CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur Murder Case : घरेलू विवाद में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, लात-घूंसों से पिटाई के बाद रास्ते में तोड़ा दम

Jashpur Murder Case : घरेलू विवाद में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, लात-घूंसों से पिटाई के बाद रास्ते में तोड़ा दम

By Newsdesk Admin
05/11/2025
Share
Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case

सीजी भास्कर, 05 नवंबर। जिले के कापुटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद (Jashpur Murder Case) ने ऐसी भयावह शक्ल ली कि बेटे ने ही अपनी मां को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे सुंदर साय (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सन्ना थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, दो नवंबर को ग्रामीण सुलेंद्र राम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अक्टूबर को जब वह खेत में काम कर रहा था, तभी उसे अपनी बड़ी मां गेंदी बाई के घर से जोर-जोर से झगड़े की आवाज सुनाई दी। वह तुरंत वहां पहुंचा तो देखा कि गेंदी बाई खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ी थीं और उनका बेटा सुंदर साय गुस्से में उन्हें लगातार लात-घूंसों से मार रहा था।

ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल महिला को उठाया और पास के सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Jashpur Murder Case) ले गए। वहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफर किया। लेकिन रायपुर लौटते वक्त रास्ते में ही गेंदी बाई की सांसें थम गईं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज किया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मां-बेटे के बीच घर के खर्च और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह घटना सामाजिक और पारिवारिक विघटन का दुखद (Jashpur Murder Case) उदाहरण है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि गेंदी बाई गांव में सबकी मदद किया करती थीं, किसी ने सोचा भी नहीं था कि वही अपने बेटे के हाथों मारी जाएंगी।

भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेनों का इंतजार बढ़ा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत
चीतल के अंतिम संस्कार में पेट्रोल के इस्तेमाल पर बवाल, रेंजर को नोटिस
ससुराल में पत्नी ने की बेइज्जती,जिसके बाद युवक गहरे सदमे में…
CISF की चाक चौबंद सुरक्षा को ठेंगा 🛑 BSP में घुसा सनकी युवक 🛑 राड से तोड़ा कांच, कर्मियों से गाली गलौज भी, चेकपोस्ट पर तैनात जवानों को हवा भी नहीं
Big Breaking 🛑 साहब, वो दूसरे मर्दों से मिलती थी इसलिए पत्नी को काट दिया 🛑 हत्या कर पति पहुंचा थाना और पुलिस को सौंप दिया चाकू, तीन बच्चे हुए अनाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mayawati Akash Anand : मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर
Mayawati Akash Anand : मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर

आकाश आनंद को बसपा से बाहर करने का…

Risali Mayor Reservation : रिसाली में SC महिला के लिए महापौर पद आरक्षित, 40 वार्डों का भी तय हुआ समीकरण
Risali Mayor Reservation : रिसाली में SC महिला के लिए महापौर पद आरक्षित, 40 वार्डों का भी तय हुआ समीकरण

महापौर पद का आरक्षण (Risali Mayor Reservation) अनुसूचित…

Adivasi Release Signature Campaign : जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग, हरीश कवासी लखमा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Adivasi Release Signature Campaign : जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग, हरीश कवासी लखमा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग…

Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा, इलाज के दौरान मौत
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा, इलाज के दौरान मौत

बारिश के मौसम में घर के अंदर भी…

Open School Exam 2026 : ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म की आखिरी तारीख तय
Open School Exam 2026 : ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म की आखिरी तारीख तय

नवंबर 2026 की ओपन स्कूल परीक्षा (Open School…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?