CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DGP Conference Raipur 2025 : DGP मीटिंग की तैयारी पूरी! देशभर के अफसर 26–27 को पहुंचेंगे रायपुर

DGP Conference Raipur 2025 : DGP मीटिंग की तैयारी पूरी! देशभर के अफसर 26–27 को पहुंचेंगे रायपुर

By Newsdesk Admin
23/11/2025
Share
DGP Conference Raipur 2025
DGP Conference Raipur 2025

सीजी भास्कर, 23 नवंबर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस (DGP Conference Raipur 2025) में देश भर के अफसर 26 और 27 नवंबर को फ्लाइट और सड़क मार्ग से रायपुर पहुंचेंगे। एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी सभी अफसरों को रिसीव करने के बाद अलग-अलग होटलों, नए रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों में ठहराएंगे (Police Protocol Duty)। रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनियों (500 जवान) की तैनाती की तैयारी पूरी है।

Contents
  • रायपुर में बड़े स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू
  • रैंकिंग के अनुसार ठहरने की व्यवस्था
  • अफसरों की ड्यूटी तय
  • नई राजधानी में नो-फ्लाइंग ज़ोन

रायपुर में बड़े स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू

28 से 30 नवंबर तक सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ, आईबी, और स्थानीय पुलिस की तैनाती रहेगी (CRPF Deployment)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी संभालेगी (SPG Security)। कुल मिलाकर राज्य पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल, इंटेलिजेंस, राजस्व खुफिया निदेशालय, सीबीआई और अन्य एजेंसियों के 550 अधिकारी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे (DGP Meet Security)।

करीब 350 अधिकारी फिजिकली और 200 वर्चुअली बैठक से जुड़ेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन अमित शाह करेंगे और समापन में पीएम मोदी शामिल होंगे। एसपीजी की अडवांस टीम 25 नवंबर को रायपुर पहुंचेगी और एयरपोर्ट, सम्मेलन स्थल, रुकने के स्थान व संभावित मार्गों की सुरक्षा जांच करेगी।

रैंकिंग के अनुसार ठहरने की व्यवस्था

डीजीपी, आईजी, निज सचिव, सुरक्षा गार्ड, सहयोगियों और ड्राइवरों—सभी के लिए रैंकिंग के अनुसार अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था की गई है (Accommodation Plan)। 26 से 30 नवंबर तक कई होटलों और भवनों को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह रिजर्व कर दिया गया है।

अफसरों की ड्यूटी तय

सम्मेलन में आने वाले सभी आंगतुक अफसरों को एयरपोर्ट से रिसीव कर रुकने के स्थान और सम्मेलन स्थल तक पहुंचाने के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं (Protocol Officer Duty)। हर डीजीपी और आईजी के लिए एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। जिलों से आईजी और एसपी का पूरा ब्योरा मांगा गया है, जिसके आधार पर ड्यूटी चार्ट तैयार किया जाएगा। IM में रह रहे 400 विद्यार्थियों को सम्मेलन के दौरान शिफ्ट किया जाएगा या नहीं—इस पर अभी असमंजस है। प्रबंधन व पुलिस के बीच चर्चा जारी है।

नई राजधानी में नो-फ्लाइंग ज़ोन

डीजीपी कॉन्फ्रेंस तथा पीएम–एचएम के प्रवास को देखते हुए 27 से 30 नवंबर तक नई राजधानी को नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित किया जाएगा (No Drone Zone Raipur)। इस दौरान IIM और उसके 2 किमी दायरे में ड्रोन, हेलिकॉप्टर, एयरक्राफ्ट उड़ान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सम्मेलन स्थल के आसपास का क्षेत्र आम नागरिकों के लिए भी प्रतिबंधित रहेगा।

Retired IG Appointment Chhattisgarh : दो सेवानिवृत आइजी OSD बने, कानून व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी
Viksit Bharat Mission : 26 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा, ग्रामीण रोजगार पर जोर
Kangana Ranaut Raipur tour : ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में होंगी शामिल
Surya Ghar Yojana : छत्तीसगढ़ में रूफटॉप सोलर  सिस्टम से उपभोक्ता हो रहे आत्मनिर्भर, बिजली बिल से मिल रही बड़ी राहत
CG Anti-Naxal Operation : लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के शौर्य को किया प्रणाम”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?