CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhimkund Ashram Suicide : भीमकुंड आश्रम के महंत ने जहर खाकर की खुदकुशी, पूर्व गद्दीदार पर प्रताड़ना का आरोप

Bhimkund Ashram Suicide : भीमकुंड आश्रम के महंत ने जहर खाकर की खुदकुशी, पूर्व गद्दीदार पर प्रताड़ना का आरोप

By Newsdesk Admin
27/11/2025
Share
Bhimkund Ashram Suicide
Bhimkund Ashram Suicide

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित भीमकुंड आश्रम (Bhimkund Ashram Suicide) में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब महंत शंकर शरण दास (62) ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महंत पिछले 8 वर्षों से आश्रम की गद्दी संभाल रहे थे और पहले आश्रम समिति के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

बाद में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर जय सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी सौंप दी थी। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद से ही पूर्व गद्दीदार और उनके समर्थक उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

महंत (Bhimkund Ashram Suicide) के भाई धर्मेंद्र दुबे और पुजारी संतोष मिश्रा ने बताया कि नारायण आचार्य और कमलनयन लंबे समय से दबाव बनाकर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे थे। शनिवार को भी 10–12 लोग आश्रम में घुसे और तोड़फोड़ की थी, जिसकी शिकायत महंत ने थाने में दर्ज कराई थी।

आरोप है कि आश्रम में काम करने आई एक महिला रजनी तिवारी भी पूर्व गद्दीदारों के कहने पर महंत के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का प्रयास कर रही थी। महिला ने एक स्थानीय चैनल पर महंत पर छेड़छाड़ और हाथ पकड़ने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना है कि इन निरंतर आरोपों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महंत (Mahant Shankar Sharan Das) शंकर शरण दास ने गुरुवार सुबह जहर खा लिया ।

महंत को गंभीर हालत में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां दोपहर में उनका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर रूहावन पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम संस्कार के बाद उन्हें भीमकुंड लाने की भी परिवार की योजना है। बताया जाता है कि महंत शंकर शरण दास दोनों आश्रमों की गद्दी सँभालते थे और स्थानीय क्षेत्र में उनकी धार्मिक प्रतिष्ठा थी। घटना के बाद आश्रम परिसर में शोक का माहौल है और प्रताड़ना संबंधी आरोपों की जांच की मांग उठ रही है।

Lucknow Engineer Murder Case: लिव-इन पार्टनर और दो बेटियों ने रचा खौफनाक प्लान, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Raigarh Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पहले पति को छोड़ किया दूसरा विवाह, अब तीसरी शादी के लिए उठाया खौफनाक कदम… घोंट दिया कलेजे के टुकड़े का गला
पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से राहुल गांधी नाराज, खरगे देंगे नसीहत
अब विदेशी भी चखेंगे अमूल दूध का स्वाद, इस देश से हो रही है इसकी शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग

रायपुर, 13 अगस्त। रायपुर के अग्रसेन चौक स्थित…

Bear Attack
Bear Attack : घर का दरवाजा पार कर बाहर निकले भालू, पीछे कुत्तों का झुंड पड़ा तो भागते दिखे

कांकेर के अलबेलापारा वार्ड में इन दिनों रात…

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे भारी, इन इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

रायपुर, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार…

Chhattisgarh Liquor Scam : 3000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, बोरे में भरकर कांग्रेस भवन पहुंचता था पैसा
Chhattisgarh Liquor Scam : 3000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, बोरे में भरकर कांग्रेस भवन पहुंचता था पैसा

छत्तीसगढ़ के कथित 3000 करोड़ रुपये के शराब…

BJP Youth Strategy : बीजेपी का नया गेमप्लान! छत्तीसगढ़ में फर्स्ट टाइम वोटर्स पर नजर, युवा चेहरों को मिलेगा बड़ा रोल

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : छत्तीसगढ़ भाजपा ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?