CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ईरान 5 साल में परमाणु देश बन जाएगा… अमेरिकी हमले के बाद ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी

ईरान 5 साल में परमाणु देश बन जाएगा… अमेरिकी हमले के बाद ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर 22 जून अमेरिका ने ईरान पर शनिवार की देर रात को अटैक किया है. इस हमले के बाद AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका पर कई सवाल खड़े किए हैं. साथ ही पाकिस्तान को भी लताड़ लगाने का काम किया है. ओवैसी ने कहा, अमेरिका ने जो ईरान पर अटैक किया है, उसकी न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है यह अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है.

अमेरिका ने शनिवार की देर रात को ईरान पर हमला किया. अमेरिका शुरू से ही ईरान की परमाणु शक्ति बनने के खिलाफ है. वो हमेशा से कहता आया है कि वो ईरान को परमाणु ताकत बनने से रोकेगा. इसी के चलते अमेरिका ने ईरान की 3 न्यूक्लियर साइट फार्डो, नतांज, इस्फहान पर अटैक किया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने तीनों साइट को नष्ट कर दिया.“5-10 सालों में ईरान बन जाएगा परमाणु देश”

ईरान पर किए गए अमेरिका के हमले को लेकर ओवैसी ने कहा, ऐसा करने से, मुझे यकीन है कि ईरान आने वाले 5-10 सालों में एक परमाणु देश होगा. दरअसल, ओवैसी ने कहा कि अगर इजराइल इस तरह से हमला करेगा, अमेरिका अटैक करेगा तो आने वाले 5-10 सालों में ईरान परमाणु ताकत बन जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा क्या मालूम हो सकता है कि ईरान ने अमेरिकी हमले से पहले, न्यूक्लियर कार्यक्रम के लिए अपना स्टॉक शिफ्ट कर दिया होगा.ओवैसी ने कहा, अमेरिका के ईरान पर इस अटैक के बाद अब कई अरब देश सोचेंगे कि उन्हें परमाणु क्षमता की जरूरत है. वो भी सोचेंगे कि अगर हमें इजराइल के अटैक से बचना है तो हमें भी न्यूक्लियर पावर चाहिए होगी.ओवैसी ने बताई क्या है US की नीति?इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी ओवैसी ने ट्रंप को घेरा.

दरअसल, इजराइल लगातार गाजा में हमला कर रहे हैं. इसको लेकर ओवैसी ने कहा, अमेरिका की नीति सिर्फ इजराइली सरकार के अपराधों पर पर्दा डालना है. गाजा में जो हो रहा है वो नरसंहार है और कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा है. कोई यह क्यों नहीं पूछ रहा कि इजराइल के पास कितने परमाणु वॉटरहेड्स हैं?ओवैसी ने इजराइल के पीएम नेतन्याहू को लेकर कहा, नेतन्याहू ने फिलिस्तीनियों को मार डाला है. वो वेस्ट बैंक और गाजा में फिलिस्तीनियों का सफाया कर रहा है.

ओवैसी ने पाकिस्तान को लगाई लताड़ओवैसी ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि क्या ट्रंप को इसीलिए पाकिस्तान नोबेल शांति पुरस्कार देना चाह रहा है. जिसने अपने ही देश के संविधान का उल्लंघन किया. क्या इसीलिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ लंच किया था? आज वो सभी बेनकाब हो गए हैं. अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया. दरअसल, पाकिस्तान ने 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम की सिफारिश की है.

सूरत में बाढ़ का कहर: करोड़ों की साड़ियां हुईं बर्बाद, अब ‘किलो के भाव’ बेचने को मजबूर कारोबारी!
Kejriwal Sheesh Mahal 2 Row : ‘Pinterest’ वाली फोटो से बना दिया ‘शीशमहल-2’, आप ने बीजेपी को घेरा, LG को भी दी चुनौती
Masoud Pezeshkian Statement : ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान: पड़ोसी देशों से मांगी माफी, बोले – सरेंडर की उम्मीद करने वाले गलतफहमी में
Fake News Case Indore : परीक्षा टालने के लिए गढ़ी प्राचार्य की मौत की कहानी, छात्रों पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
MEA PC On India Pakistan Tension : पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK खाली करने पर होगी बात.. भारत ने फिर क्लियर किया अपना स्टैंड, कहा- बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking : दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, 4.43 लाख टिकट बिके; कमाई 17 करोड़ के पार

Drishyam 3 Advance Booking :इस बार कहानी और…

Sambhal Violence Supreme Court
Sambhal Violence Supreme Court : संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द; सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court :अदालत के फैसले के…

Indian Stock Market Fall
Indian Stock Market Fall : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के करीब

Indian Stock Market Fall :टाटा समूह से जुड़ी…

Chhattisgarh Junior Doctors Strike
Chhattisgarh Junior Doctors Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद मिला मांगों पर आश्वासन

Chhattisgarh Junior Doctors Strike : नई स्टाइपेंड दरें…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?