CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raina Dhawan ED News : सट्टेबाजी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व क्रिकेटर रैना व धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Raina Dhawan ED News : सट्टेबाजी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व क्रिकेटर रैना व धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

By Newsdesk Admin
07/11/2025
Share
Raina Dhawan ED News
Raina Dhawan ED News

सीजी भास्कर, 7 नवंबर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (Raina Dhawan ED News) में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने गुरुवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। ईडी ने बताया कि धवन की दिल्ली में 4.5 करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड्स को अंतरिम आदेश के तहत जब्त किया गया है। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।

Contents
  • 1xBet सट्टेबाजी से जुड़ा बड़ा नेटवर्क
  • कैसे फंसे रैना और धवन इस जांच में
  • अंतरराष्ट्रीय कड़ी तक पहुंचेगी जांच

1xBet सट्टेबाजी से जुड़ा बड़ा नेटवर्क

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि “1xBet” नामक ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म (Raina Dhawan ED News) भारत में अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहा था। एजेंसी ने इस केस में युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हाजरा से भी पूछताछ की है। ईडी ने अब तक 60 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज किए हैं, जिनमें चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ब्लॉक की जा चुकी है। जांच में पता चला कि ये प्लेटफॉर्म्स फर्जी विदेशी सर्वर, क्रिप्टो और पेमेंट गेटवे के जरिये अवैध धन को भारत में लाने का काम कर रहे थे।

भारत सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन सट्टेबाजी और रियल-मनी गेमिंग पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद, मार्केट रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 करोड़ से ज्यादा भारतीय यूजर्स अब भी ऐसे प्लेटफॉर्म्स (Raina Dhawan ED News) से जुड़े हैं। इनमें से करीब 50 प्रतिशत यूजर्स नियमित रूप से सट्टेबाजी में शामिल हैं।

कैसे फंसे रैना और धवन इस जांच में

ईडी के सूत्रों के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने “1xBet” और उससे जुड़ी कंपनियों के साथ ब्रांड प्रमोशन कॉन्ट्रैक्ट्स किए थे। इन सौदों के भुगतान विदेशी खातों और बिचौलियों के माध्यम से किए गए, ताकि सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों के स्रोत को छिपाया जा सके। जांच में सामने आया है कि रकम को कई चरणों में घुमाया गया, जिससे उसे कानूनी प्रमोशनल इनकम दिखाया जा सके। ईडी ने कहा कि यह स्पष्ट मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध फंड रूटिंग का मामला है।

अंतरराष्ट्रीय कड़ी तक पहुंचेगी जांच

ईडी अब इस नेटवर्क से जुड़े विदेशी खातों, विज्ञापन एजेंसियों और कंपनियों की फॉरेंसिक जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि (Raina Dhawan ED news) आने वाले दिनों में अन्य सेलेब्रिटीज़ और कॉर्पोरेट नाम भी सामने आ सकते हैं। एजेंसी ने साफ किया है कि इस केस में “शून्य सहिष्णुता नीति” अपनाई जाएगी।

SRH vs DC : हैदराबाद के ‘नवाबों’ और दिल्ली के ‘दबंगों’ में आज होगी कांटे की टक्कर
T20 World Cup 2026 : अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, फिन एलन ने 44 गेंद पहले रच दिया इतिहास
IPL 2026 मुंबई – चेन्नई आज आमने -सामने जाने किसका पल्ला है भारी
New Zealand Cricket Record : 5 गेंदों में 5 विकेट, कीवी गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने रचा इतिहास, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
Hardik Pandya Injury Update : पैर में मोच, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : कार्यक्रम में महापौर पूजा…

India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन…

Bastar School Building Crisis
Bastar School Building Crisis : बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 3 साल से स्कूल भवन का इंतजार

Bastar School Building Crisis :शिक्षकों का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?