CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सभापति कृष्णा चंद्राकर, दो पार्षद समेत अन्य पर दो-दो एफआईआर, आज अलसुबह सभापति के घर पुलिस की दबिश, नहीं हुई गिरफ्तारी, पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुंचे, 2 डीएसपी 3 टीआई सहित भारी बल खाली हाथ लौटा, फरार हुए सभापति

सभापति कृष्णा चंद्राकर, दो पार्षद समेत अन्य पर दो-दो एफआईआर, आज अलसुबह सभापति के घर पुलिस की दबिश, नहीं हुई गिरफ्तारी, पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुंचे, 2 डीएसपी 3 टीआई सहित भारी बल खाली हाथ लौटा, फरार हुए सभापति

By Newsdesk Admin
27/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 अगस्त। भिलाई चरोदा नगर निगम के सभापति की गिरफ्तारी के लिए उनके निवास सिरसा भाठा दो सीएसपी, तीन थाना प्रभारी भिलाई भारी संख्या में पहुंचे लेकिन कृष्णा चंद्राकर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस द्वारा सुबह 5:30 बजे के करीब कृष्ण चंद्राकर के निवास में दबिश दी गई, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंच गए थे।

पुरानी भिलाई थाने का भाजपाइयों द्वारा कल देर रात को किए गए घेराव के बाद नगर पालिका भिलाई चरोदा के सभापति कृष्णा चंद्राकर दो पार्षद एवं अन्य के खिलाफ देर रात 2 अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। पहले मामले में अमित लखवानी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज हुआ है। दूसरा मामला पुष्पराज सिंह राजपूत की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इसके बाद दुर्ग पुलिस हरकत में आई और आज सुबह 5:30 बजे के करीब नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल डीएसपी क्राइम हेम प्रकाश, थाना प्रभारी पुरानी भिलाई महेश ध्रुव, थाना प्रभारी जामुल कपिल देव पांडे एवं थाना प्रभारी छावनी चेतन चंद्राकर सहित भारी संख्या में पुलिस बल के द्वारा नगर निगम भिलाई चरोदा के सभापति कृष्णा चंद्राकर के सिरसा भाठा स्थित घर पर दविश दी गई। कृष्ण चंद्राकर के घर पुलिस पहुंचने की जानकारी लगने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कृष्णा चंद्राकर के घर पहुंच गए परंतु पुलिस कृष्णा चंद्राकर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस बल के लौट के बाद कृष्णा चंद्राकर फरार हो गए हैं।

आपको बता दें कि कृष्णा चंद्राकर, दो पार्षद एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कल रात को अमित लखवानी को उठाकर उसके साथ मारपीट किए जाने एवं पुष्पराज सिंह राजपूत के जिम में पहुंचकर अभद्र व्यवहार किया गया था। इसके बाद भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा एवं विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में कल देर रात तक भिलाई तीन थाने का घेराव किया गया। भाजपाइयों के दबाव के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा कृष्णा चंद्राकर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।

पीड़ित अमित लखवानी निवासी गांधी नगर भिलाई 3 ने पुलिस को शिकायत में उल्लेखित किया है कि वह पावर हाउस रेल्वे स्टेशन में वाहन पार्किंग चलाता है। अमित 26 अगस्त को शाम के लगभग 06-07 बजे सुमित स्वीट्स (बंगाली होटल) विद्यार्थी बुक डिपो के पास भिलाई तीन में ही चाय पीने गया हुआ था। तभी वहां पर कृष्णा चंद्राकर (सभापति नगर निगम भिलाई), अभिषेक वर्मा (पार्षद), टी रमना राव (पार्षद), पप्पू चंद्राकर, नजरूल इस्लाम, असफाक अहमद सहित कई क्रांग्रेसी कार्यकर्ता आए और अमित को लात घुसों से मारते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन गाड़ी में बिठा दिए। वह सफेद स्कॉर्पियो थी, साथ में नीले कलर की इन्डीवर गाड़ी भी थी। अमित को बलपूर्वक उठाकर पुरानी भिलाई थाना लेकर आए। अमित ने बताया कि इस दौरान गाड़ी के अंदर एवं उतरते हुए भी मारपीट किये। अमित की रिपोर्ट पर कृष्णा चंद्राकर (सभापति नगर निगम भिलाई), अभिषेक वर्मा (पार्षद), टी रमना राव (पार्षद), पप्पू चंद्राकर, नजरूल इस्लाम, असफाक अहमद सहित कई क्रांग्रेसी कार्यकर्ता के विरूद्ध अपराध धारा 140(3), 189(2), 190, 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

वहीं पुष्पराज सिंह निवासी मुक्तिधाम एकता नगर भिलाई-3 ने शिकायत में उल्लेखित किया है कि वह भिलाई-3 में केजी फिटनेस जिम का संचालक है। 26 अगस्त को तेजस पाल ने फोन कर बताया कि करीबन 7-08 बजे के मध्य टी. रमना राव, कृष्णा चंद्राकर, पप्पू चंद्राकर, नजरूल इस्लाम व अन्य जीम के जी फिटनेस में जबरदस्ती घुसकर पुष्पराज को उसकी अनुपस्थिति में मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मार देंगे कहकर धमकी दिये हैं, जिम में लगे सीसीटीवी में सब कुछ रिकॉर्ड हो चुका है। पुष्पराज की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 189(2), 190, 296, 351(2) का जुर्म पाए जाने से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

बिलासपुर में 5 महीने पहले हमलावर से हुआ विवाद,सराफा एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग
Korba Scorpio Vandalism : होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज
Bandar Ka Video : सोते हुए शेर को डंडे से मारने आया एक बंदर, फिर जो हुआ वो… देखें वीडियो
विधायक रिकेश बोले 5 करोड़ की लागत से भिलाई में बनेगा “श्रीकृष्ण धाम”
OMG…ना ना करते….”छूता भी नहीं, इसके बाद ही पियूंगा” कहते कहते राज्य के पियक्कड़ों ने तोड़ा रिकॉर्ड, त्यौहारी महीने में गटक गए 3200 करोड़ की शराब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?