CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress District Presidents : कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची पर असमंजस, आज कांग्रेस को उड़ान देने आएंगे पायलट

Congress District Presidents : कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची पर असमंजस, आज कांग्रेस को उड़ान देने आएंगे पायलट

By Newsdesk Admin
26/11/2025
Share
Congress District Presidents
Congress District Presidents

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नई सूची को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। (Congress District Presidents) पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ दो दौर की चर्चा के बावजूद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।

इसी बीच प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। आधिकारिक रूप से उनका दौरा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR Review) से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन संगठन में चर्चा तेज है कि उनके साथ नई जिलाध्यक्षों की सूची भी आ सकती है।

सूत्रों के अनुसार रायपुर और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में दावेदारों के नाम वरिष्ठ नेताओं की पसंद के टकराव के कारण अटके हुए हैं। दिल्ली में हुई एसआइआर समीक्षा बैठक में प्रदेश की रिपोर्ट कमजोर बताई गई है। कई जिलों में पदाधिकारियों की उदासीनता भी सामने आई है।

मतदाता सूची से कांग्रेस समर्थकों के नाम हटने की आशंका को देखते हुए पार्टी ने विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्षदों और पंचों तक को बीएलओ से त्वरित जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि जिला अध्यक्षों की नई सूची एसआइआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी होगी, ताकि संगठनात्मक काम प्रभावित न हो।

राज्य में कांग्रेस के 27 जिलाध्यक्ष बदले जाना लगभग तय माना जा रहा है। मार्च में बालोद, दुर्ग ग्रामीण, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा शहर ग्रामीण, बलौदाबाजार, सारंगढ़–बिलाईगढ़, सरगुजा, बलरामपुर और बेमेतरा में अध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी।

निकाय चुनाव से पहले मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण में भी नए अध्यक्ष बनाए गए थे। इन जिलों में भी केंद्रीय नेतृत्व ने पर्यवेक्षक भेजे थे, जिन्होंने दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और पत्रकारों से फीडबैक के आधार पर छह-छह नामों का पैनल तैयार कर एआईसीसी को भेजा है।

Congress District Presidents 17 अक्टूबर तक चला था अभियान

9 से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चला था। एआईसीसी ने 17 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था, जिन्होंने सभी जिलों में जाकर दावेदारों से मुलाकात की, फीडबैक लिया और रिपोर्ट एआईसीसी को सौंपी। खास बात यह रही कि जिलाध्यक्षों के चयन में पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं को दूर रखा गया था, ताकि निष्पक्ष पैनल तैयार किया जा सके।

गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने को शंकराचार्य ने बनाई ‘गौ रक्षक दल’, बिहार चुनाव से होगा आगाज़
Rahul Gandhi Press Conference : राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, फोड़ दिया हाइड्रोजन बम, ईसी पर लगाए सनसनीखेज आरोप
Prashant Kishor vs Tejashwi Yadav : प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर हमला, कहा, राघोपुर से लड़ूंगा तो उनकी हालत राहुल गांधी जैसी होगी
SIR Voter Notice Raipur : एसआइआर में 14 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी, दावा–आपत्ति से बढ़ी परेशानियां
UCC से बाहर रहेंगे आदिवासी समुदाय, किरेन रिजिजू ने कहा- मिलेगी परंपरा के साथ जीने की आज़ादी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Councillor Resignation
Councillor Resignation : पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, विकास कार्यों को लेकर जताई नाराजगी, संगठन में मची हलचल

पुसौर नगर पंचायत में भाजपा के 8 पार्षदों…

Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम
Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम

लंबे समय से अधूरे पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण…

PM Modi Birthday Politics : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जन्मदिन पर सियासी संग्राम, भाजपा ने जलाए दीप, कांग्रेस ने पहनी काली शर्ट
PM Modi Birthday Politics : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जन्मदिन पर सियासी संग्राम, भाजपा ने जलाए दीप, कांग्रेस ने पहनी काली शर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (PM Modi Birthday…

Danteshwari Temple
Danteshwari Temple : दंतेश्वरी मंदिर के सामने भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, नारेबाजी के बाद धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने गुरुवार को दीपोत्सव…

Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी
Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री एआई मिशन (Chhattisgarh AI…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?