्व मंत्री बोले- जल्द निकलेगा समाधान
Sushasan Tihar 2026 : गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, एक महीने में होगा हर समस्या का समाधान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jailer 2 Box Office
Jailer 2 Box Office :  ‘जेलर 2’ की कमाई 800 करोड़ पार, ‘छावा’ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर…

Delhi Air Pollution
Delhi Air Pollution :  दिवाली से पहले दिल्ली की हवा गंभीर, जहांगीरपुरी में AQI 420

दिवाली से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण तेजी…

Noor Ahmad
Noor Ahmad :  नूर अहमद का ऐतिहासिक पंजा, 13 रन देकर झटके 5 विकेट

अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद ने जिम्बाब्वे…

Marwahi Elephant Herd
Marwahi Elephant Herd :  मरवाही में 62 हाथियों का झुंड, फसलों पर खतरा बढ़ा

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल में हाथियों…

Vivo V80 Discount
Vivo V80 Discount :  Vivo V80 पर 11,600 रुपये तक का बैंक कैशबैक

दिवाली सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?