CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Airport Bomb Scare : रायपुर एयरपोर्ट में बम का हल्ला… बैग दिखने पर सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप, पुलिस-एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी हुए मुस्तैद

Raipur Airport Bomb Scare : रायपुर एयरपोर्ट में बम का हल्ला… बैग दिखने पर सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप, पुलिस-एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी हुए मुस्तैद

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share
Raipur Airport Bomb Scare
Raipur Airport Bomb Scare

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक लावारिश बैग दिखाई दिया। बैग में बम होने की आशंका ने सुरक्षाकर्मियों और यात्रियों की सांसें अटका दीं।

देखते ही देखते एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी और माना पुलिस मौके पर पहुंच गए। लगभग आधे घंटे तक बैग की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान सभी को शक था कि इसमें विस्फोटक हो सकता है, लेकिन जब बैग के अंदर यात्री का सामान्य सामान निकला तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

बाद में जानकारी मिली कि यह घटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कराई गई मॉकड्रिल थी (Bomb Scare)।

माना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात 11 बजे एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लावारिश बैग देखा। बैग बेल्ट्स से बंधा हुआ था, जिससे शक और गहरा गया।

जब यात्रियों और स्टाफ से पूछा गया तो किसी ने भी बैग के बारे में जानकारी नहीं दी। तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए बैग को घेर लिया गया और पुलिस को बुलाया गया।

करीब आधे घंटे चली इस प्रक्रिया में माना पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने बैग को नियंत्रित किया और जांच की। बैग खोलने पर सामान्य सामान निकला।

इसके बाद एयरपोर्ट परिसर में फैला तनाव कुछ कम हुआ। लेकिन आधी रात तक एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी रहा। अंततः पता चला कि यह पूरी घटना एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा की गई सुरक्षा मॉकड्रिल का हिस्सा थी (Airport Security Drill)।

सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल क्यों जरूरी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि इस तरह की मॉकड्रिल समय-समय पर सुरक्षा की जांच-परख के लिए की जाती है।

इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि यदि कभी वास्तविक बम धमकी जैसी परिस्थिति बने तो सुरक्षा एजेंसियां कितनी मुस्तैदी से प्रतिक्रिया देती हैं।

ज्ञात हो कि देशभर के कई एयरपोर्ट्स और बड़े शहरों में समय-समय पर बम की धमकियां मिलती रहती हैं।

जांच एजेंसियां इन मामलों को गंभीरता से लेती हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर देर रात आयोजित मॉकड्रिल इसी सुरक्षा रणनीति का हिस्सा थी, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित खतरे से यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके।

पिता ने बेटे से मंगाया चाकू और पड़ोसी युवक पर कर दिया जानलेवा हमला, भिलाई में पत्थर भी चला
HIV Awareness High Court Case : बच्चे के माता-पिता को दो लाख मुआवजा देने राज्य सरकार को हाई कोर्ट ने दिए निर्देश, जानिए क्या है मामला
Cyber Fraud : पेंशन खाते से रहस्यमयी तरीके से उड़ गए 77 हजार, रिटायर्ड TI बने शिकार
Mother-in-law acquitted in daughter-in-law suicide case : हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द की
Safe Delivery : अस्पतालों में बढ़े सुरक्षित प्रसव, लेकिन निजी अस्पतालों में बढ़ता सी-सेक्शन बना चिंता

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Central Jail Video Case
Central Jail Video Case : बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों का VIDEO बनाने पर विवाद, प्रहरी से मारपीट

Central Jail Video Case :जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी…

Gold Price Jewelry Trend
Gold Price Jewelry Trend : महंगे सोने ने बदला ट्रेंड, हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Gold Price Jewelry Trend :आने वाले दिवाली और…

Sarva Pitru Amavasya 2026 : सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 चीजों का दान माना जाता है शुभ, पितरों का मिलता है आशीर्वाद

Sarva Pitru Amavasya 2026 : मान्यता के अनुसार, इस…

Raipur Garba
Raipur Garba : गरबा आयोजनों को लेकर बजरंग दल ने रखीं 14 मांगें, सुरक्षा से लेकर धार्मिक मर्यादा तक पर जोर

नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर रायपुर में…

Korba Land Fraud
Korba Land Fraud : एक ही जमीन का दो लोगों से सौदा, 7 लाख की ठगी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में जमीन से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?