CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Oh…my…God… दही हांडी उत्सव में 200 से अधिक गोविंदा पहुंचे अस्पताल, मानव पिरामिड टूटने से 60 से अधिक घायल, ठाणे में 25 लाख का ईनाम

Oh…my…God… दही हांडी उत्सव में 200 से अधिक गोविंदा पहुंचे अस्पताल, मानव पिरामिड टूटने से 60 से अधिक घायल, ठाणे में 25 लाख का ईनाम

By Newsdesk Admin
28/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 28 अगस्त। दही हांडी उत्सव के दौरान मुंबई में एक गंभीर हादसा हो गया। दही हांडी तोड़ने के लिए बनाए गए मानव पिरामिड के अचानक टूटने से कई गोविंदा एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे हड़कंप मच गया। इस हादसे में 60 से अधिक गोविंदा घायल हो गए, जिनमें से कुछ को सिर पर चोट आई, कुछ को फ्रैक्चर हुआ और कई के हाथ-पैर कुचले गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

सूत्रों के अनुसार, 20 से अधिक लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि 30 से अधिक लोग अभी भी ओपीडी में भर्ती हैं। 8 गंभीर रूप से घायल गोविंदाओं को विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया है। इनमें से 3 को राजावाड़ी अस्पताल और अन्य को KEM अस्पताल, सेंट जॉर्ज अस्पताल, MT अस्पताल और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई नगर निगम के अनुसार पूरे दिन में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 200 से अधिक गोविंदा घायल हुए हैं। नगर निगम ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान ऊंचाई पर बांधी गई हांडी को तोड़ने के लिए गोविंदा मानव पिरामिड बनाते हैं। प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए टीमें कई दिनों तक अभ्यास करती हैं हालांकि, इस प्रक्रिया में अक्सर हादसे भी हो जाते हैं, जैसा कि इस बार मुंबई में हुआ।

गौरतलब हो कि महाराष्‍ट्र में दही हांडी के उत्‍सव में गोविंदाओं पर लाखों रुपये की बरसात भी हो रही है। चुनावी साल में कोई भी राजनीतिक दल इस मौके को गंवाने के मूड में नजर नहीं आया नतीजतन दही हांडी के लिए सबसे बड़ा इनाम 25 लाख रुपये भी इस बार रहा। देशभर में दही हांडी का महोत्‍सव मनाया गया। इस दौरान गोविंदाओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। यह उत्‍सव हर साल श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के अगले दो दिन तक होता है। महाराष्‍ट्र में दही हांडी उत्‍सव को लेकर युवा गोविंदाओं में अलग ही जोश देखने को मिला। गोविंदाओं में ये जोश लाखों रुपये के इनाम की वजह से और बढ़ गया था। इस साल भी दही हांडी पर लाखों का इनाम रखा गया, सबसे बड़ा इनाम 25 लाख रुपये ठाणे के संस्कृति युवा प्रतिष्ठान ने रखा था। इसके अलावा मुंबई में अलग-अलग जगह और राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित दही हांडी में लाखों रुपये के इनाम रखे हैं।

Chhattisgarh Monsoon Return 2025: मानसून की देरी के बाद जल्द लौटेगी, दक्षिण-मध्य इलाकों में हल्की बारिश जारी
भिलाई में दिनदहाड़े दो घंटे के भीतर घर से लाखों के जेवर, कैश, बैंक खाता, आयुष्मान, पेन-एटीएम-वोटर आईडी, आधार कार्ड चोरी, दरवाजे की सिटकनी लगा निकल गए थे लोग, जांच में जुटी पुलिस
Raipur Corona Update: जानें कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक? एक्सपर्ट्स ने बताया डरने की जरूरत है या नहीं…
UP Petrol Diesel Price: 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ने का यूपी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा असर? जानें यहां
MNREGA Scheme : सोनिया गांधी पर केंद्र पर हमला, कहा- केंद्र ने रोजगार कानून पर चलाया बुलडोजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

IAS Tina Dabi
देश-दुनिया

IAS Tina Dabi : छात्रों को हिरासत में थाने भेजने वाली आइएएस टीना डाबी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

26/12/2025

भिलाई में विशेष समुदाय ने घेरा थाना 🛑 सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोश 🟢 प्रदर्शनकारियों ने की आरोपी के गिरफ्तारी की मांग

18/06/2024
अन्यअपराधदेश-दुनियाराज्य

ससुराल में पत्नी ने की बेइज्जती,जिसके बाद युवक गहरे सदमे में…

16/08/2025
अन्यअपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगभिलाई-दुर्ग

भिलाई के पावर हाऊस लाज में हो रहा था देह व्यापार, ग्राहक बन पहुंची पुलिस, संदिग्ध पकड़ाए, 7 लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट कार्रवाई

10/07/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?