CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Land Valuation Update CG : छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, किसानों को मिलेगा ज्यादा मुआवजा

Land Valuation Update CG : छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, किसानों को मिलेगा ज्यादा मुआवजा

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Land Valuation Update CG
Land Valuation Update CG

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता (Land Valuation Update CG) के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूरे राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की गाइडलाइन दरों का वैज्ञानिक और तर्कसंगत पुनरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह संशोधन किसानों, भूमिस्वामियों और आम नागरिकों को वास्तविक बाजार मूल्य का लाभ देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Contents
  • (Land Valuation Update CG) शहरी क्षेत्रों की विसंगतियां खत्म
  • ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बड़ा लाभ
  • वैज्ञानिक मैपिंग आधारित प्रणाली
  • (Land Valuation Update CG) सीएम साय बोले

गौरतलब है कि वर्ष 2017-18 के बाद गाइडलाइन दरों में कोई संशोधन नहीं हुआ था, जिससे वास्तविक बाजार मूल्य और दरों में बड़ा अंतर पैदा हो गया था। इसका प्रतिकूल असर किसानों को भूमि अधिग्रहण मुआवज़े, नागरिकों को बैंक लोन और संपत्ति मूल्यांकन में उठाना पड़ रहा था।

(Land Valuation Update CG) शहरी क्षेत्रों की विसंगतियां खत्म

सरकार ने बताया कि पुराने ढांचे में एक ही सड़क, वार्ड या आसपास के क्षेत्रों में संपत्तियों की दरें अलग-अलग थीं। कई जगहों पर एक ही सड़क पर अलग-अलग दरें लागू थीं, जिससे नागरिकों को खरीदी-बिक्री व रजिस्ट्री में जटिलता का सामना करना पड़ रहा था। नई गाइडलाइन के तहत शहरी क्षेत्रों में दरों को रोड-वाइज और परिस्थितियों के अनुसार समान किया गया है। अत्यधिक कंडिकाओं को कम करके मूल्यांकन को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बड़ा लाभ

ग्रामीण इलाकों में दरों को 50% से 300% तक बढ़ाया गया है। इससे किसानों को भूमि अधिग्रहण में 3 गुना तक अधिक मुआवज़ा मिलेगा। इसके अलावा संपत्ति के विरुद्ध बैंक से अधिक लोन स्वीकृत होगा, किसानों को भूमि का यथार्थ मूल्यांकन मिलेगा, गाइडलाइन दरें अब आसानी से समझ आने योग्य होंगी।

वैज्ञानिक मैपिंग आधारित प्रणाली

वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर विभाग ने पूरी प्रक्रिया को वैज्ञानिक बनाते हुए सभी शहरों में रोड-वाइज मैपिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शे आधारित दर निर्धारण, समान मार्ग और समान परिस्थितियों के आधार पर एकरूप दरें, नई बसाहटों, कॉलोनियों और हाईवे के लिए नए मूल्य तैयार किए हैं। यह संशोधन पूरी तरह पारदर्शी, तर्कसंगत और जनहितकारी है। आगे भी राज्य में विकास, नई कॉलोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों और भूमि मूल्य में बदलाव के आधार पर नियमित समीक्षा की जाएगी।

(Land Valuation Update CG) सीएम साय बोले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गाइडलाइन दरों का वैज्ञानिक पुनरीक्षण राज्य के किसानों और नागरिकों के हित में अत्यंत महत्त्वपूर्ण कदम है। नई दरें न केवल न्यायसंगत मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगी, बल्कि भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवज़ा, संपत्ति का सही मूल्य और बैंक से अधिक ऋण दिलाने में बड़ा लाभ देंगी।

हार्डवेयर व्यापारी की पिस्टल से गलती से चली गोली, युवक घायल; पेट में लगी, हालत गंभीर…
Surajga Farmer Scheme : खेती और मछली पालन ने बदल दी किसान सूरत कुमारी की आर्थिक स्थिति
चौंकाने वाली घटना : 9 महीने की बच्ची ने जहरीले सांप को चबाया, नाग की मौत
Government Skill Training : राजेश कुमार पटेल ने बदली तक़दीर, शासन के सहयोग से दिव्यांगता को बनाया आत्मनिर्भरता की ताकत
False Bribery Case Raipur: ₹100 की रिश्वत का आरोप, 39 साल बाद मिला न्याय – बुजुर्ग बोले, अब परिवार बर्बाद हो चुका है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mango Research
Mango Research : छत्तीसगढ़ में आम की 20 नई वैरायटी पर शोध, किसानों की बढ़ेगी आय

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : छत्तीसगढ़ की जलवायु…

Koriya Crime Case
Koriya Crime Case : प्रेम विवाह से नाराज होकर गर्भवती महिला के अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, 2 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के कोरिया…

Raipur Railway Ticket Checking
Raipur Railway Ticket Checking :  रायपुर रेल मंडल में सघन टिकट जांच, 121 यात्रियों से 78 हजार रुपये से अधिक जुर्माना

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : दक्षिण पूर्व मध्य…

Kushalpur Drain Project : निगम अधिकारियों की गैरहाजिरी से एनएचएआई की अहम बैठक टली
Kushalpur Drain Project : निगम अधिकारियों की गैरहाजिरी से एनएचएआई की अहम बैठक टली

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर के कुशालपुर-भाटागांव…

WCD Recruitment 2026
WCD Recruitment 2026 : चार महीने से अटकी नियुक्तियां, चयनित 47 अधीक्षक पदस्थापना का कर रहे इंतजार

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : महिला एवं बाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?