CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Miss Universe 2025 :  मेक्सिको की फातिमा बोश से सर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

Miss Universe 2025 :  मेक्सिको की फातिमा बोश से सर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

By Newsdesk Admin
22/11/2025
Share
Miss Universe 2025
Miss Universe 2025

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। मिस यूनिवर्स 2025 (Miss Universe 2025) लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब हासिल कर लिया है। भारत की तरफ से गईं मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 में पहुंचीं, लेकिन टॉप- 12 में जगह नहीं बना सकीं।

Contents
  • ये रही रनरअप
  • (Miss Universe 2025) फातिमा बोश के साथ हुआ था विवाद

4 राउंड के बाद टॉप-5 में थाइलैंड की प्रवीनार सिंह, फिलीपींस की आतिसा मनालो, वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली, मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेस और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे ने जगह बनाई थी। इसके बाद 25 साल की फातिमा बोश को विनर घोषित किया गया।

ये रही रनरअप

मिस यूनिवर्स 2025 में थाइलैंड की कंटेस्टेंट प्रवीनार सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली तीसरे नंबर पर रहीं। फिलीपींस की आतिसा मनालो चौथे और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे पांचवें स्थान पर रहीं।

टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच क्वेश्चन-आंसर राउंड हुआ। इसमें मेक्सिको की फातिमा बोश से पूछा गया “आपके नजरिए से साल 2025 में एक महिला होने की क्या चुनौतियां हैं और दुनियाभर की महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए आप मिस यूनिवर्स के खिताब का उपयोग कैसे करेंगी?”

जवाब में फातिमा बोश ने कहा- एक महिला और मिस यूनिवर्स के रूप में, मैं अपनी आवाज और अपनी शक्ति को दूसरों की सेवा में लगाऊंगी, क्योंकि आज के समय में हम यहां बोलने, बदलाव लाने और हर चीज को साफ नजरिए से देखने के लिए हैं। हम महिलाएं हैं और जो बहादुर महिलाएं आगे बढ़कर खड़ी होती हैं, वही इतिहास बनाती हैं।

(Miss Universe 2025) फातिमा बोश के साथ हुआ था विवाद

4 नवंबर 2025 को सैश सेरेमनी के दौरान मिस यूनिवर्स थाइलैंड के डायरेक्टर नवात इतसराग्रिसिल ने मिस मेक्सिको फातिमा बॉश को प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा न लेने पर डंबहेड (बेवकूफ) कहा था। जब मिस मेक्सिको ने विरोध किया तो नवात ने सिक्योरिटी बुलाकर उन्हें हॉल से बाहर करना चाहा। ये देखकर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स सेरेमनी से निकलने लगीं, जिनमें मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग भी शामिल थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

Hina Khan Maldives Trip : समुद्र किनारे सुकून – हिना खान ने परिवार संग मालदीव ट्रिप की झलकियां साझा कीं
Neem Karoli Baba : लंबे इंतजार के बाद संत नीब करोरी बाबा पर बनी फिल्म को मिली मंजूरी, अब तय हुई नई रिलीज तारीख
Salman Khan 60th Birthday : पनवेल फार्महाउस में सजेगा जश्न, परिवार और दोस्तों संग भाईजान मनाएंगे 60वां जन्मदिन
क्रिकेटर Yuzvendra Chahal तलाक के बाद Dhanashree Verma को देंगे इतने करोड़, कोर्ट से एलिमनी की डिटेल्स आईं सामने
Toxic Release Date 2026 : Yash ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, ‘Toxic’ की नई रिलीज डेट का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?