CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Travel scam Chhattisgarh : धार्मिक यात्रा के नाम पर 37 लाख की ठगी, घर में ताला लगाकर भागे आरोपित

Travel scam Chhattisgarh : धार्मिक यात्रा के नाम पर 37 लाख की ठगी, घर में ताला लगाकर भागे आरोपित

By Newsdesk Admin
11/11/2025
Share
Travel scam Chhattisgarh
Travel scam Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 11 नवंबर। धार्मिक तीर्थ यात्रा (Travel scam Chhattisgarh) उमरा कराने के नाम पर 37 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जब पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपित मकान में ताला लगाकर भाग निकले। पीड़ितों ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तारबाहर में रहने वाले शेख अकरम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में 11 सितंबर से 29 नवंबर के बीच तैयबा चौक, तालापारा स्थित (Ruhi Tours and Travels scam) रूही टूर एंड ट्रेवल्स के आफिस में ऑनलाइन व नकद रूप से चार लाख 56 हजार 700 रुपये जमा किए। इसी तरह उनके रिश्तेदारों और परिचितों मोहम्मद इखलाख, सैय्यद अब्दुल रहीम, जावेद हुसैन, अब्दुल हकीम, इशहाक मोहम्मद, हफीजन बी, हफीज मोहम्मद, तशरीफ मोहम्मद, मोहम्मद इमरानुद्दीन, शमीम सिद्धिकी, सलमान सिद्धिकी, कौशर सिद्धिकी, सुल्तान अंसारी, हसन अली, अल्तमश सिद्धिकी और शब्बीर मोहम्मद ने भी अलग-अलग रकम मिलाकर कुल 37 लाख 24 हजार 100 रुपये का भुगतान किया था।

सभी लोगों को टूर एंड ट्रेवल्स के संचालकों की ओर से बताया गया था कि 27 जनवरी 2024 को हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस से मुंबई रवाना होकर वहां से सऊदी अरब के लिए यात्रा करनी थी। लेकिन निर्धारित तारीख से पहले कटघोरा निवासी संचालक वसीम अली और उनकी पत्नी रेशमा रूबी ने यात्रियों को वीजा नहीं दिया।

जब 26 जनवरी को शेख अकरम अपने साथियों के साथ कटघोरा जाकर दोनों से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने पहले टालमटोल किया। बाद में कहा कि यात्रा तय है, सभी तैयार रहें। अगले दिन 27 जनवरी की सुबह जब पीड़ितों ने वसीम अली को फोन किया तो उनका मोबाइल बंद मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों अपने घर से फरार हो चुके हैं। तब यात्रियों को समझ आया कि वे ठगी का शिकार हुए हैं।

पुलिस जांच शुरू, अन्य पीड़ितों की तलाश

सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि यह ठगी का नेटवर्क (Travel fraud network) आसपास के जिलों में भी सक्रिय था। जांच में अब तक मिली जानकारी के अनुसार, आरोपितों ने कई अन्य लोगों से भी उमरा यात्रा के नाम पर मोटी रकम वसूली है।

पुलिस को आशंका है कि सामने आए 17 पीड़ितों के अलावा कई और लोग भी इस ठगी का शिकार हुए होंगे। बताया जा रहा है कि आरोपित पति-पत्नी ने न केवल बिलासपुर बल्कि कोरबा, जांजगीर और रायगढ़ के कुछ लोगों को भी धार्मिक यात्रा के नाम पर झांसा दिया था। (Religious scam awareness) पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी यात्रा एजेंसी में पैसे जमा करने से पहले उसकी रजिस्ट्रेशन स्थिति, लाइसेंस और पिछले रिकॉर्ड की पूरी जांच अवश्य करें।

Development Projects : भंडारपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला, मुख्यमंत्री साय ने 162 करोड़ से अधिक के 16 कार्यों का किया भूमिपूजन
High Court Notice Chhattisgarh : करंट हादसों से दो मासूमों की मौत पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से जवाब मांगा
Raipur Silver Jewellery Loot : सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी लूटी, गन प्वॉइंट पर बांधे हाथ-पांव
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज आएंगे रायपुर
जंगल में लौटे तेंदुए के दोनों शावक, मां ने कैमरे के सामने आकर अपने बच्चों को अपनाया

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?