CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhagat Katha Controversy : भागवत कथा में कथावाचक की आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल

Bhagat Katha Controversy : भागवत कथा में कथावाचक की आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल

By Newsdesk Admin
13/11/2025
Share
Bhagat Katha Controversy
Bhagat Katha Controversy

सीजी भास्कर, 13 नवंबर। बिलासपुर तखतपुर के टिकरीपारा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान एक कथावाचक द्वारा समाज विशेष के खिलाफ की गई कथित (Bhagat Katha Controversy) आपत्तिजनक टिप्पणी ने इलाके में तनाव फैला दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही संबंधित समाज के लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर हंगामा किया।

Contents
  • थाने में हंगामा, समाज के लोग पहुंचे सैकड़ों की संख्या में
  • प्रशासन सतर्क, कथा स्थल पर पुलिस बल तैनात

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कथावाचक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। टिकरीपारा टोनही डबरी के पास आयोजित इस कथा में व्यासपीठ पर आशुतोष चैतन्य महाराज कथा सुना रहे थे। आरोप है कि कथा के दौरान उन्होंने समाज विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ ही घंटों में मामला तूल पकड़ गया।

थाने में हंगामा, समाज के लोग पहुंचे सैकड़ों की संख्या में

वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित समाज के लोगों ने तखतपुर थाने पहुंचकर कथावाचक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। हालात बिगड़ते देख एएसपी अर्चना झा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि (Bhagat Katha Controversy) पूरे मामले की जांच निष्पक्षता से होगी और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन सतर्क, कथा स्थल पर पुलिस बल तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। कथा स्थल और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी वायरल वीडियो की तस्दीक कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारी लगातार क्षेत्र में मौजूद हैं और स्थिति की पल-पल की जानकारी ली जा रही है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो को साझा करने से बचें। वीडियो वायरल कर लोगों को भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sports Safety Failure: रोहतक में टूटे पोल ने छीन ली युवा खिलाड़ी की जान, अभ्यास ग्राउंड पर सवालों की बौछार
मेले में बच्चियों को अगवा करने पहुंचे थे दरिंदे, होशियारी दिखाकर बच्चियों ने खुद को बचाया, एक आरोपी गिरफ्तार
Pahalgam Terrorist Attack : आतंकी हमले में दो दर्जन से अधिक मौतें, रायपुर के व्यवसायी ने भी दम तोड़ा, सउदी अरब का दौरा छोड़ वापस लौट रहे PM मोदी, ट्रंप ने भी की प्रधानमंत्री से बात
पत्रकार को कुल्हाड़ी से काटा, सेप्टिक टैंक में लाश डालकर कर दी ढलाई, सीएम ने जताया दु:ख, बीजापुर में निकली मुकेश की अंतिम यात्रा
Diwali Chhath duty: दिवाली-छठ के दौरान 13 दिन तक सभी रहेंगे ऑन ड्यूटी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Facebook Marriage Promise Case
Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

Facebook Marriage Promise Case :पुलिस के मुताबिक, पूछताछ…

Woman Fired After Joining
Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !

Woman Fired After Joining :दावा है कि लंच…

AI Safety Rules Warning
AI Safety Rules Warning : AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी, विशेषज्ञों ने कहा- मजबूत नियम नहीं बने तो मानवता के लिए बढ़ सकता है खतरा

AI Safety Rules Warning :ऑस्ट्रेलिया में कई स्वास्थ्य…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी अनुमति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक…

Asian Games 2026 India Medals
Asian Games 2026 India Medals : एशियन गेम्स 2026: भारत के खाते में मेडल की झड़ी, स्कीट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 India Medals : भारत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?