CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Agriculture Advisory Dantewada : शीतलहर से फसलों और सब्जियों के बचाव के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Agriculture Advisory Dantewada : शीतलहर से फसलों और सब्जियों के बचाव के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

By Newsdesk Admin
19/11/2025
Share
Agriculture Advisory Dantewada
Agriculture Advisory Dantewada

सीजी भास्कर, 19 नवंबर। कृषि विभाग ने शीतलहर (Cold Wave Crop Protection) और गिरते तापमान को देखते हुए दंतेवाड़ा जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने बताया कि बीते दिनों रात्रि तापमान 13°C तक पहुँच गया है और आने वाले दिनों में इसके 10°C तक गिरने की संभावना है। जिले का जैविक कृषि क्षेत्र, विशेषकर एसआरआई पद्धति से धान कटाई के बाद की रबी फसलें और सब्जियां शीतलहर के प्रति अधिक संवेदनशील हैं।

Contents
  • कृषि विभाग ने बताए बचाव उपाय
  • देर से बोई फसलों के लिए विशेष निर्देश

तापमान में तेज गिरावट के कारण पौधों की बढ़वार रुकने, कोशिकीय क्रिया धीमी होने, पत्तियों के झुलसने, पीली पड़ने और सतह पर बर्फ जमने से कोशिकाएं फटने का खतरा बढ़ जाता है। सब्जी और दलहनी फसलों में फूल झड़ना, दाना भराव रुकना, फल सेटिंग कम होना, गुच्छी और कंद वाली सब्जियों में सड़न जैसी समस्याएँ बढ़ सकती हैं। ( Agriculture Advisory Dantewada ) ठंड बढ़ने पर आलू, प्याज, लहसुन में सॉफ्ट रॉट की आशंका भी बढ़ जाती है।

कृषि विभाग ने बताए बचाव उपाय

शीतलहर से बचाव के लिए विभाग ने किसानों को शाम के समय हल्की सिंचाई करने, खेतों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक धुआं करने की सलाह दी है। धुआं तापमान गिरने से रोकता है और पत्तियों पर ओस जमने नहीं देता। इसके लिए पुआल, सूखी पत्तियां और लकड़ी का चूरा जलाने की सलाह दी गई है। ( Rabi Crop Safety ) धान का पुआल, सूखी घास या कंपोस्ट से मल्चिंग करने पर मिट्टी का तापमान 3–5°C अधिक रहता है।

नर्सरी और सब्जियों को ढकने के लिए पॉलीथिन, जूट बोरा, घास या टाट का उपयोग किया जा सकता है। पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जीवामृत, घन–जीवामृत, वर्मी–वॉश, गिलोय–नीम–तुलसी आधारित काढ़ा स्प्रे जैसे जैविक घोल अत्यंत प्रभावी बताए गए हैं।

देर से बोई फसलों के लिए विशेष निर्देश

विभाग ने चेतावनी दी है कि गेहूं और चना जैसी देर बोई फसलें पाला प्रभावित होने की अधिक संभावना रखती हैं। ऐसी फसलों में नियमित सिंचाई और मल्चिंग अनिवार्य है। ( Farmer Guidelines Chhattisgarh ) किसानों को फसलों की लगातार निगरानी रखने और पत्तियों के मुड़ने या सफेद परत दिखते ही तुरंत सिंचाई करने की सलाह दी गई है। कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने कृषि विस्तार अधिकारियों और कृषि विज्ञान केंद्र गीदम से संपर्क बनाए रखें और शीतलहर के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सुझाए गए उपायों का पालन करें।

Aadhaar Update : रविवार को भी खुले रहेंगे डाकघर, तीन जिलों में मिलेगी आधार सेवाओं की सुविधा
Bastar Ganja Oil Smuggling: जगदलपुर में बाइक से लाई जा रही 48 लाख की गांजा ऑयल खेप पकड़ी गई
बिलासपुर में 4सी एयरपोर्ट की मांग तेज:विधायक अग्रवाल की जगह भाजपा जिलाध्यक्ष धरने में पहुंचे, बड़े विमानों के लिए रनवे विस्तार जरूरी
Zero Electricity Bill Solar : 3 किलोवाट तक सोलर रूफटॉप में बैटरी की जरूरत नहीं, रखरखाव बेहद सरल, हजारों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
Medical Counseling Committee : छत्तीसगढ़ PG मेडिकल 2025, राज्य कोटा काउंसलिंग शुरू, सीट आबंटन हाईकोर्ट के निर्णय के अधीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सरकारी टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर NGO ने ठगे करोड़ों

31/07/2025
Fireman Recruitment 2026
छत्तीसगढ़

Fireman Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में फायरमैन भर्ती शुरू, 13 जुलाई को होगी परीक्षा

10/05/2026
Social Media Monitoring
छत्तीसगढ़

Social Media Monitoring : सरकारी खरीद पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई…! वाटर जग पोस्ट मामले में दो को नोटिस

19/07/2025
छत्तीसगढ़

Kolta Samaj Student Honor : गौरवशाली क्षण…कोलता समाज ने 90 से अधिक प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित…शिक्षा में नवप्रेरणा की अलख…

07/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?