CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP Police Encounter :  मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

MP Police Encounter :  मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

By Newsdesk Admin
28/11/2025
Share
MP Police Encounter
MP Police Encounter

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम से रेप के आरोपी का शुक्रवार को शॉर्ट एनकाउंटर (MP Police Encounter) हुआ है। आरोपी सलमान पुलिस की गिरफ्त से भागने की फिराक में था। इसके लिए उसने पुलिस की बंदूक छीन कर गोली चलाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया। जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में पुलिस की गोली लगी है जिसके चलते उसे राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एड्मिट करवाया गया है।

Contents
  • रायसेन ले जाते समय आरोपी ने छीनी पुलिस की बंदूक
  • (MP Police Encounter) घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम
  • जंगल में किया 6 साल की बच्ची का रेप

रायसेन ले जाते समय आरोपी ने छीनी पुलिस की बंदूक

रायसेन के SP आशुतोष गुप्ता ने जानकारी दी कि सलमान (आरोपी) को गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसे रायसेन ले जाया जा रहा था। इसी बीच, भोजपुर के पास कीरतनगर गांव इलाके में पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। सलमान ने सब-इंस्पेक्टर की बंदूक छीनकर पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में सलमान के पैर में गोली लग गई। उसे फर्स्ट एड के लिए भोपाल के हॉस्पिटल ले जाया गया।

(MP Police Encounter) घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम

FSL की एक टीम उस जगह पर पहुंची जहां गौहरगंज में 6 साल की बच्ची के कथित रेप केस का आरोपी सलमान पुलिस के साथ एनकाउंटर में घायल हो गया था। एनकाउंटर पर FSL भोपाल के सीनियर साइंटिस्ट और इंचार्ज, डॉ. अरविंद कुमार बडोलिया ने कहा कि हमें यहां हुए पुलिस एनकाउंटर के सबूत मिले हैं। यहां जमा किए गए सबूतों में फायरिंग से जुड़ी चीजें और ब्लड सैंपल शामिल हैं। सबूतों को फोरेंसिक टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। हमारी रिपोर्ट कोर्ट में मान्य है।

जंगल में किया 6 साल की बच्ची का रेप

रेप का यह मामला (MP Police Encounter) रायसेन के गौहरगंज का है। 21 नवंबर की शाम 6 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच वहां 23 वर्षीय सलमान नामक दरिंदा आया और बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिया और बच्ची को उसी हालत में छोड़ कर जंगल से फरार हो गया। बहुत देर से बच्ची का पता न चलने पर परिवार ने खोज शुरू की।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Alleged rape case of a 6-year-old girl in Goharganj | Ashutosh Gupta, SP Raisen, says, "Salman (accused) was arrested from the Gandhinagar area and was being taken to Raisen. Meanwhile, the police vehicle broke down in the Kiratnagar village area… pic.twitter.com/MoSsufE5VM

— ANI (@ANI) November 28, 2025

कुछ देर बाद मासूम जंगल में रोती हुई मिली। फिलहाल भोपाल के एम्स हॉस्पिटल में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स पर कई जख्म थे। करीब छह दिन बाद पुलिस ने रेप के आरोपी सलमान को गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया। आज उसे रायसेन ले जाया जा रहा था। इस बीच उसने पुलिस को चकमा दे कर बंदूक छीनने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल नहीं हुआ।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | A team of FSL reaches the spot where Salman, the accused in the alleged rape case of a 6-year-old girl in Goharganj, got injured in an encounter with the police. pic.twitter.com/l9MwvSfwVB

— ANI (@ANI) November 28, 2025
भागलपुर: ‘फ्री में आइसक्रीम मांगा…’ इनकार पर भड़का बदमाश, दुकानदार के मुंह में कट्टा सटाकर मार दी गोली
Raipur Cyber Fraud : पहले पार्सल डिलीवरी का भेजा लिंक, फिर फोन किया हैक, बैंककर्मी से इस तरह हुई ठगी
हैवानियत की हद…! 8 साल की मासूम का रेप-मर्डर
Bhilai gambling action : भिलाई में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, छावनी पुलिस ने की रेड कार्रवाई
पति की बेवफाई से आहत महिला ने की आत्महत्या, मामला राजधानी रायपुर का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Main Wapas Aaunga Opening Day Collection : पहले दिन 4.5 करोड़ तक की कमाई का अनुमान

सीजी भास्कर, 12 जून। सिनेमाघरों में इन दिनों…

250 MBBS Seats Stalled in Chhattisgarh : 5 नए सरकारी मेडिकल-कॉलेजों को NMC की मंजूरी नहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी की कमी बनी बड़ी वजह

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5…

Marriage Promise Exploitation Case Kondagaon : गर्भपात कराने का आरोप, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 12 जून। कोंडागांव जिले की बयानार…

Liquor Overrating Action Chhattisgarh : 4 सस्पेंड, 8 को नोटिस, वायरल हुई संघ की चैट

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों…

Ramanujnagar Bike Collision : एक की मौत, एक गंभीर घायल

सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर…

You Might Also Like

अपराधखेल

दहला देने वाली वारदात: पिता ने तीन गोली मारकर की टेनिस खिलाड़ी बेटी की हत्या, ‘रील’ बनाने को लेकर विवाद!

10/07/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

शराब दुकान के मैनेजर से 1 लाख 71 हजार की लूट, कार में आए लुटेरे, चारों तरफ नाकाबंदी

10/11/2024
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

BREAKING NEWS ⭕ महादेव बेटिंग ऐप का मालिक सौरभ दुबई में डिटेन, एक हफ्ते के अंदर लाएंगे भारत

11/10/2024
अपराधछत्तीसगढ़

Jagdalpur Central Jail Escape : हाई सिक्योरिटी के बावजूद दीवार फांदकर फरार हुआ कैदी, सुरक्षा पर उठे सवाल

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?