CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Voter List : प्रदेश में शुरू हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, टोल फ्री नंबर से भी मिलेगी मदद

Chhattisgarh Voter List : प्रदेश में शुरू हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, टोल फ्री नंबर से भी मिलेगी मदद

By Newsdesk Admin
05/11/2025
Share
Voter List Revision
Voter List Revision

सीजी भास्कर, 05 नवंबर। प्रदेश में मंगलवार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत हो गई है। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (Chhattisgarh voter list) (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फार्म) वितरित कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

Contents
  • चार दिसंबर तक चलेगा सर्वे, सात फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सक्रिय अभियान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण के लिए अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे नाम, पता और व्यक्तिगत विवरण की जांच अवश्य करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संशोधन करवाएं।

मतदाता चाहें तो फार्म ऑफलाइन बीएलओ को सौंप सकते हैं या ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in या ईसीआइएनइटी मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, “बुक अ कॉल विथ बीएलओ” फीचर के माध्यम से सीधे अधिकारी से संपर्क भी संभव है।

अगर आवेदन भरने में कोई कठिनाई हो, तो मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, जिला और तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क व आईटी डेस्क स्थापित (Chhattisgarh voter list) किए गए हैं, जहां कार्यालयीन समय में अधिकारी और कर्मचारी मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

चार दिसंबर तक चलेगा सर्वे, सात फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

चुनाव आयोग के अनुसार, यह पुनरीक्षण अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में बीएलओ हर घर कम से कम तीन बार जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए। जरूरत पड़ने पर दस्तावेजों का मिलान भी किया जाएगा।

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक दावा-आपत्ति दर्ज करने और उनके निराकरण की प्रक्रिया चलेगी। अंतिम सत्यापन 31 जनवरी तक पूरा किया जाएगा, और 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 2003 से लेकर वर्तमान सूची तक लगभग 71 प्रतिशत डेटा का मिलान पूरा किया जा चुका है। साथ ही, 95 प्रतिशत नागरिकों को दस्तावेज (Chhattisgarh voter list) दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सक्रिय अभियान

अभियान को लेकर जिलों में प्रशासन और निर्वाचन विभाग पूरी तरह सक्रिय है। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में बीएलओ टीम लगातार लोगों तक पहुंच रही हैं। महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और नए मतदाता इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इस बार अभियान का फोकस “हर पात्र मतदाता तक पहुंच” पर रहेगा। जिन लोगों के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं या पते में परिवर्तन हुआ है, वे आसानी से संशोधन या नाम जुड़वा सकते हैं।

Chhattisgarh Minister Threat Case : मंत्री और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
Paddy Scam Protest: चूहे के वेश में उतरे NSUI कार्यकर्ता, धान घोटाले पर सरकार को घेरा
युवक को चाकू से 25-30 बार गोदा…मर्डर का LIVE-VIDEO:​​​​​​​धमतरी में खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी; लिखा-जेल में मेरा राज
Fake Transfer Order Case : केस में नया ट्विस्ट: 2 RMA की तबीयत बिगड़ी, साइबर सेल ने 2 और संदिग्धों को लिया हिरासत में
CM Sai’s Chaupal : महुआ पेड़ की छांव में, तेंदूपत्ता संग्राहकों से जाना हालचाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ex-Servicemen Security : बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों के हवाले, 156 की तैनाती
Ex-Servicemen Security : बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों के हवाले, 156 की तैनाती

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बताया है कि…

Non-Financial Motivation : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गिफ्ट, INTUC ने प्रबंधन से की बड़ी मांग
Non-Financial Motivation : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गिफ्ट, INTUC ने प्रबंधन से की बड़ी मांग

यूनियन ने नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन (Non-Financial Motivation) स्कीम के…

Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, भीड़ के हमले में ड्राइवर की मौत की खबर; गांव में तनाव
Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, भीड़ के हमले में ड्राइवर की मौत की खबर; गांव में तनाव

धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे (Tractor Accident)…

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?