CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DGP-IG Conference Raipur : DGP-IG कॉन्फ्रेंस के लिए पीएम मोदी 29 को आएंगे छत्तीसगढ़

DGP-IG Conference Raipur : DGP-IG कॉन्फ्रेंस के लिए पीएम मोदी 29 को आएंगे छत्तीसगढ़

By Newsdesk Admin
26/11/2025
Share
DGP-IG Conference Raipur
DGP-IG Conference Raipur

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े सबसे प्रतिष्ठित आयोजन (DGP-IG Conference Raipur) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर पहुंचेंगे। यह सम्मेलन IIM नवा रायपुर परिसर में आयोजित होगा, जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है।

Contents
  • DGP-IG Conference Raipur राष्ट्रीय सुरक्षा पर 3-दिवसीय अहम चर्चा
  • सभी राज्यों का प्रजेंटेशन, बनेगा मॉडल स्टेट
  • छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम आज कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों का निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही नवा रायपुर को लगभग सील-जोन घोषित किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। मंगलवार को सिविल लाइन स्थित डायल-112 कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों ने अंतिम समीक्षा बैठक की। आज छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमें शहर में रिहर्सल करेंगी।

DGP-IG Conference Raipur राष्ट्रीय सुरक्षा पर 3-दिवसीय अहम चर्चा

28 नवंबर से शुरू होने वाला तीन दिवसीय सम्मेलन साइबर सुरक्षा, आतंकवाद निरोधक प्रयास, ड्रग नियंत्रण, सीमा प्रबंधन और आधुनिक पुलिसिंग पर केंद्रित होगा। पहले दिन 2, दूसरे दिन 4 और तीसरे दिन 2 सेशन होंगे जिनमें देशभर के डीजीपी और आईजी शामिल होंगे।

सभी राज्यों का प्रजेंटेशन, बनेगा मॉडल स्टेट

सम्मेलन में सभी राज्यों द्वारा अपराध नियंत्रण और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके आधार पर एक ‘मॉडल स्टेट’ चुना जाएगा और कॉमन गाइडलाइन जारी की जा सकती है। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का सरकारी बंगला इस आयोजन के दौरान अस्थायी PMO के रूप में उपयोग किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि

पिछले वर्ष 2024 में यह सम्मेलन ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था। इस बार छत्तीसगढ़ पहली बार इसकी मेजबानी कर रहा है, जो राज्य की बढ़ती प्रशासनिक क्षमता और राष्ट्रीय महत्व को दर्शाता है।

Dhamtari Railway Line Project : मुआवजा लेने के बाद भी जमे अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सेहराडबरी में चली बुलडोजर मशीन
CG Breaking : सीनियर ASP और बटालियन उप सेनानियों का नई पदस्थापना आदेश जारी
Chhattisgarhi Film Tax Free : फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
Educational Breaking Bhilai Durg 🔵 हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी ने MSc बायोटेक्नोलॉजी चौथे सेमेस्टर के परिणाम किए जारी ✅ साई कॉलेज भिलाई का परिणाम 100 प्रतिशत, पूनम रागिनी इति ने मारी बाजी
Surajpur Theft Case : दिन में दुकानों की रेकी, रात में राशन चोरी – पुलिस ने पकड़ा संगठित गिरोह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

Centering Plate Theft
Centering Plate Theft : निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग प्लेट चोरी, 4 गिरफ्तार

ग्राम उमरपोटी भाठा में निर्माणाधीन मकान से सेंटरिंग…

Durg Drug Arrest
Durg Drug Arrest : दुर्ग में सूखा नशा चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?