CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Keshkal Road Protest : जनता के गुस्से ने दिलाई जीत, एनएच पर पैचवर्क शुरू, जल्द पूरी सड़क बनेगी दुरुस्त

Keshkal Road Protest : जनता के गुस्से ने दिलाई जीत, एनएच पर पैचवर्क शुरू, जल्द पूरी सड़क बनेगी दुरुस्त

By Newsdesk Admin
09/11/2025
Share
Keshkal Road Protest
Keshkal Road Protest

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। लंबे समय से बदहाल हालत में पड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की केशकाल मार्ग (Keshkal Road Protest) पर आखिरकार विभाग ने काम शुरू कर दिया है। आंदोलन और जनदबाव के बाद शुक्रवार को सड़क के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य के लिए निकाली गई निविदा खोली गई। विभाग के अनुसार, 6 ठेकेदारों ने ऑनलाइन बोली में हिस्सा लिया है। अब औपचारिकताओं को पूरा कर 18 नवंबर से सड़क मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

Contents
  • विभाग ने शुरू कराया पैच रिपेयरिंग कार्य
  • (Keshkal Road Protest) जनदबाव से मिली रफ्तार
  • चक्का जाम टला, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
  • 18 नवंबर से सुदृढ़ीकरण कार्य की तैयारी

विभाग ने शुरू कराया पैच रिपेयरिंग कार्य

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने अपने स्तर पर फिलहाल (NH 30 Patch Work) पंचवटी से बाजार तीगड्डा तक पैच मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को दिए गए वादे के अनुसार यह कार्य शुरू हुआ। ज्ञात हो कि केशकाल की अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा नायक ने एनएच विभाग के अधिकारियों और आंदोलनरत नगरवासियों के प्रतिनिधि मंडल की बैठक ली थी। बैठक में एनएच के एसडीओ ने वादा किया था कि शुक्रवार से पैच रिपेयरिंग और 18 नवंबर से मुख्य सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

(Keshkal Road Protest) जनदबाव से मिली रफ्तार

कई दिनों से (Keshkal Road Protest) नगरवासी और व्यापारी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर आंदोलन कर रहे थे। रोजाना हो रही दुर्घटनाओं और धूल भरे माहौल से नाराज लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर बंद और चक्का जाम की चेतावनी दी थी। स्थानीय व्यापारियों का कहना था कि विभाग की अनदेखी के कारण यह मार्ग यात्रियों और व्यवसायियों दोनों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

चक्का जाम टला, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

नगरवासियों द्वारा शुक्रवार को नगर बंद और शनिवार को चक्का जाम की चेतावनी दी गई थी। लेकिन केशकाल की एसडीएम आकांक्षा नायक ने अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभाल लिया। उन्होंने आंदोलनकारियों को विभाग द्वारा शुरू किए गए (Keshkal NH Repair Initiative) पैच वर्क और आगामी सड़क सुदृढ़ीकरण की योजना की जानकारी दी। इसके बाद आंदोलनकारियों ने प्रस्तावित चक्का जाम स्थगित करने का निर्णय लिया।

18 नवंबर से सुदृढ़ीकरण कार्य की तैयारी

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत का कार्य स्वीकृत स्टीमेट के अनुसार 18 नवंबर से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में सड़क की खुदाई, बेस रिपेयरिंग और डामर लेयरिंग का काम होगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस बार कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

Deadly attack in a minor dispute : दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम
राजस्थान में राशन लेने की गजब की शर्त, साथ लाना होगा कंबल या तौलिया; तभी मिलेगा ‘दाना-पानी
Sona- Chandi Ka Bhav : सोने की कीमत में तेजी बरकरार, चांदी भी खूब चमकी
Vivah Lagan 2025: चार महीने बाद शुभ लग्न की शुरुआत, 6 दिसंबर तक मिल रहे 13 पावन मुहूर्त
‘हम टैक्स पर सवाल पूछते हैं, आप मुस्कुरा देते हैं’, PM मोदी की तारीफ के बाद शशि थरूर का केंद्र सरकार पर निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?